हॉर्न अनसुना पड़ा भारी! नागपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आए 73 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत

Nagpur Vande Bharat Accident: नागपुर के पांचपावली रेलवे क्रॉसिंग के पास वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराने से 73 वर्षीय विठ्ठलराव की मौत हो गई। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Nagpur Vande Bharat Incident
नागपुर वंदे भारत हादसाफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on
Updated on

Nagpur Vande Bharat Train Accident: नागपुर शहर के पांचपावली थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 73 वर्षीय वृद्ध की वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना पांचपावली रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। मृतक की पहचान एनआईटी चौक, वैशालीनगर निवासी विठ्ठलराव ढोणे (73) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, नागपुर से बिलासपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस शुक्रवार दोपहर नागपुर स्टेशन से रवाना होने के बाद धीमी गति से आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के चलते दिखाई देने पर लोको पायलट ने हॉर्न बजाकर उसे सतर्क करने का प्रयास किया।

हॉर्न की आवाज नहीं सुन पाए विठ्ठलराव

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, लोको पायलट ने ट्रैक पर मौजूद विठ्ठलराव को देखकर लगातार हॉर्न बजाया। हालांकि, वह ट्रेन के रास्ते से नहीं हटे। लोको पायलट ट्रेन को रोक पाते, उससे पहले ही ट्रेन विठ्ठलराव से टकरा गई।

टक्कर के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर ट्रैक पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि वह सीधे ट्रेन के पहियों की चपेट में नहीं आए, लेकिन ट्रेन को पूरी तरह रोकने में समय लगने के कारण हादसा गंभीर हो गया।

Nagpur Vande Bharat Incident
मृतक के पिता डोंगरवार ने लगाया आरोप आकस्मिक मृत्यु न होकर हत्या

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पांचपावली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल विठ्ठलराव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हादसे से फिर उठे रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के सवाल

रेलवे ट्रैक पर अनधिकृत रूप से पैदल चलना बेहद जोखिम भरा है। इस हादसे ने एक बार फिर रेलवे ट्रैक और क्रॉसिंग के आसपास सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com