सूरत से उदयपुर के लिए दौड़ेगी नई वंदे भारत, भरूच-वडोदरा समेत इन 9 स्टेशनों पर ठहराव; वीक में 6 दिन चलेगी ट्रेन

Surat Udaipur Vande Bharat Express: सूरत-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 4 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी और दोनों दिशाओं में 9 स्टेशनों पर ठहराव के साथ आधुनिक सुविधाएं देगी।
Surat Udaipur Vande Bharat Express Starts October 4 2026
वंदे भारत एक्सप्रेस(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Vande Bharat Express Starts October 4: गुजरात और राजस्थान के बीच रेल कनेक्टिविटी तेज और सुविधाजनक बनाने के लिए पश्चिम रेलवे ने सूरत–उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने का निर्णय लिया है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस यह सेमी हाई-स्पीड ट्रेन 4 अक्टूबर 2026 से यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। पश्चिम रेलवे के अनुसार, नई वंदे भारत एक्सप्रेस से दोनों प्रमुख शहरों के बीच यात्रा अधिक तेज होगी।

सप्ताह में 6 दिन चलेगी

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, ट्रेन संख्या 26903 सूरत-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 4 अक्टूबर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगी। यह ट्रेन सूरत से सुबह 6:10 बजे रवाना होकर उसी दिन दोपहर 1:40 बजे उदयपुर पहुंचेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 26904 उदयपुर–सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा 3 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। यह ट्रेन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को उदयपुर से दोपहर 3:35 बजे रवाना होगी और रात 11 बजे सूरत पहुंचेगी।

9 स्टेशनों पर होगा ठहराव

सूरत और उदयपुर के बीच चलने वाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस का दोनों दिशाओं में भरूच, वडोदरा, आणंद, मणिनगर, असारवा, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर और जावर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इससे गुजरात के प्रमुख शहरों के साथ राजस्थान के महत्वपूर्ण क्षेत्रों के यात्रियों को भी सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा मिलेगी।

Surat Udaipur Vande Bharat Express Starts October 4 2026
महाराष्ट्र में वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट घोटाला! परिवहन आयुक्त ने RTO, ARTO अधिकारियों को थमाया नोटिस

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस

नई वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्रियों की सुविधा और बेहतर यात्रा अनुभव को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है। ट्रेन में यात्रियों के लिए एग्जीक्यूटिव चेयर कार और एसी चेयर कार के कोच उपलब्ध होंगे। दोनों श्रेणियों में आरामदायक सीटों और आधुनिक यात्री सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

ट्रेन में सुरक्षा को भी प्राथमिकता देते हुए उन्नत सुरक्षा प्रणालियां शामिल की गई हैं। इसके अलावा ट्रेन को तेज गति से त्वरण प्राप्त करने वाली तकनीक से लैस किया गया है, जिससे कम समय में निर्धारित गति हासिल करने में मदद मिलेगी।

आधुनिक डिजाइन, बेहतर सुविधाओं और तकनीकी खूबियों के साथ नई वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल यात्रा का अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जाएगी।

Surat Udaipur Vande Bharat Express Starts October 4 2026
मध्य रेल के कसारा रूट पर 12 दिन का मेगा ब्लॉक, लोकल से एक्सप्रेस तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द और रिशेड्यूल

बुकिंग हुई शुरू

ट्रेन संख्या 26903 सूरत–उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की बुकिंग 1 अक्टूबर से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) काउंटरों और IRCTC की वेबसाइट के माध्यम से शुरू है ।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com