-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Cidco Anti Encroachment Drive Nerul Karanjade Demolition Navi Mumbai
नवी मुंबई में सिडको का बड़ा एक्शन, नेरुल और करंजडे में बुलडोजर चलाकर 600 वर्गमीटर का अवैध निर्माण ध्वस्त
- Written By: रूपम सिंह
Navi Mumbai Encroachment: सिडको ने नवी मुंबई के नेरुल और करंजडे में कड़ा रुख अपनाते हुए 600 वर्गमीटर में बने अवैध निर्माणों, दुकानों और ढाबों को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया।

अवैध निर्माण ध्वस्त (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Navi Mumbai Encroachment Illegal Construction Bulldozed: नवी मुंबई में सिडको ने अपनी जमीन पर किए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए नेरुल और करंजडे में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान नेरुल नोड के सेक्टर-6 स्थित जीईएस प्लॉट क्रमांक 170 से 174 तक करीब 600 वर्गमीटर क्षेत्र में बने अनधिकृत निर्माणों को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।
बिना अनुमति बनाए गए थे निर्माण
सिडको के अनुसार संबंधित निर्माण संस्थान की नीतियों और नियमों का उल्लंघन कर बिना किसी आधिकारिक अनुमति के किए गए थे। अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई सिडको के मुख्य सतर्कता अधिकारी सुरेश मेंगडे के निर्देश और मुख्य नियंत्रक प्रशांत भांगरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
करंजडे में भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
नेरुल के साथ-साथ पनवेल के अंतर्गत आने वाले करंजडे नोड में भी सिडको ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान गैरेज, शेड, ढाबे, पंचर की दुकानें तथा सड़क और फुटपाथों पर किए गए अनधिकृत कब्जों को हटाया गया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर नियोजित विकास सुनिश्चित करना था।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai News: डीसीएम शिंदे को डबल झटका, म्हात्रे के बाद अब हफ्ताखोरी मामले में महिला पदाधिकारी भी गिरफ्तार
वन नेशन, वन इलेक्शन वाले हिम्मत है तो अब कराएं चुनाव, उद्धव ठाकरे की मोदी सरकार को सीधी चुनौती
जिंदगी की जंग में हुई जीत, दुरंतो एक्सप्रेस में फरिश्ता बनी नर्स, चलती ट्रेन में चाकू-धागे से कराई डिलीवरी
महाराष्ट्र में स्कूल बसों के लिए हाईटेक सुरक्षा नियम लागू, अभिभावक लाइव ट्रैक कर सकेंगे बस
यह भी पढ़ें:- जुलाई में खुलेगा ऐरोली-काटई एलिवेटेड रोड का पहला-दूसरा चरण, नवी मुंबई-कल्याण के लाखों यात्रियों को राहत
भारी अमले की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
कार्रवाई के लिए दो पोकलेन मशीनों और 10 श्रमिकों की सहायता ली गई। अभियान के दौरान सिडको अतिक्रमण विभाग के अधिकारी अमित राजपूत के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिडको से संबद्ध पुलिस बल, महावितरण के कर्मचारी, सिडको के अधिकारी तथा महाराष्ट्र सुरक्षा गार्ड भी मौके पर तैनात रहे।
अवैध निर्माणों पर आगे भी जारी रहेगा अभियान
सिडको ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूखंडों पर अवैध कब्जा और अनधिकृत निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। भविष्य में भी ऐसे निर्माणों के खिलाफ नियमित अभियान चलाकर नियमानुसार कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
Cidco anti encroachment drive nerul karanjade demolition navi mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जौनपुर में छापेमारी करने पहुंचे पांच फर्जी आयकर अधिकारी, सर्राफा कारोबारियों ने तीन को दबोचा; दो फरार
Jul 19, 2026 | 08:54 PMDhamaal 4 Collection: ‘द ओडिसी’ की टक्कर के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धमाल 4’, 125 करोड़ क्लब की ओर बढ़े कदम
Jul 19, 2026 | 08:45 PMMumbai News: डीसीएम शिंदे को डबल झटका, म्हात्रे के बाद अब हफ्ताखोरी मामले में महिला पदाधिकारी भी गिरफ्तार
Jul 19, 2026 | 08:42 PMExplainer: TMC के टूटने का भी नहीं हुआ फायदा! BJP ने कर लिया जुगाड़, संसद में इस बार पास होगा परिसीमन बिल?
Jul 19, 2026 | 08:24 PMना अमुमति दी गई और ना ही मांगी गई…CJP के संसद मार्च पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान! धारा 163 लागू
Jul 19, 2026 | 08:23 PMआगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PMजंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PMवीडियो गैलरी

NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM
जम्मू-कश्मीर में आया प्रलय! खिलौनों की तरह बह गईं 200 से अधिक गाड़ियां, VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 07:58 PM
मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है? पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 03:03 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 02:26 PM
राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:46 PM
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM













