- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- After The Arrival Of Electric Bus The Ticket Rate Will Be Less Thanekar Will Be Able To Travel In Air Conditioned Buses For Just Rs 10
इलेक्ट्रिक बस आने के बाद टिकट दर होगा कम, वातानुकूलित बसों में महज 10 रुपए में सफर कर सकेंगे ठाणेकर
- Written By: Virendra Mishra

FILE
ठाणे : वर्त्तमान समय मे बेस्ट (BEST), एनएमटी (NMT) और अन्य प्राधिकरणों से प्रतिस्पर्धा बसों के संचालन और किरायों को लेकर है। ऐसे में ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation) द्वारा संचालित टीएमटी (TMT) बसों का किराया इन प्राधिकरणों से अधिक है। जिसका खामियाजा भी टीएमटी प्रशासन को भुगतना पड़ रहा है। इसलिए अब परिवहन प्रशासन ने भी अब इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसों (Electric AC Buses) की शुरुआत के बाद किराया कम करने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसी के अनुसार शुक्रवार को हुई परिवहन समिति की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई है। जिससे अब ठाणेकरों की यात्रा सुखद होने वाला है। लेकिन यह किराया ठाणेकरों की सेवा में जुलाई के अंत तक 123 इलेक्ट्रिक बसें टीएमटी के बेड़े में शामिल होने के बाद लागू होने वाला है।
गौरतलब हो कि निकट भविष्य में परिवहन बेड़े में 123 इलेक्ट्रिक बसें जोड़ी जाएंगी। जिसमें 45 मानक बसें और 26 मिडी बसें, कुल 71 वातानुकूलित बसें तथा 10 मानक और 42 मिडी बसें कुल 52 साधारण बसें उपलब्ध रहेंगी। कुल मिलाकर, 26 वातानुकूलित मिडी बसों को शहर के भीतर चलाने की योजना है और शेष 45 मानक बसों में से कुछ बसों को ठाणे शहर के बाहर लंबी दूरी के मार्गों जैसे घाटकोपर, बोरीवली, नवी मुंबई, पनवेल आदि पर संचालित करने की योजना है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra ST EV Bus: एसटी की ईवी बस परियोजना पर बढ़ा विवाद, तय समय में नहीं मिली 1,288 बसें
नागपुर मनपा का बड़ा फैसला, सिटी बस सेवा अपग्रेड, पार्किंग और चार्जिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी
नागपुर बस सेवा का मेगा प्लान: 130 सीट वाली इलेक्ट्रिक बसें, 200 करोड़ घाटे के बीच आधुनिकीकरण पर जोर
भंडारा ST Bus में मुफ्त की सैर पड़ी भारी, साल भर में पकड़े गए 122 बिना टिकट यात्री, वसूला हजारों का जुर्माना
आपको बता दें कि ठाणे शहर में वे बेस्ट से चल रहे हैं और उनके टिकट की कीमतें परिवहन से कम हैं। इसमें बेस्ट और नवी मुंबई म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट इनिशिएटिव के तहत ली जाने वाली वातानुकूलित बसों के टिकट के दाम घटाए गए हैं। ठाणे परिवहन उन गतिविधियों से मुकाबला करने के लिए अधिक यात्री राजस्व हासिल करने के लिए टिकट किराए को कम करने की भी योजना बनाया है। इसी के अनुरूप शुक्रवार को परिवहन समिति की बैठक में इलेक्ट्रिक बसों के परिवहन बेड़े में शामिल होने के बाद उनके टिकट के दाम कम करने का अहम फैसला लिया गया। तदनुसार, प्रथम चरण (विद्युत वातानुकूलित बस) का किराया अब 10 रुपए होगा। जोकि पहले इसकी कीमत 20 रुपए हुआ करती थी। इसी तरह बोरीवली तक का किराया 85 रुपए ये की जगह 50 रुपए होगा।
वॉल्वो बस टिकट के दाम भी कम होंगे
परिवहन बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों के आने के बाद इन बसों के टिकट की कीमत कम होगी। लेकिन ट्रांसपोर्ट फ्लीट में मौजूदा 30 वॉल्वो यानी एसी बस का किराया ज्यादा है। ऐसे में यात्रियों की संख्या घट सकती है। लिहाजा इलेक्ट्रिक बसों के आने के बाद वॉल्वो बसों के यात्री किराए को भी इलेक्ट्रिक बसों के बराबर किया जा सकता है।
| किलोमीटर | वर्तमान किराया | प्रस्तावित किराया |
| 0 से 2 किमी | 20 रुपये | 10 रुपये |
| 2 से 4 | 25 | 15 |
| 4 से 6 | 30 | 15 |
| 8 से 10 | 40 | 20 |
| 10 से 12 | 50 | 20 |
| 28 से 30 | 85 | 50 |
| 38 से 40 | 105 | 65 |
After the arrival of electric bus the ticket rate will be less thanekar will be able to travel in air conditioned buses for just rs 10
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर यूनिवर्सिटी में सुधार का दावा, RTMNU के नए प्र-उपकुलपति एक्शन मोड में, परीक्षा व्यवस्था पर फोकस
May 23, 2026 | 02:11 PMBhandup Water Treatment Project पर सवाल, सलाहकार नियुक्ति का प्रस्ताव स्थायी समिति में रद्द
May 23, 2026 | 02:06 PMभीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र
May 23, 2026 | 02:00 PMसंभाजीनगर जिप में शिक्षकों की पोस्टिंग, फर्जी तबादलों और स्कूल सुविधाओं को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
May 23, 2026 | 01:59 PMभोपाल से दिल्ली, मुंबई समेत 4 शहरों की फ्लाइट्स में कटौती, जून-जुलाई में यात्रियों को लगेगा झटका
May 23, 2026 | 01:58 PMQatar Delegation Iran: पाकिस्तान के हाथ लगी नाकामी, अब कतर ने संभाली कमान, ईरान पहुंचा डेलिगेशन
May 23, 2026 | 01:52 PMक्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PMवीडियो गैलरी

भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM














