-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Swakriti Sharma Will File Nomination As An Independent Candidate From Andheri East Seat
अंधेरी ईस्ट सीट पर पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की पत्नी निर्दलीय करेंगी नामांकन, शिवसेना ने नहीं दिया टिकट
- Written By: Saurabh Pal
विधानसभा के चुनावी समर में पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की पत्नी स्वीकृति शर्मा भी उतर गई हैं। सोमवार को प्रदीप शर्मा ने कहा कि स्वीकृति शर्मा ने अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करेंगी।

स्वीकृति शर्मा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावी समर में पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की पत्नी स्वीकृति शर्मा भी उतर गई हैं। सोमवार को प्रदीप शर्मा ने कहा कि स्वीकृति शर्मा ने अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करेंगी। इससे पहले स्वीकृति शिवसेना से टिकट से टिकट की दावेदारी कर रहीं थीं, लेकिन शिवसेना ने उन्हें टिकट नहीं दिया। जिसके बाद स्वीकृति शर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि “चीजें हमेशा योजना के अनुसार नहीं होती हैं, लेकिन यह राजनीति है। अंधेरी ईस्ट से 25,000 समर्थकों के साथ, हम कल नामांकन दाखिल करेंगे। मुझे विश्वास है कि 23 नवंबर को परिणाम घोषित होने पर लोग मेरी पत्नी का समर्थन करेंगे। यह कोई विद्रोह नहीं है। यह हमारे चुनाव लड़ने के लिए लोगों के आह्वान का जवाब है। उन्होंने कहा कि हो सकता है किसी कारण से हमें टिकट नहीं दिया गया, लेकिन हम स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में खड़े हैं और जनता के मुद्दे उठाएंगे।
वहीं इस दौरान स्वीकृति शर्मा ने कहा कि मंगलवार को वह अपना नामांकन दाखिल करेंगी। उन्होंने कहा कि अपनी अंतिम सांस तक लोगों की सेवा करना जारी रखेंगी। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके मन में किसी भी राजनेता या पार्टी के प्रति कोई नाराजगी नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर जिला बैंक चुनाव में महायुति 20 में 19 सीटों पर जीती, दानवे की एंट्री से मविआ में फूट
मुंबई मैनहोल मौत मामला, ठेकेदार समेत 4 पर FIR, 3 मजदूर हिरासत में, मुख्य आरोपी अब भी फरार
संभाजीनगर कल होगा जिला सहकारी बैंक चुनाव का मतदान, 12 सीटों पर 31 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 5 तारिख को
छत्रपति संभाजीनगर में 25 जुलाई को होगा पथ विक्रेता समिति चुनाव, 14,098 मतदाता करेंगे मतदान
स्वीकृति शर्मा ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि “हमने कभी राजनीति नहीं की है और न ही भविष्य में ऐसा करने की योजना है। हमारा ध्यान लोगों की सेवा करने पर है। हम किसी राजनीतिक व्यक्ति या पार्टी से नाराज़ नहीं हैं, लेकिन हम चुने गए उम्मीदवार से निराश हैं। लोग जानते हैं कि कौन उनका सही प्रतिनिधित्व करता है।
बता दें कि महायुति गठबंधन ने शिवसेना के टिकट पर अंधेरी ईस्ट निर्वाचन क्षेत्र के लिए पूर्व पार्षद और भाजपा सदस्य मुरजी पटेल को नामित किया है। गौरतलब है कि मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और विपक्षी एमवीए जिसमें शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार गुट) और कांग्रेस शामिल हैं आगामी राज्य चुनावों में जीत हासिल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
Swakriti sharma will file nomination as an independent candidate from andheri east seat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Prambanan Temple: पीएम मोदी पहुंचे इंडोनेशिया के 1100 साल पुराने प्रम्बानन मंदिर, देखें वीडियो
Jul 08, 2026 | 11:53 AMगोंदिया में किसानों को साहूकारों से बचाने की पहल, 43 हजार से अधिक किसानों ने लिया 320 करोड़ का फसल कर्ज
Jul 08, 2026 | 11:53 AMचमोली में बारिश का कहर, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग पर गिरा मलबा, बोल्डर से थमा ट्रैफिक
Jul 08, 2026 | 11:42 AMमहाराष्ट्र को 20 साल बाद मिला नर्मदा का हक, 10 TMC पानी मिलने का रास्ता साफ, शाह की बैठक में बड़ा फैसला
Jul 08, 2026 | 11:42 AMSandwich Fashion: क्या होता है फैशन सैंडविच? इस स्टाइलिंग ट्रिक से दिखेंगी ज्यादा स्टाइलिश
Jul 08, 2026 | 11:39 AMवर्धा में बारिश के साथ बढ़ा सर्पदंश का खतरा: साढ़े 3 साल में 1931 लोग हुए शिकार, स्वास्थ्य केंद्रों पर ASV अलर
Jul 08, 2026 | 11:39 AMHormuz Tanker Attacks: 24 घंटे में 3 जहाजों पर मिसाइल हमले, अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव?
Jul 08, 2026 | 11:37 AMवीडियो गैलरी

इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM














