
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Kalyan Dombivli News In Hindi: डोंबिवली के शिवसेना के पूर्व नगरसेवक नितीन मट्या पाटिल और रवी मट्या पाटिल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं।
भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमले के मामले में कल्याण जिला एवं सत्र न्यायालय ने दोनों की जमानत याचिका दूसरी बार खारिज कर दी है। अब दोनों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।
केडीएमसी चुनाव के दौरान डोंबिवली के सुनीलनगर और तुकारामनगर इलाके में वोट के लिए पैसे बांटने के समय भाजपा की नगरसेविका आर्या नाटेकर के पति और भाजपा कार्यकर्ता ओमनाथ नाटेकर पर हमला किया गया था। शिकायत के मुताबिक नितीन पाटिल ने धारदार हथियार से वार किया, जबकि रवी पाटिल ने बांस की लाठी से मारपीट की।
इस घटना के बाद ओमनाथ नाटेकर ने रामनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। हमले के बाद दोनों आरोपी नेताओं ने तबीयत खराब होने की बात कहकर खुद को निजी अस्पताल में भर्ती हो गए। पुलिस जब उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची, तो उनकी हालत और बिगड़ने का दावा किया गया।
ये भी पढ़ें :- Thane Water Cut: 27 जनवरी से 7 फरवरी तक कम दबाव में जलापूर्ति, क्षेत्रवार पानी बंद
इसके बाद उन्हें इलाज के लिए ठाणे सिविल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया, जहां अभी भी उनका इलाज चल रहा है, यह मामला राजनीतिक होने के कारण पुलिस पर दबाव होने की भी चर्चा है। हालांकि कोर्ट ने साफ कर दिया है कि गंभीर आरोपों के मामले में नरमी नहीं बरती जा सकती, जमानत खारिज होने के बाद अब पुलिस आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।






