तानाजी सावंत ने लगाया झगड़ा, अजित पवार नाराज, NCP ने कहा- कैबिनेट से बर्खास्त करो
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सत्तारूढ़ महायुति के घटक दलों के बीच उनके बड़बोले नेताओं के विवादित बयानों के कारण बार-बार घमासान मच रहा है। इस बार राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री व एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता तानाजी ने अनर्गल बयानबाजी करके महायुति में झगड़ा लगा दिया है। उनके बयान के बाद एनसीपी (अजित पवार) बेहद आक्रोश में है। अजित गुट ने बीजेपी से तानाजी को बर्खास्त करने की मांग की है।
- Written By: शुभम सोनडवले
अजित पवार (फोटो: ANI)
मुंबई. विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी सत्तारूढ़ महायुति के घटक दलों के बीच उनके बड़बोले नेताओं के विवादित बयानों के कारण बार-बार घमासान मच रहा है। इस बार राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री व एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता तानाजी ने अनर्गल बयानबाजी करके महायुति में झगड़ा लगा दिया है। उनके बयान के बाद एनसीपी (अजित पवार) बेहद आक्रोश में है। अजित गुट ने बीजेपी से तानाजी को बर्खास्त करने की मांग की है। साथ ही मांग मंजूर न हो पर एनसीपी (अजित पवार) ने महायुति से बाहर निकलने की चेतावनी भी दी है।
लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद आरएसएस, बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता बार-बार एनसीपी (अजित पवार) के खिलाफ बयान बाजी करते रहे हैं। लेकिन गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री सावंत ने यह कह कर आग में घी डालने का काम किया कि अजित गुट के नेताओं के साथ बैठक में शामिल होने के बाद बाहर निकलने पर वमन (उल्टी) जैसा महसूस होता। सावंत ने आगे कहा कि हमारी राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ कभी नहीं बनी। भले ही हम कैबिनेट में एक-दूसरे के साथ बैठते हैं, लेकिन जब बाहर आते हैं तो हमें उल्टी आती है।
अजित गुट का पलटवार
सावंत के बयान के बाद महायुति में तनाव बढ़ गया है और एनसीपी (अजित पवार) ने आक्रामक रुख अपनाते हुए सीधे तौर पर महायुति से बाहर निकलने की धमकी दे दी है। एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता उमेश पाटिल ने कहा कि तानाजी सावंत को कैबिनेट से हटाया जाए, नहीं तो हम सत्ता से बाहर हो जाएंगे। हम सत्ता के लिए भूखे नहीं हैं, हम अजित का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। तो वहीं अजित गुट के विधायक अमोल मिटकरी ने भी शिवसेना शिंदे गुट पर जोरदार हमला बोला।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार के इस्तीफे से खाली हुई राज्यसभा सीट का कौन होगा उत्तराधिकारी? इन 5 नामों पर टिकी सबकी नजर
शिंदे से नाराज शाइना एनसी थाम सकती हैं NCP का दामन! सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें
Pune Nasrapur Case Protest: नसरापुर कांड पर पुणे में उबाल, दोषी को फांसी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन
Baramati By-Election Result: सुनेत्रा पवार ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, समर्थकों से की जश्न न मनाने की अपील
यह भी पढ़ें: NCP को महायुति से बाहर करे भाजपा, शरद पवार गुट ने मंत्री सावंत के बयान को लेकर साधा निशाना
उन्होंने आगे कहा कि यदि इसी तरह एनसीपी का अपमान होता रहेगा हैं तो हमें निर्णय लेना पड़ेगा कि महायुति में रहना है या नहीं? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री को को कैबिनेट की तरह बैठक बुलानी चाहिए। हर दिन कोई न कोई खड़ा होता है, पहले नितेश राणे, सदाभाऊ खोत और अब तानाजी सावंत बोले। पवार तानाजी सावंत की चीनी फैक्ट्री के उद्घाटन में शामिल हुए। क्या तब एनसीपी को मिचली नहीं आ रही थी?
यह भी पढ़ें: छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर PM मोदी का बयान, सिर झुकाकर मांगी माफी
