- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Bhiwandi Municipal Corporations Loss Of Crores Due To Illegal Banners Posters
अवैध बैनर, पोस्टर से भिवंडी महानगरपालिका का करोड़ों का नुकसान
- Written By: गुरुप्रसाद सिंह

भिवंडी : भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र (Bhiwandi Municipal Area) अंतर्गत समस्त क्षेत्र में अवैध बैनर (Illegal Banners), पोस्टर (Posters) की भरमार है। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर राजनीतिक दलों (Political Parties) के सैकड़ों बैनर, पोस्टर लगाए गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद भिवंडी महानगरपालिका परवाना विभाग अवैध बैनरों, पोस्टर को हटाने में लापरवाही बरत रहा है। भिवंडी महानगरपालिका परवाना विभाग की लापरवाही से महानगरपालिका को करोड़ों रुपए के राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शहर के जागरूक नागरिकों ने शहर को साफ-सुथरा रखे जाने में लापरवाही बरत रहे महानगरपालिका परवाना विभाग के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग महानगरपालिका कमिश्नर, प्रशासक विजय कुमार म्हसाल से की है।
गौरतलब हो कि भिवंडी महानगरपालिका कमिश्नर विजय कुमार म्हसाल शहर स्वच्छता को लेकर उपाय योजना और शहरवासियों को जागरूक किए जाने में जुटे हैं वही महानगरपालिका परवाना विभाग के अधिकारी, कर्मचारी राजनीतिक दलों से मिलीभगत कर रिश्वत लेकर शहर को गंदा करते हुए महानगरपालिका को ही प्रति वर्ष करोड़ों रुपए का चूना लगाने में जुटे हैं। भिवंडी शहर में चारों तरफ हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों को धत्ता बताते हुए प्रत्येक प्रमुख चौराहों सहित तमाम प्रमुख मार्गों, गलियों में राजनीतिक दलों और व्यापार से संबंधित तमाम बैनर, पोस्टर दीवालों, बिजली पोल पर लगे हैं जिन्हें परवाना विभाग के अधिकारी कर्मचारी देख कर भी नजरअंदाज कर रहे हैं। हैरतअंगेज तथ्य है कि सैकड़ों अबैध बैनर, पोस्टर्स महानगरपालिका मुख्यालय की बाउंड्री वाल सहित प्रभाग समितियों के कार्यालय के आसपास भी लगे हैं। जिन्हें सुबह शाम कार्यालय आने जाने के दौरान अधिकारी देखते जरूर हैं बावजूद कोई एक्शन नहीं लेते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में अवैध होर्डिंग्स पर सख्ती: मनपा का हाईकोर्ट में हलफनामा, 10 जोन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
संभाजीनगर में अवैध होर्डिंग्स पर सख्ती, मनपा की समीक्षा बैठक; कर बकाया एजेंसियों को नोटिस के निर्देश
जालना में अवैध होर्डिंग पर मनपा सख्त, बिना क्यूआर कोड होर्डिंग होंगे जब्त; 24 घंटे में हटाने की चेतावनी
बिजली खंभों पर अवैध बैनर हटाएं, 4 दिन की मोहलत, नहीं हटाए पोस्टर तो दर्ज होगा केस; महावितरण की सख्त चेतावनी
परवाना विभाग भ्रष्टाचार में लिप्त
जागरूक शहरवासियों का आरोप है कि महानगरपालिका परवाना विभाग के अधिकारी कर्मचारी अवैध बैनर, पोस्टर पर जानबूझकर कोई कार्यवाही नहीं करते क्योंकि राजनीतिक दलों के नेता उनकी जेब भरते रहते हैं। महानगरपालिका कमिश्नर विजय कुमार म्हसाल की शहर स्वच्छता मुहिम को महानगरपालिका परवाना विभाग द्वारा खुलेआम ठेंगा दिखाया जा रहा है। भिवंडी शहर में स्वच्छ भारत अभियान को लेकर महानगरपालिका प्रशासन की तमाम उपाय योजनाएं अवैध बैनर, पोस्टर की भेंट चढ़ चुकी हैं।
अवैध बैनर,पोस्टर को अधिकारी दे रहे बढ़ावा
जागरूक शहरवासियों का परवाना विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों पर गंभीर आरोप है कि क्षेत्र में अवैध बैनर, पोस्टर लगाए जाने की शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार क्षेत्रीय अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं करते हैं। आश्चर्यजनक तथ्य है कि उक्त कार्यों में लगे जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी बैनर निकाले जाने हेतु सीढ़ी, गाड़ी जैसी आवश्यक साधन सामग्री न होने का बहाना करते देखे जाते हैं। भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र में हजारों बैनर, पोस्टर अनियमित तरीके से लगे होने से शहर स्वच्छता को ग्रहण लग रहा है और महानगरपालिका राजस्व का करोड़ों रुपया का नुकसान हो रहा है। शहर के जागरूक नागरिकों ने महानगरपालिका कमिश्नर विजय कुमार म्हसाल से अवैध बैनर, पोस्टर हटाए जाने पर अपेक्षित ध्यान नहीं देने वाले संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग सहित बगैर परमिशन लिए अवैध बैनर, पोस्टर लगाने वाले राजनीतिक दलों के नेताओं सहित अन्य पर पुलिस एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।
उक्त संदर्भ में महानगरपालिका कमिश्नर विजय म्हसाल का कहना है कि अवैध बैनर, पोस्टर से शहर गंदा हो रहा है। महानगरपालिका राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
Bhiwandi municipal corporations loss of crores due to illegal banners posters
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया में संभावित उपचुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलट-फेर, एक दर्जन कांग्रेसियों ने थामा BJP का दामन
May 05, 2026 | 05:14 PMसोशल मीडिया से डरकर आया विदेशी युवक, भारत पहुंचते ही बदल गई सोच, बोला- असली इंडिया कुछ और है
May 05, 2026 | 05:13 PMआम तोड़ने चढ़ा युवक, पूरा पेड़ ही उखड़ गया! कैमरे में कैद हुआ मजेदार वीडियो वायरल
May 05, 2026 | 05:03 PMPaytm का गुप्त ऑफर, हर पेमेंट पर मिल रहा फ्री गोल्ड, आपने भी कर दी ये गलती तो गया फायदा
May 05, 2026 | 05:03 PMमहाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: आदिवासी आश्रम शालाओं का होगा कायाकल्प और सोलापुर को मिली 3 इंजीनियरिंग ब्रांच
May 05, 2026 | 04:59 PMApara Ekadashi: अपरा एकादशी पर बन रहा है विशेष संयोग, नोट कर लें सही डेट और पूजा की विधि!
May 05, 2026 | 04:47 PMमैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी….कोलकाता में ममता बनर्जी ने किया ऐलान, सियासी बवाल तय!
May 05, 2026 | 04:47 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














