-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs New Zealand 2nd T20 Ishan Kishan 76 Raipur Win Player Of The Match Statement
26 महीने का सूखा और रातों की नींद…कीवियों को धोने के बाद ईशान किशन ने कहा- ‘मैं कमबैक कर सकता हूं या नहीं’
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Ishan Kishan: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 23 जनवरी को रायपुर में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात दी।

ईशान किशन (फोटो- सोशल मीडिया)
Ishan Kishan Statement: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 209 रन का मजबूत लक्ष्य भारत के सामने रखा था, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस टारगेट को बेहद आसान बना दिया।
15.2 ओवर में खत्म किया 209 रन का लक्ष्य
209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का बेहतरीन नमूना पेश किया। भारत ने महज 15.2 ओवर में ही 7 विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तेज रन चेज ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया और न्यूजीलैंड के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।
ईशान किशन की तूफानी पारी
इस मुकाबले के हीरो ईशान किशन रहे, जिन्होंने बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया। ईशान ने 32 गेंदों में 76 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.50 का रहा। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 2 छक्के जड़े। ईशान की इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
सम्बंधित ख़बरें
डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, लेकिन बेटे ने पूरी कर ली टीम इंडिया तक की उड़ान; जानिए कौन हैं आकिब नबी?
Happy 42nd Birthday Sunil Chhetri: कैसे बने भारतीय फुटबॉल के कैप्टन फैंटास्टिक, जानिए उनकी पूरी कहानी
SL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, बुमराह हुए बाहर; अब किस खिलाड़ी को मिलेगा मौका?
Women’s Asia Cup Rising Star 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, चोटिल स्टार बाहर तो इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत
लंबे समय बाद टीम में वापसी का मिला फल
ईशान किशन लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। टीम से बाहर रहने के दौरान उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाए और अपनी बल्लेबाजी पर काम किया। रायपुर में खेली गई यह पारी उनके आत्मविश्वास और मेहनत का नतीजा मानी जा रही है।
मैच के बाद ईशान किशन का बड़ा बयान
मैच के बाद ईशान किशन ने अपनी वापसी और संघर्ष को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि “मैं डॉमेस्टिक क्रिकेट में बस रन बनाने को देख रहा था। कभी-कभी यह खुद के लिए करना भी जरूरी होता है। खुद के सवालों का जवाब देने के लिए कि आप कैसी बैटिंग कर रहे हो और क्या आप भारत के लिए खेलने के लिए काबिल हो।”
इसके आगे ईशान किशन ने बताया कि “इसलिए मेरे लिए घरेलू क्रिकेट खेलना और रन बनाना जरूरी था। अच्छी बात यह है कि हम ट्रॉफी जीत गए और मैं अपना कॉन्फिडेंस यहां लेकर आया। तो मेरे लिए काफी अच्छा दिन था।”
वहीं, ईशान ने अपने कमबैक को लेकर कहा कि “मैंने खुद से एक सवाल किया (कमबैक को लेकर), क्या मैं फिर से कर सकता हूं या नहीं? मेरा उत्तर साफ था। मुझे महसूस हुआ कि मैं पूरी इनिंग्स में बल्लेबाजी कर सकता हूं और कुछ अच्छे शॉट्स खेल सकता हूं। मुझे अपने सवालों के जवाब देने के लिए कहीं न कहीं रनों की जरूरत थी। अगर मैं आउट भी हो जाता, मुझे सिर्फ अच्छा क्रिकेट खेलना था।”
ये भी पढ़ें: T20 World Cup में बांग्लादेश की जगह इस टीम की हुई एंट्री, ICC ने किया ऐलान
ईशान किशन की यह पारी न सिर्फ भारत की जीत का आधार बनी, बल्कि आगामी मुकाबलों के लिए टीम इंडिया को एक मजबूत विकल्प भी दे गई। उनका आत्मविश्वास और फॉर्म भारतीय टीम के लिए आने वाले मैचों में अहम साबित हो सकता है।
India vs new zealand 2nd t20 ishan kishan 76 raipur win player of the match statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
Aug 03, 2026 | 11:02 PMमुरैना में दर्दनाक हादसा; सीवर लाइन के भारी पाइप के नीचे दबने से 4 साल की मासूम बच्ची की मौत
Aug 03, 2026 | 10:59 PMनितिन नबीन का द्वार…BJP की करारी हार, सम्राट की कुर्सी पर लटकी तलवार! बांकीपुर का रिजल्ट बदलेगा बिहार?
Aug 03, 2026 | 10:57 PMSheikh Hasina के सार्वजनिक रूप से सामने आने से भड़का बांग्लादेश बोला- भगोड़े की वजह से भारत न बिगाड़े संबंध
Aug 03, 2026 | 10:54 PMमेहनत का पैसा लौटाओ, दोषियों को जेल भेजो… संभाजीनगर में 202 करोड़ के घोटाला पीड़ितों का आमरण अनशन शुरू
Aug 03, 2026 | 10:52 PMभगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया…BJP की हार पर अखिलेश यादव का तीखा तंज
Aug 03, 2026 | 10:50 PMट्रेन के चार्जिंग पोर्ट में टेबल फैन चलाने लगा शख्स, वायरल वीडियो देख लोगों ने पूछा- आखिर यह कैसे संभव है?
Aug 03, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














