- Hindi News »
- Maharashtra »
- Tajbagh Encroachment Drive Nehrunagar Zone Demolition Nagpur
नागपुर ताजबाग में बुलडोजर एक्शन, कुछ देर रहा तनावपूर्ण माहौल; विरोध के बीच मनपा की बड़ी कार्रवाई
Nagpur Bulldozer Action: नागपुर के ताजबाग क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान तनाव की स्थिति बनी। विरोध के बीच मनपा दस्ते ने पुलिस सुरक्षा में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया।
- Written By: अंकिता पटेल

नागपुर ताजबाग, अतिक्रमण कार्रवाई,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Tajbagh Encroachment: नागपुर शहर के उमरेड रोड स्थित ताजबाग के सामने उस समय कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब मनपा के नेहरूनगर जोन का अतिक्रमण उन्मूलन दस्ता दल-बल के साथ कार्रवाई के लिए पहुंच गया। विशेषतः इस परिसर में कार्रवाई के दौरान हमेशा ही तनाव और विरोध होने के अनुभव को देखते हुए दस्ते ने पहले से ही पुलिस बंदोबस्त को साथ में रखा था। इसके बावजूद अतिक्रमणकारियों ने जोरदार विरोध किया।
इसके चलते जहां कुछ देर के लिए कार्रवाई रुकी रही वहीं तनाव की स्थिति भी बनी रही। कुछ देर का समय देने के बाद दस्ते ने सख्त रवैया अपनाते हुए पुलिस सुरक्षा में कार्रवाई की शुरुआत की। ताजबाग के मुख्य प्रवेशद्वार के सामने किए गए एक बड़े अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर इस अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया।
पार्किंग की जगह पर अवैध निर्माण
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लॉट क्रमांक 3 पर मोहम्मद रुफीक कुरैशी और हारून रशीद बल्द हाजी समसुद्दीन (होटल गुलगुला) द्वारा स्वीकृत नक्शे के नियमों को ताक पर रखकर यह निर्माण किया गया था। प्रशासन की जांच में पाया गया कि यह अवैध ढांचा मुख्य रूप से नागरिकों के लिए आरक्षित पार्किंग की जगह और मार्जिनल स्पेस पर खड़ा किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
त्र्यंबकेश्वर का भविष्य: कंक्रीट स्लैब हटाकर गोदावरी नदी को मूल रूप में लाने की एआई तस्वीर ने छेड़ी नई बहस
धंधे की दुश्मनी बनी खूनी जंग! नागपुर में ड्रग्स गैंग के बीच फायरिंग से सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच
एसटी महामंडल की कमाई: तिरोड़ा और गोंदिया डिपो ने स्वच्छता अधिभार से एक महीने में वसूले 19.50 लाख
विदर्भ में 10 से 15 जून के बीच मानसून की दस्तक; गोंदिया-गढ़चिरोली में भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट
यह भी पढ़ें:-धंधे की दुश्मनी बनी खूनी जंग! नागपुर में ड्रग्स गैंग के बीच फायरिंग से सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच
प्रशासन ने इस गंभीर उल्लंघन को संज्ञान में लेते हुए एमआरटीपी (MRTP- महाराष्ट्र रीजनल एंड टाउन प्लानिंग) अधिनियम की धारा 53 (1) के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इसी आदेश के अनुपालन में अतिक्रमण दस्ते ने मौके पर पहुंचकर इस अवैध निर्माण की पूरी तरह से हटा दिया। इस सख्त कार्रवाई से इलाके में बिना अनुमति और नियमों के खिलाफ निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।
Tajbagh encroachment drive nehrunagar zone demolition nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर ताजबाग में बुलडोजर एक्शन, कुछ देर रहा तनावपूर्ण माहौल; विरोध के बीच मनपा की बड़ी कार्रवाई
May 19, 2026 | 10:11 AMरूस ने चीन के जहाज पर किया हमला, यूक्रेन ने किया दावा, पुतिन के बीजिंग जाने से पहले दोस्ती में पड़ी दरार!
May 19, 2026 | 10:05 AMMumbai BMC Water Tax: पानी कटौती के बीच मुंबईकरों पर नया बोझ, बीएमसी जल्द बढ़ा सकती है जल शुल्क
May 19, 2026 | 10:04 AMत्र्यंबकेश्वर का भविष्य: कंक्रीट स्लैब हटाकर गोदावरी नदी को मूल रूप में लाने की एआई तस्वीर ने छेड़ी नई बहस
May 19, 2026 | 10:01 AMधंधे की दुश्मनी बनी खूनी जंग! नागपुर में ड्रग्स गैंग के बीच फायरिंग से सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच
May 19, 2026 | 09:58 AMShare Market: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75441 और निफ्टी 23675 पर खुला
May 19, 2026 | 09:51 AMएक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, चेक करें मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में दाम
May 19, 2026 | 09:51 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












