Maharashtra News:विधायक को बिश्नोई गैंग की धमकी, विधानसभा में हंगामा
Bishnoi Gang Threat: महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी का मुद्दा गूंजा, जिस पर विजय वडेट्टीवार ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा की मांग की।
- Written By: आंचल लोखंडे
Maharashtra assembly uproar (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Assembly Uproar: पूर्व मंत्री और राकां नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बिश्नोई गैंग मुंबई सहित महाराष्ट्र में वसूली के मकसद से लोगों को लगातार धमका रहा है। बॉलीवुड से जुड़े सेलिब्रिटी और बिल्डरों के साथ अब राजनीतिज्ञ भी गैंग के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान को बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकी का मामला मंगलवार को विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विधानसभा में गूंजा।
महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए सदन को बताया कि 17 फरवरी को दोपहर 3:30 बजे विधायक पठान को एक अंतरराष्ट्रीय कॉल आई। कॉल करने वाले शुभम लोनकर ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और पैसे न देने पर हत्या की धमकी दी।
विधायकों की सुरक्षा पर उठे सवाल
वडेट्टीवार ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक कैसे सुरक्षित रहेंगे? उन्होंने विधायक पठान को तत्काल कड़ी सुरक्षा देने की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम रेलवे की एक और ट्रेन हुई रेगुलर, मुंबई से काठगोदाम की सुपरफास्ट यात्रा
बीएमसी स्कूलों के भूखंडों का निजी संस्थाओं को आवंटन रोके, विधायक सरदेसाई, बोले सार्वजनिक शिक्षा को खतरा
अब AI से ट्रैक होगी वन्य जीवों की हलचल, 1000 गांवों में लगेगी अलर्ट प्रणाली
णमोकार महामंत्र से विश्व शांति का संदेश, जैन कमल की अनूठी अक्षर लिपि प्रदर्शनी का उद्घाटन
ये भी पढ़े: पुणे में कांग्रेस प्रवक्ता पर हमला: रिवॉल्वर तानने के आरोप से मचा हड़कंप, पुलिस कमिश्नर से की शिकायत
कौन है लोणकर?
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के मामलों में भी बिश्नोई गैंग से जुड़े शुभम लोनकर का नाम पहले सामने आ चुका है। उसका नाम बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और एक मशहूर निर्माता-निर्देशक के घर हुई फायरिंग मामले में भी जुड़ा बताया गया है।
अध्यक्ष ने दिए कार्रवाई के निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार को तत्काल संज्ञान लेने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
