- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane Woman Arrested For Plotting Husbands Murder
प्रेमी के लिए पत्नी ने मारकर तालाब में फेंका, खंबे से चिपककर पति ने बचाई जान और फिर…
Woman Tried to Kill Husband: महाराष्ट्र के ठाणे में पत्नी ने प्रेमी और सहयोगियों संग पति की हत्या की साजिश रची। पिटाई के बाद उसे मुंब्रा खाड़ी में फेंक दिया गया, लेकिन वह खंभे से चिपककर बच गया।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने एक महिला को अपने पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पति पर हमला कर उसे एक तालाब में फेंकने के बाद वह चमत्कारिक तरीके से बच निकला, जिसके बाद उसकी पत्नी की सच्चाई सामने आ गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी महिला के प्रेमी और दो अन्य लोगों की तलाश जारी है, जो कथित रूप से अपराध में शामिल हैं।
कपूरबावड़ी पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में, 43 वर्षीय पीड़ित ने बताया कि उसने 2013 में आरोपी महिला से शादी की थी और उनका एक बच्चा भी है। साथ ही उसने कहा कि वह अपनी पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का विरोध करता था।
जानकारी मिली है कि 22 सितंबर की सुबह करीब 2:30 बजे, आरोपी महिला ने अपने पति को ठाणे शहर के बालकुम इलाके में बुलाया। वहां उसके प्रेमी और दो अन्य लोगों ने पीड़ित की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद वे लोग उसे मुंब्रा खाड़ी में लेकर गए और पानी में फेंक दिया। धारा में बह जाने के बावजूद पीड़ित ने किसी तरह एक खंभे से पकड़ बना ली। स्थानीय निवासी और मछुआरों ने बाद में उसे बचाया और सरकारी कलवा अस्पताल ले गए।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई जल परिवहन होगा डिजिटल, वर्सोवा-मढ रूट पर जल्द शुरू होगी ऑनलाइन टिकट सेवा
रेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
ठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
यह भी पढ़ें- मानोरा शासकीय दफ्तर में खुलेआम कोटपा कानून का उल्लंघन, अधिकारियों की चुप्पी, गंदगी का आलम
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद, पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया, ’23 सितंबर को मामला दर्ज किया गया और अगले दिन शिकायतकर्ता की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला के प्रेमी और उसके दो साथियों की तलाश जारी है।’
Thane woman arrested for plotting husbands murder
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sonakshi Sinha संग Zaheer Iqbal का मेलोडी वीडियो वायरल, कपल की क्यूट केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस
May 21, 2026 | 11:07 AMमुंबई जल परिवहन होगा डिजिटल, वर्सोवा-मढ रूट पर जल्द शुरू होगी ऑनलाइन टिकट सेवा
May 21, 2026 | 11:02 AMनासिक में दिल दहला देने वाली घटना: अंतरजातीय विवाह से नाराज ससुराल वालों ने महिला का जबरन 7 बार कराया गर्भपात
May 21, 2026 | 11:02 AMतमिलनाडु में हुआ कैबिनेट विस्तार, TVK और कांग्रेस के 23 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें VIDEO
May 21, 2026 | 11:01 AMGold-Silver Rate Today: MCX पर सोने-चांदी के भाव में आज भारी गिरावट, जानिए सोने-चांदी का नया रेट
May 21, 2026 | 10:59 AMअमरावती शहर में आंगनवाड़ी पोषण आहार में बड़ी लापरवाही: न्यूट्रिशन बार में मिली जिंदा इल्ली, मचा हड़कंप
May 21, 2026 | 10:58 AMPM Fasal Bima Yojana : अगले पांच साल तक जारी रहेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,लाखों किसानों को मिलेगा लाभ
May 21, 2026 | 10:57 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













