Ayushman And Mahatma Phule Scheme का लाभ हर पात्र नागरिक तक पहुंचाएं-महापौर मेहता, शहर में लगेंगे विशेष शिविर
Mira Bhayandar Health Scheme Camps: महापौर डिंपल मेहता ने Ayushman Bharat And Mahatma Phule Scheme का लाभ हर पात्र नागरिक तक पहुंचाने के लिए शहर में विशेष जागरूकता व पंजीकरण शिविर लगाने के दिए निर्देश
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
महापौर डिंपल मेहता की समीक्षा बैठक (सोर्सः फाइल फोटो)
Ayushman Bharat And Mahatma Phule Scheme Review Meeting: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक पहुंचाने और स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को मीरा- भाईंदर महानगरपालिका में महापौर डिंपल मेहता की अध्यक्षता में संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटिल, स्थायी समिति सभापति हसमुख गहलोत, सदन नेता रवि व्यास, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला समन्वयक डॉ. रवींद्र जगतकर, क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. श्रीकांत पुडकर, इम्प्लीमेंटेशन सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन के विभागाध्यक्ष मंगेश कदम, सहायक राशन वितरण अधिकारी औदुंबर ढोले, राशन वितरण निरीक्षक संदीप दुबे, डॉ. नंदकिशोर लहाने, महानगरपालिका चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजलि पाटिल तथा आरोग्य मित्र उपस्थित थे।
बड़ी संख्या में लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं
समीक्षा के दौरान महापौर ने महानगरपालिका क्षेत्र में योजनाओं के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं तथा लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच की जानकारी ली। बैठक में यह सामने आया कि शहर के कई पात्र नागरिक अब भी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
टपकती छत और खराब दरवाजे… मुंबई की BEST बसों की बदहाली पर उठे सवाल, प्रशासन बोला- सब सुरक्षित है
अंधभक्तों के सरगना का फरमान था, धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर भड़के रोहित पवार, छात्रों पर FIR पर दी चेतावनी
लखनऊ में 90% जगह अवैध है, क्या वहां भी बुलडोजर चलेगा? जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर वारिस पठान का तीखा हमला
बड़ी संख्या में लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं तथा योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और पैनल अस्पतालों की जानकारी का अभाव है।
यह भी पढ़ेः- संभाजीनगर: MGM विश्वविद्यालय में 17वें अंतरराष्ट्रीय अंतरविषयक सम्मेलन का का हुआ उद्घाटन
महापौर ने दिए ये निर्देश
महापौर ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए शहरभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों, चिकित्सकों और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से प्रमुख चौराहों, वार्ड कार्यालयों, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों, उद्यानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित करने को कहा।
इन शिविरों में नागरिकों को आयुष्मान कार्ड पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेजों, सूचीबद्ध अस्पतालों और योजनाओं के तहत मिलने वाली उपचार सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि योजना से जुड़े सभी अस्पतालों के बाहर स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाए जाएं, ताकि नागरिकों को आवश्यक जानकारी आसानी से मिल सके। महापौर ने कहा कि सभी संबंधित विभाग और संस्थाएं समन्वित रूप से कार्य कर योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
