- Hindi News »
- Maharashtra »
- Tadoba Andhari Tiger Reserve Tourism Growth New Facilities Updates
ताडोबा टाइगर रिजर्व में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, पर्यटकों की संख्या में वृद्धि, अब कैमरा शुल्क भी हुआ खत्म
Tadoba Tiger Reserve: ताडोबा में ऑनलाइन सुविधाओं और पारदर्शी प्रबंधन से पर्यटकों की संख्या 3.76 लाख पहुंची। कैमरा शुल्क समाप्त कर 'टाइगर टॉक' चैटबॉट जैसी नई सुविधाएं शुरू की गई हैं।
- Written By: रूपम सिंह

ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व में पर्यटन (सोर्स-सोशल मीडिया)
Chandrapur Tiger Reserve Safari Booking: चंद्रपुर ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व में पर्यटन प्रबंधन में किए गए सुधार, ऑनलाइन सुविधाओं और पारदर्शी बुकिंग प्रक्रिया का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2025-26 में ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 3.76 लाख पर्यटकों ने सफारी बुकिंग की, जबकि 2024-25 में यह संख्या 3.67 लाख थी। वर्तमान में परियोजना में कुल 22 गेट संचालित हैं, जिनमें 6 कोर और 16 बफर गेट शामिल हैं।
पर्यटकों की सुविधा के लिए आधिकारिक वेबसाइट शुरू की गई है, जिसमें गेट की जानकारी, दिशा-निर्देश और पर्यटन से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा ‘टाइगर टॉक’ नामक इंटरैक्टिव चैटबॉट सेवा भी शुरू की गई है। सफारी शुल्क, नियम और निर्देश सभी प्रवेश द्वारों पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जा रहे हैं। सफारी या क्रूजर बुकिंग में धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मामले दर्ज किए गए हैं।
झरी बफर, केशलाघाट और पांगड़ी बफर क्षेत्रों में प्रवेश
पर्यटन व्यवस्था में सुधार के तहत पांगड़ी और झरी कोर क्षेत्र में पूरे दिन की सफारी करने वाले पर्यटकों को झरी बफर, केशलाघाट और पांगड़ी बफर क्षेत्रों में प्रवेश की अनुमति दी गई है। बफर क्षेत्र की फुल-डे सफारी के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है, जबकि ‘तत्काल’ बुकिंग प्रणाली को बंद कर दिया गया है। पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कैमरा शुल्क समाप्त कर दिया गया है। साथ ही ऑनलाइन बुकिंग में ‘एड-ऑन’ और संशोधन की सुविधा भी शुरू की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में रेडियोएक्टिव हमले की धमकी से मचा हड़कंप! RSS मुख्यालय और मेट्रो को निशाना बनाने का खौफनाक पत्र
नागपुर में शादियों की धूम, सीजन में बर्तन बाजार गुलजार, ग्राहकों की नई पसंद; इंडक्शन की बढ़ी मांग
इंजीनियर ने ब्लैकमेल कर विवाहिता से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर 3 माह तक किया शोषण
पाइपलाइन टूटी, पानी की किल्लत-नागपुर के बेसा में ठप पड़ा ड्रेनेज लाइन प्रोजेक्ट; ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप
सफारी के लिए उपलब्धता के अनुसार दो घंटे पहले तक बुकिंग की जा सकती है। पर्यावरण संरक्षण के तहत हर सफारी वाहन में ‘ताडोबा डायरी’ के साथ पक्षियों और तितलियों की जानकारी वाले पुस्तिका उपलब्ध कराई जा रही है।
सभी गेट पर कैशलेस भुगतान और क्यूआर कोड के माध्यम से फीडबैक देने की सुविधा भी शुरू की गई है। अगरझरी बफर गेट पर हर बुधवार को चंद्रपुर जिले के नागरिकों के लिए विशेष आरक्षण रखा गया है। परियोजना के क्षेत्र संचालक प्रभुनाथ शुक्ला ने बताया कि भविष्य में आधार ओटीपी आधारित बुकिंग, सभी गेट पर नेटवर्क सुविधा, कोटा प्रबंधन और वेटिंग लिस्ट प्रणाली शुरू करने की योजना है।
यह भी पढ़ें:- चंद्रपुर: अल्ट्राटेक माणिकगढ़ सीमेंट जमीन विवाद सुलझाने की पहल, जिलाधिकारी की मौजूदगी में होगी भूमि की नापजोख
नई सुविधाएं
- ‘टाइगर टॉक’ चैटबॉट सेवा
- कैमरा शुल्क समाप्त
- कैशलेस भुगतान व क्यूआर फीडबैक
- दो घंटे पहले तक सफारी बुकिंग
- स्थानीय नागरिकों के लिए विशेष आरक्षण व्यवस्था
Tadoba andhari tiger reserve tourism growth new facilities updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ताडोबा टाइगर रिजर्व में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, पर्यटकों की संख्या में वृद्धि, अब कैमरा शुल्क भी हुआ खत्म
Apr 30, 2026 | 02:24 PMनागपुर में रेडियोएक्टिव हमले की धमकी से मचा हड़कंप! RSS मुख्यालय और मेट्रो को निशाना बनाने का खौफनाक पत्र
Apr 30, 2026 | 02:23 PMनागपुर में शादियों की धूम, सीजन में बर्तन बाजार गुलजार, ग्राहकों की नई पसंद; इंडक्शन की बढ़ी मांग
Apr 30, 2026 | 02:17 PMपलभर में मासूम के सिर से उठ गया मां-बाप का साया, हादसे में दंपति की मौत
Apr 30, 2026 | 02:16 PMकार्बन डाइऑक्साइड से उड़ेंगे विमान! चीनी वैज्ञानिकों ने खोजा भविष्य का Jet Fuel, विमानन जगत में नई क्रांति
Apr 30, 2026 | 02:11 PMइंजीनियर ने ब्लैकमेल कर विवाहिता से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर 3 माह तक किया शोषण
Apr 30, 2026 | 02:11 PMSamay Raina-Ranveer Allahbadia विवाद के बाद पहली बार दिखेंगे साथ, द ग्रेट इंडियन कपिल शो में होगी एंट्री
Apr 30, 2026 | 02:07 PMवीडियो गैलरी

Exit Poll Analysis: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM
उपराष्ट्रपति वेंस को पेंटागन पर शक, क्या राष्ट्रपति ट्रंप को अंधेरे में रख रही है अमेरिकी सेना? देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:27 PM
‘दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा बंगाल’, मतदान के बाद अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी खुली चुनौती- VIDEO
Apr 29, 2026 | 10:02 PM
Saayoni Ghosh: ग्लैमर की दुनिया से सियासत के शिखर तक, कैसे बनीं ममता बनर्जी की ‘फायरब्रांड’ नेता? VIDEO
Apr 29, 2026 | 09:50 PM
‘राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल…’, सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर छलका भाई का दर्द, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 08:13 PM
झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM











