-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bjp Should Expel Ncp From Mahayuti
NCP को महायुति से बाहर करे भाजपा, शरद पवार गुट ने मंत्री सावंत के बयान को लेकर साधा निशाना
- Written By: आकाश मसने
शिवसेना के नेता एवं महाराष्ट्र के मंत्री तानाजी सावंत पर निशाना साधते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने शुक्रवार को कहा कि अब समय आ गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को ‘महायुति' से बाहर कर देना चाहिए।

क्लाईड क्रास्टो (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: शिवसेना के नेता एवं महाराष्ट्र के मंत्री तानाजी सावंत पर निशाना साधते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने शुक्रवार को कहा कि अब समय आ गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को ‘महायुति’ से बाहर कर देना चाहिए। ‘‘एनसीपी मंत्रियों के बगल में बैठने पर उल्टी आने जैसा महसूस होने” संबंधी बयान को लेकर मंत्री सावंत पर शरद पवार गुट ने निशाना साधा है।
शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी ने कहा कि यह अजित पवार के लिए भी ‘‘जागने और स्थिति को समझने” का समय है। भारतीय जनता पार्टी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी राज्य में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन में साझेदार हैं।
यह भी पढ़ें:- छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर PM मोदी का बयान, सिर झुकाकर मांगी माफी
सम्बंधित ख़बरें
1-2 साल भी दूतावास में रखना पड़े तो रखेंगे…जब सुषमा स्वराज के एक आदेश से कांप उठा था पाकिस्तान
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
सुनेत्रा पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले धनंजय मुंडे, तो भड़के सुनील तटकरे; सार्वजनिक मंच से दे दी नसीहत
शरद पवार गुट के प्रवक्ता क्लाईड क्रास्टो ने कहा कि सावंत की टिप्पणी से पता चलता है कि महायुति को अब अजित पवार की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आरएसएस के मुखपत्र ने भाजपा से सवाल किया था कि उन्होंने अजित पवार के साथ गठबंधन क्यों किया और भाजपा काडर भी यही सवाल पूछ रहा है। क्रास्टो ने कहा कि अब शिवसेना के नेता ‘‘राकांपा नेताओं के बगल में बैठने पर उल्टी सा महसूस होने” जैसी अपमानजनक बातें कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘अब समय आ गया है जब भाजपा धीरे-धीरे लेकिन लगातार कदम उठाकर अजित पवार को महायुति से बाहर निकाल देगी। सब कुछ ठीक नहीं है और दरारें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं।’
VIDEO | “Shinde Sena leader Tanaji Sawant saying that he feels like vomiting when he sits next to Ajit Pawar in a cabinet meeting is a different level of insult. This shows that Mahayuti does not need him (Ajit Pawar) anymore. I think that the time has come where the BJP will… pic.twitter.com/1lXkmxcV4b — Press Trust of India (@PTI_News) August 30, 2024
यह भी पढ़ें:- शरद पवार ने जेड प्लस सिक्योरिटी की इन बातों को मानने से किया इनकार, केंद्र ने बढ़ाई थी सुरक्षा
क्रास्टो ने कहा कि ‘‘अजित पवार के लिए अब समय आ गया है कि वह जाग जाएं और स्थिति को समझें।” तानाजी सावंत ने कहा है कि वह कैबिनेट की बैठकों में एनसीपी नेताओं के बगल में बैठते हैं लेकिन बाहर आने के बाद उन्हें उल्टी आने जैसा महसूस होता है।
क्या बोले थे सावंत?
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री सावंत ने गुरूवार को एक कार्यक्रम में कहा कि वह एक कट्टर शिव सैनिक हैं और एनसीपी के नेताओं के साथ उनकी कभी नहीं बनी। सावंत ने कहा कि ‘‘भले ही कैबिनेट बैठकों में हम एक-दूसरे के बगल में बैठते हों, लेकिन बाहर आने के बाद मुझे उल्टी सी आने लगती है।”
एनसीपी (एसपी) के एक अन्य प्रवक्ता महेश तापसे ने दावा किया कि अजित पवार अपना आत्मसम्मान खो चुके हैं और राकांपा के साथ गठबंधन को लेकर शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के भीतर असंतोष बढ़ रहा है। तापसे ने कहा कि ‘‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि राकांपा में कभी अत्यधिक सम्मान पाने वाले अजित दादा सत्ता के लिए अपने स्वाभिमान से समझौता कर लेंगे।”
शिवसेना में बढ़ रही बेचैनी
महेश तापसे ने कहा कि अजित पवार को सरकार में शामिल करने को लेकर शिवसेना के सदस्यों में बढ़ती बेचैनी अब सावंत की टिप्पणी से स्पष्ट रूप से सामने आ गई है। तापसे ने कहा कि ‘‘मंत्री तानाजी सावंत के बयान ने अजित दादा की राजनीतिक प्रतिष्ठा को पूरी तरह खत्म कर दिया है और फिर भी उनकी अपनी पार्टी के सदस्य चुप हैं।” उन्होंने दावा किया कि मौजूदा हालात को देखते हुए राकांपा को महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों में 25 सीट भी नहीं मिलेंगी और इसी हताशा के कारण ऐसा अपमानजनक व्यवहार किया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bjp should expel ncp from mahayuti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, पंचायतों को सशक्त बनाने के दिए निर्देश
Aug 06, 2026 | 07:33 AMटीवी की सिमर बनने से पहले एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, जानें कैसे संघर्षों के बाद बनीं घर-घर की पसंदीदा बहू
Aug 06, 2026 | 07:30 AM1-2 साल भी दूतावास में रखना पड़े तो रखेंगे…जब सुषमा स्वराज के एक आदेश से कांप उठा था पाकिस्तान
Aug 06, 2026 | 07:28 AMशेख हसीना के बेटे साजीब वाजेद जॉय का दावा, Bangladesh बना पाकिस्तान, भारत उग्रवाद को लेकर रहे सतर्क
Aug 06, 2026 | 07:26 AMबाघों की मौत के आंकड़ों में झोल! हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान; वन विभाग व NTCA के डेटा में 16 बाघों का अंतर
Aug 06, 2026 | 07:26 AMBWF 2026 Draw: पहले ही मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-1 से भिड़ेंगे आयुष शेट्टी, सिंधु-लक्ष्य की राह भी आसान नहीं
Aug 06, 2026 | 07:24 AMशिवसेना विवाद: सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल की दलीलें, CJI ने पूछे अहम सवाल; आज भी होगी सुनवाई
Aug 06, 2026 | 07:21 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM











