अंबरनाथ-बदलापुर में डंपिंग की समस्या जल्द होगी हल, वालिवली में संयुक्त सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रकल्प
Valivali project: अंबरनाथ-बदलापुर की सीमा पर वालिवली में 148.68 करोड़ रुपये से स्पेन की तर्ज पर विकसित हो रहा संयुक्त सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रकल्प अगले वर्ष शुरू होगा।
- Written By: आंचल लोखंडे
अंबरनाथ तथा बदलापुर में डंपिंग की समस्या जल्द होगी हल
Ulhasnagar Waste: अंबरनाथ तथा बदलापुर नगरपालिकाओं का संयुक्त घनकचरा व्यवस्थापन प्रकल्प अगले वर्ष पूर्ण क्षमता से शुरू होने की उम्मीद है। अंबरनाथ और बदलापुर की सीमा पर स्थित वालिवली क्षेत्र में स्पेन की तर्ज पर अत्याधुनिक ‘क्लोज्ड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट’ तेजी से विकसित किया जा रहा है। कल्याण संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के प्रयासों से 148.68 करोड़ रुपये की निधि से इस प्रकल्प का काम प्रगति पर है।
तत्कालीन नगरपालिका अध्यक्ष मनीषा अरविंद वालेकर ने 9 दिसंबर को प्रकल्प स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि शहर से एकत्र कचरे का प्रोसेसिंग कार्य इसी केंद्र पर होगा और जल्द ही नागरिकों को डंपिंग की समस्या से राहत मिलेगी। यह प्रोजेक्ट 23 एकड़ में से 13 एकड़ भूमि पर विकसित हो रहा है और अगले वर्ष शुरू होने की संभावना है। इसके बाद शहर में कचरा निपटान की समस्या स्थायी रूप से हल हो जाएगी।
अत्याधुनिक मशीनों के इस्तेमाल से स्पेन की तर्ज पर बन रहा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रकल्प
वालिवली में तैयार हो रहा यह प्रकल्प राज्य का पहला ‘जॉइंट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट’ होगा, जिसमें प्रतिदिन लगभग 600 टन कचरे की प्रक्रिया होगी। इससे डंपिंग ग्राउंड की बदबू, धुआं और बार-बार लगने वाली आग की समस्या समाप्त हो जाएगी। मुख्य रूप से अंबरनाथ और बदलापुर से आने वाला कचरा यहां प्रोसेस किया जाएगा, जबकि आवश्यकता के अनुसार उल्हासनगर से 100–200 टन कचरा लिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
NEET-UG 2026 Paper Leak में पुणे कनेक्शन का हुआ भंडाफोड़, CBI जांच में बड़े नेटवर्क का खुलासा
महाराष्ट्र में 30 जून से पहले होगी किसानों की कर्जमाफी, सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान
अभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र विधानसभा में तेंदुआ! आतंक के खिलाफ विधायक सोनवणे का शॉकिंग प्रोटेस्ट वायरल, देखें Video
2026 तक प्रकल्प पूर्ण क्षमता से शुरू हो जाएगा
यदि यह प्रकल्प सफल होता है, तो राज्य में कचरा प्रबंधन व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पहले इस प्रोजेक्ट के दिसंबर 2024 तक शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन अब यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि जनवरी 2026 तक प्रकल्प पूर्ण क्षमता से शुरू हो जाएगा। इस निरीक्षण दौरे में पूर्व नपा अध्यक्ष मनीषा वालेकर, शिवसेना पदाधिकारी प्रमोद कुमार चौबे, शैलेश भोईर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
