- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Bhiwandi Lpg Consumers Face Delay Due To Biometric Verification
भिवंडी में गैस सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी, बायोमैट्रिक न होने से उपभोक्ता परेशान
Bhiwandi में LPG गैस को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।गैस एजेंसियों पर सुबह से टोकन के लिए भीड़ लग रही है, जबकि बायोमैट्रिक प्रक्रिया पूरी न होने के कारण कई उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक

घरेलू एलपीजी सिलेंडर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhiwandi LPG Cylinder Booking Issue: भिवंडी शहर में रसोई गैस को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। सुबह होते ही शहर की गैस एजेंसियों के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें लग रही हैं।
उपभोक्ता टोकन लेने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि गैस की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता के कारण घरों में परेशानी बढ़ गई है।
बायोमैट्रिक प्रक्रिया बनी बड़ी वजह
सबसे अधिक समस्या उन उपभोक्ताओं को हो रही है जिन्होंने पहले जारी किए गए निर्देशों के अनुसार अपने गैस कनेक्शन का बायोमैट्रिक सत्यापन नहीं कराया था। बिना बायोमैट्रिक प्रक्रिया पूरी किए गैस की बुकिंग नहीं हो पा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को पहले बायोमैट्रिक सत्यापन करवाना पड़ रहा है, जिसके कारण गैस मिलने में देरी हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
PM से बड़ी नहीं हैं मेयर, मुंबई में VIP कल्चर पर ब्रेक, विवाद के बाद रितु तावड़े की गाड़ी से हटी लाल-नीली बत्ती
संतरा नगरी से दुग्ध राजधानी तक की सीधी उड़ान! आनंद, गोधरा और दाहोद को जोड़ने वाले नए रेल रूट का मास्टरप्लान
खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का गोंदिया राइस एक्सपोर्ट पर असर, पूर्वी विदर्भ का चावल निर्यात हुआ ठप
बंदूक साफ करते समय हादसा, धुले में गन हाउस से चली गोली; एक महिला घायल
गैस की कमी नहीं, प्रक्रिया में लग रहा समय
एक गैस एजेंसी संचालक पाटिल ने बताया कि घरेलू रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। एजेंसियों में पर्याप्त गैस उपलब्ध है, लेकिन बुकिंग के अनुसार ही टोकन जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं का बायोमैट्रिक सत्यापन पूरा हो चुका है, उन्हें नियमानुसार गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
गृहणियों की बढ़ी चिंता
गैस की अनिश्चितता के कारण कई घरों में खाना बनाने की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। कई गृहणियों ने बताया कि गैस खत्म होने के डर से अब कम समय में बनने वाले भोजन ही तैयार किए जा रहे हैं। सब्जियां और रोटियां सीमित मात्रा में बनाई जा रही हैं ताकि गैस लंबे समय तक चल सके।
ये भी पढ़ें :- रेलवे स्टेशनों पर लगाए गए गुप्त कैमरों से जासूसी का खुलासा, पुणे डिवीजन में सुरक्षा बढ़ाई गई
जल्द समाधान की उम्मीद
शहर के नागरिकों का कहना है कि यदि स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। गृहणियों का कहना है कि गैस खत्म होने का डर लगातार बना रहता है और रात में भी इसी चिंता के साथ नींद आती है। लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही व्यवस्था सामान्य होगी और रसोई गैस की चिंता से राहत मिलेगी।
Bhiwandi lpg consumers face delay due to biometric verification
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चैत्र नवरात्रि ‘सप्तश्लोकी दुर्गा स्तोत्र’ पाठ की महिमा तो जानिए, नोट कीजिए स्तोत्र
Mar 16, 2026 | 02:50 PMनायगांव बीडीडी चॉल का कायाकल्प, सीएम फडणवीस ने 864 परिवारों को सौंपी नए घरों की चाबियां
Mar 16, 2026 | 02:43 PMPAK-AFG जंग के बीच चीन की ‘शटल डिप्लोमेसी’, पड़ोसी देशों में शांति के लिए ड्रैगन ने संभाली कमान
Mar 16, 2026 | 02:37 PMसस्ती बाइक खरीदने का सही समय? बिक्री में आया बड़ा उछाल, इन 5 कंपनियों की बाइक पर टूट पड़े ग्राहक
Mar 16, 2026 | 02:24 PMPM से बड़ी नहीं हैं मेयर, मुंबई में VIP कल्चर पर ब्रेक, विवाद के बाद रितु तावड़े की गाड़ी से हटी लाल-नीली बत्ती
Mar 16, 2026 | 02:14 PMसोम प्रदोष व्रत आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, सारे बिगड़े काम बना देंगे भोले बाबा
Mar 16, 2026 | 02:14 PMसंतरा नगरी से दुग्ध राजधानी तक की सीधी उड़ान! आनंद, गोधरा और दाहोद को जोड़ने वाले नए रेल रूट का मास्टरप्लान
Mar 16, 2026 | 02:13 PMवीडियो गैलरी

देश तुम्हारे बाप का नहीं…खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, बोले- ईरान की याद तब आई जब…
Mar 16, 2026 | 01:53 PM
थूक जिहाद, वोट जिहाद…मीडिया चैनलों पर भड़के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, जमकर लताड़ा
Mar 16, 2026 | 01:37 PM
पटना में NDA की बड़ी बैठक, सम्राट चौधरी के घर विधायकों को मिली ट्रेनिंग, क्या विपक्षी खेमे में होगी सेंधमारी?
Mar 15, 2026 | 10:12 PM
कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद डॉगी की तरह भौंकने लगा लड़का, लापरवाही ने उजाड़ दी परिवार की खुशियां- VIDEO
Mar 15, 2026 | 10:06 PM
5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, बंगाल में दो तो असम-केरल में एक चरण में वोटिंग; देखें पूरा शेड्यूल
Mar 15, 2026 | 10:01 PM
बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद और करणी सेना के बीच आर-पार, ‘चमड़ा उतारने’ वाले बयान से मचा हड़कंप!
Mar 15, 2026 | 02:22 PM












