महाराष्ट्र में वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट घोटाला! परिवहन आयुक्त ने RTO, ARTO अधिकारियों को थमाया नोटिस

Maharashtra RTO Fitness Certificate Irregularities: वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने में अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। ठाणे RTO के 730 वाहनों समेत मामलों में 334 RTO-ARTO अधिकारियों को नोटिस दिया गया।
Maharashtra RTO Fitness Certificate Irregularities 334 Officers Notice
RTO-ARTO अधिकारियों को नोटिस(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra RTO Fitness Certificate Irregularities 334 Officers Notice: महाराष्ट्र के परिवहन विभाग में बड़ी गड़बड़ियों का पता चला है। वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने में हुई अनियमितताओं पर परिवहन आयुक्त राजेश नार्वेकर ने सख्त रुख अपनाया है।

इस मामले में ठाणे सहित राज्य के अन्य RTO और एआरटीओ की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।

क्या है पूरा मामला ?

केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 के नियम 62 के तहत परिवहन वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट (नमुना 38 और 38A) जारी किया जाता है। नियमों का पालन न होने की शिकायत पर शासन ने एक विशेष जांच समिति गठित की थी।

समिति ने NIC, पुणे से डेटा लेकर 1 सितंबर 2024 से 5 मार्च 2026 तक राज्य भर के RTO और प्राइवेट ATS में जारी किए गए फिटनेस सर्टिफिकेट्स की जांच की। इसकी रिपोर्ट 3 सितंबर को विभाग को सौंपी गई। रिपोर्ट में 5 प्रकार की बड़ी अनियमितताएं उजागर हुई हैं।

Maharashtra RTO Fitness Certificate Irregularities 334 Officers Notice
नासिक की हर ग्राम पंचायत में पारित होगा स्त्री जन्म स्वागत का प्रस्ताव, बेटी के जन्म पर बजेगी खुशी की घंटी

ठाणे RTO में 730 वाहनों में गड़बड़ी

जांच रिपोर्ट के अनुसार ठाणे RTO के अधीन वाशी कार्यालय में सबसे ज्यादा गड़बड़ियां मिलीं। कुल 730 वाहनों के फिटनेस में नियमों को ताक पर रखा गया।

334 अधिकारियों को नोटिस!

पता चला है कि वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करते हुए अनियमितता बरतने के मामले में राज्य भर में 334 एआरटीओ, आरटीओ और डिप्टी आरटीओ को कारण बताओ नोटीस दी गई है। मामले का खुलासा ठाणे आरटीओ हेमांगिनी पाटिल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद हुआ है।

Maharashtra RTO Fitness Certificate Irregularities 334 Officers Notice
ठाणे के मीरा-भाईंदर में प्लॉग रन 2026, 4 हजार नागरिकों ने सड़क पर उतरकर दिया स्वच्छता का संदेश

इन गड़बड़ियों का खुलासा

आरोप है कि नमुना 38A जारी होने के 15 दिन के भीतर नमुना 38 की मूल नोंदणी नहीं की गई, फिर भी फिटनेस दे दिया गया। इसी प्रकार दूसरे राज्यों के RTO ने 38A जारी किया, लेकिन महाराष्ट्र में उसकी नोंदणी किए बिना ही दूसरे कार्यालय से 38 जारी कर दिया गया।

इसी तरह नेशनल परमिट वाले मालवाही वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) लगाए बिना ही फिटनेस दे दिया गया। इसके सतह की परिवहन वाहनों में SLD (Speed Limiting Device) लगाए बिना ही फिटनेस सर्टिफिकेट बांट दिए गए।

सूत्रों के अनुसार यह जांच सिर्फ ठाणे शहर तक सीमित नहीं है, राज्य के कई अन्य RTO कार्यालय भी इन गड़बड़ियों के घेरे में हैं। आने वाले दिनों में और अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com