-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Bhiwandi Powerloom Industry Felt Current Power Subsidy Banned
भिवंडी पावरलूम उद्योग को लगा करंट, बिजली सब्सिडी पर लगी रोक
- Written By: गुरुप्रसाद सिंह

भिवंडी : महावितरण (Mahavitaran) के निर्देशों के आधार पर सभी पावरलूम (Powerlooms)/ टेक्सटाइल (Textiles) उपभोक्ताओं (Consumers) के लिए बिजली सब्सिडी अगली सूचना तक रोक दी गई हैं। महावितरण निर्देशों के तहत सभी पावरलूम/टेक्सटाइल उपभोक्ताओं का आगामी बिजली बिल गैर-सब्सिडी दरों से बनाया जाएगा। महावितरण की घोषणा से भिवंडी पावरलूम मालिकों में हड़कंप मच गया है। पावरलूम धारकों ने पावरलूम उद्योग की बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और ऊर्जा मंत्री नितिन राउत से महावितरण का आदेश फौरन वापसी के लिए आवश्यक आदेश पारित किए जाने की अपील की है।
गौरतलब हो कि पिछले 2 माह पूर्व टेक्सटाइल आयुक्तालय नागपुर में पंजीकृत नहीं होने वाले 27 एचपी से अधिक लोड वाले पावरलूम/टेक्सटाइल उपभोक्ताओं के लिए जनवरी-22 के माह से बिजली सब्सिडी बंद कर दी गई है। उक्त निर्णय से भिवंडी के करीब 1600 उपभोक्ता प्रभावित हुए थे। पावरलूम संगठनों की अपील के बाद 27 एचपी से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी बहाल करने के बारे में टेक्सटाइल मंत्री असलम शेख द्वारा निर्णय पर रोक लगाई गई थी लेकिन कोई सरकारी आदेश न आने से संशय व्याप्त था। आश्चर्यजनक है कि सरकार का 27 एचपी से अधिक लोड पर सब्सिडी बहाली का निर्णय तो नहीं आया बावजूद महावितरण कंपनी द्वारा सभी पावरलूम/ टेक्सटाइल उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी रोकने के निर्देश बिजली कंपनी को मेल द्वारा भेजा गया हैं। महावितरण के निर्देशों के तहत करीब 20 हजार पावरलूम उपभोक्ताओं की सब्सिडी रुक गई हैं और अगला बिल गैर-सब्सिडी दरों पर बिलिंग किया जाएगा। पावरलूम उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि महावितरण के निर्देश से पावरलूम उद्योग पर भारी गाज गिर गई है। पावरलूम उद्योग पर सब्सिडी रोक के निर्णय से पावरलूम उद्योग तबाही के रास्ते पर जाने के आसार प्रबल हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पावरलूम उद्योग को बचाने के लिए सरकार से गुहार
भिवंडी पावरलूम एसोसिएशन, शांतिनगर पावरलूम बीबर्स एसोसिएशन सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत से पावरलूम उद्योग की बेहतरी के लिए महावितरण द्वारा सब्सिडी बंद करने के लिए पारित निर्देशों पर तत्काल रोक लगाए जाने की अपील की है। पावरलूम संगठनों का कहना है कि विगत कई वर्षों से पावरलूम उद्योग आर्थिक संकट से जूझ रहा है। पावरलूम उद्योग की सब्सिडी बंद होने से उद्योग पूर्णतया चौपट हो जाएगा जिससे लाखों लोगों की रोजी-रोटी छिन जाएगी।
महावितरण के निर्देशों का पालन टोरेंट के लिए बंधनकारक
टोरेंट पावर कंपनी जनसंपर्क अधिकारी चेतन बदियानी का कहना है कि विद्युत् फ्रेंचाइजी होने के कारण महावितरण के निर्देशों / दिशानिर्देशों से पूर्णतया बंधे हैं। महावितरण का आदेश टोरेंट कंपनी के लिए बंधनकारक है। बिजली उपभोक्ताओं से अपील है की निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए नियमित रूप से मासिक बिजली बिलों का भुगतान करें।
Bhiwandi powerloom industry felt current power subsidy banned
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
HAL Recruitment 2026: इंजीनियरों के लिए शानदार मौका, डिजाइन और मैनेजमेंट ट्रेनी के 120 पदों पर भर्ती
Jul 30, 2026 | 08:35 PMBhai Tera Star Hai Movie Review: उलझी हुई कहानी और बोरियत से भरी है राघव जुयाल की ये ‘भाई तेरा स्टार है’
Jul 30, 2026 | 08:29 PMExplainer: E20 पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं मिल रहा, सरकार को इससे क्या फायदा? प्वाइंट्स में समझें पूरी बात
Jul 30, 2026 | 08:27 PMNEET Re-Exam Result: बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कीं याचिकाएं, याचिकाकर्ताओं पर ठोका ₹5,000 का जुर्माना
Jul 30, 2026 | 08:27 PMBMC Group D Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए BMC में 115 ग्रुप-डी पदों पर भर्ती
Jul 30, 2026 | 08:26 PMTelangana Police Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए 7,112 पदों पर बंपर भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी
Jul 30, 2026 | 08:18 PMचेन्नई की विशेष CBI अदालत का बड़ा फैसला; फर्जी पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा
Jul 30, 2026 | 08:15 PMवीडियो गैलरी

तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM














