- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara St Bus Ticketless Travel Fine Msrtc Flying Squad Action
भंडारा ST Bus में मुफ्त की सैर पड़ी भारी, साल भर में पकड़े गए 122 बिना टिकट यात्री, वसूला हजारों का जुर्माना
भंडारा विभाग में एसटी बसों में बिना टिकट यात्रा करने वाले 122 यात्रियों को उड़नदस्तों ने पकड़ा। साल भर में कुल 12,247 रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन ने टिकट लेने की अपील की।

Bhandara ST Bus Fine News: भंडारा लाल परी के नाम से मशहूर एसटी बसों में भीड़ का फायदा उठाकर मुफ्त की सैर करने वाले यात्रियों के खिलाफ राज्य परिवहन महामंडल ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। भंडारा विभाग में बीते एक साल के भीतर चलाए गए विशेष जांच अभियानों ने यह साफ कर दिया है कि नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं है। अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच विभाग के उड़नदस्तों ने कड़ी चौकसी बरतते हुए कुल 122 ऐसे यात्रियों को पकड़ा जो बिना टिकट सफर कर रहे थे।
इन यात्रियों से विभाग ने जुर्माने के तौर पर कुल 12,247 रुपये की वसूली की है।परिवहन महामंडल की बसें आम आदमी की जीवन रेखा मानी जाती हैं। शासन ने सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त सफर और महिलाओं के लिए किराए में 50 प्रतिशत की भारी छूट जैसी कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।
इन रियायतों के चलते बसों में यात्रियों का हुजूम उमड़ रहा है, खासकर नागपुर,चंद्रपुर,हिंगनघाट, गोंदिया और स्थानीय के साथ ही दूरदराज के मार्गों पर बसों में पैर रखने की जगह नहीं होती। इस भीड़भाड़ का फायदा उठाकर कुछ यात्री संवाहक की नजरों से बचकर मुफ्त यात्रा करने का प्रयास करते हैं, जो विभाग के राजस्व को बड़ा नुकसान पहुंचाता है। 7 उड़नदस्तों का गठनभंडारा विभाग ने इस चोरी को रोकने के लिए 7 विशेष उड़नदस्तों का गठन किया है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया जिले की इस तहसील में बस के लिए तरस रहे लोग, कई गांवाें में सिर्फ वोटिंग के दिन दिखती है ‘लाल परी’
भंडारा के बासोरा गांव में ग्रामसभा के दौरान ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Bhandara News: समग्र शिक्षा अभियान से दिव्यांग बच्चों को मिली नई पहचान, शिक्षा के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
भंडारा में पुलिस का बड़ा एक्शन! मटका और अवैध शराब अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 9 आरोपी गिरफ्तार
ये दल अचानक बसों की जांच करते हैं और यात्रियों के टिकट खंगालते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना टिकट यात्रा करना न केवल कानूनी अपराध है बल्कि यह एक नैतिक चूक भी है। पकड़े जाने पर यात्री को टिकट की मूल दर से दोगुनी राशि या 100 रुपये, जो भी अधिक हो, बतौर जुर्माना देना पड़ता है।सुरक्षित और गौरवपूर्ण सफर की अपीलएसटी प्रशासन ने यात्रियों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा है कि यह बस सेवा आपकी अपनी संपत्ति है और इसके बेहतर संचालन के लिए आपका सहयोग अनिवार्य है।
चंद रुपयों की बचत के लिए जुर्माने की भारी रकम और समाज में होने वाले अपमान को मोल लेना समझदारी नहीं है। इसलिए सुरक्षित और गौरवपूर्ण सफर के लिए हमेशा टिकट लेकर ही बस में सवार हों। आने वाले समय में यह जांच अभियान और भी सख्त किया जाएगा ताकि ईमानदारी से सफर करने वाले यात्रियों का सम्मान बना रहे और राजस्व की हानि न हो।
Bhandara st bus ticketless travel fine msrtc flying squad action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMRaw Papaya Benefits: सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फ़ायदे जानकर रह जाएंगे हैरान! आज़मा कर भी देखिए
May 30, 2026 | 08:23 PMKarnataka CM 2026: डीके शिवकुमार बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ
May 30, 2026 | 07:54 PMशासक हत्यारे बन गए…अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए
May 30, 2026 | 07:51 PMKala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
May 30, 2026 | 07:45 PM19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
May 30, 2026 | 07:33 PMBullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
May 30, 2026 | 07:26 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














