उल्हासनगर सुधार गृह से 12 महिला कैदी फरार, पुलिस ने 8 को धर दबोचा
Thane News: उल्हासनगर महिला सुधार गृह से 12 कैदी फरार हुईं, पुलिस ने 8 को पकड़ लिया और चार की तलाश जारी है। सुधार गृह की सुरक्षा और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
- Written By: सोनाली चावरे
महिला सुधार गृह से 12 कैदी फरार (pic credit; social media)
12 Women Prisoners Escape:उल्हासनगर के शांति सदन महिला सरकारी सुधार गृह से 12 महिला कैदी फरार हो गई थीं, जिनमें से पुलिस ने 8 को पकड़ लिया है और 4 की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस उपायुक्त (जोन-4) सचिन गोरे ने बताया कि यह घटना विजयादशमी की पूर्व संध्या को हुई।
फरार महिलाएं अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत आरोपित थीं और तीन अक्टूबर की रात को चारदीवारी और मुख्य द्वार फांदकर जेल से बाहर निकल गईं।
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने उल्हासनगर और आसपास के इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इसके तहत आठ महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया, जबकि अन्य चार की तलाश जारी है। डीसीपी गोरे ने कहा कि सुधार गृह में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और घटना के लिए जिम्मेदारों का पता लगाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज करना पड़ा भारी, अर्नाला बीच पर डूबे दो दोस्त, तलाश में जुटी SDRF
अकोला में अमृत योजना चरण-2 का काम ठप: 21 गांवों की जलापूर्ति अटकी; 3 से 5 साल की देरी होने की आशंका
तय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई आसान; वर्धा पुलिस एसपी कार्यालय की अनूठी पहल ‘प्रोजेक्ट सतर्क’ लाई रंग
महाराष्ट्र में स्कूली बच्चों को मुफ्त में कराई जाएगी जंगल सफारी, सरकार का बड़ा फैसला, जानें किसे मिलेगा मौका
इसे भी पढ़ें- महिला सुधार गृह में बड़ी चूक! फरार हुईं 12 कैदियों में से 8 पुलिस ने धर दबोचा
पिछले महीने ही भाजपा नेता चित्रा वाघ और विधायक कुमार आयलानी ने सुधार गृह का दौरा किया था, ताकि यहाँ की वस्तुस्थिति को समझा जा सके। गौरतलब है कि तीन महीने पहले भी छह लड़कियां फरार हो गई थीं, जिनमें से केवल चार अपने घर पहुंचीं।
सुरक्षा में यह चूक पुलिस प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी संभव कदम उठाए जाएंगे।
स्थानीय निवासियों और सुधार गृह कर्मचारियों में इस घटना को लेकर चिंता है। नागरिक सुरक्षा और सुधार गृह के संचालन में पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस अब चार अन्य महिला कैदियों की तलाश में लगातार प्रयास कर रही है।
इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया कि सुधार गृह में सुरक्षा और निगरानी की मजबूती पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है कि फरार कैदियों को ढूंढ निकालने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
