-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Stunt Bikers Attack Traffic Cop Kunal Singh Mankapur Nagpur News
नागपुर में ट्रैफिक कांस्टेबल पर स्टंटबाजों का खूनी हमला, हॉर्न पर कार रोककर पीटा, CCTV से 14 आरोपी गिरफ्तार
- Written By: रूपम सिंह
Nagpur Crime Update: नागपुर में सड़क पर स्टंटबाजी का विरोध करने और हॉर्न बजाने पर बाइकर्स ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीट दिया। मानकापुर पुलिस ने मामले में 14 आरोपियों को दबोचा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-AI)
Nagpur Crime Update Attacked Traffic Cop Kunal Singh: अपना निजी काम निपटाकर घर लौट रहे एक पुलिसकर्मी के साथ बाइक पर स्टंटबाजी और रैश ड्राइविंग करने वाले युवकों की टोली ने हमला किया। पुलिसकर्मी को बुरी तरह पीटा गया और वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मानकापुर पुलिस ने जांच शुरू की और 14 आरोपियों को हिरासत में लिया।
पकड़े गए आरोपियों में हर्ष उर्फ पिंडा आनंद पवार (21), गौरव उर्फ मन्या मनोहर धीरडे (26), गणेश सुरेश उइके (23), संयम उर्फ भांजा गणेश पुरी (20), यश सुरेश परतेकी (21), प्रेमराज उर्फ सुजल अनिल धकाते (20), सत्यम नरेंद्र शिर्के (20), आकाश वामन बोकडे (20), नितिन राकेश गोखले (18), विक्की गजानन तेलघरे (25), भीमदेव उर्फ सागर वामन बोकडे (18), विक्की अरविंद भजनकर (23), प्रीतम उर्फ पांड्या लक्ष्मण मोंदेकर (21) और टीकाराम हेमराज बारापात्रे (20) का समावेश है। सभी आरोपी पांचपावली थानांतर्गत लालगंज और नाईक तालाब परिसर के रहने वाले हैं।
वाहनों पर स्टंटबाजी
ट्रैफिक विभाग में कार्यरत कांस्टेबल कुणाल मधुसूदन सिंह (35) विगत 28 जून की रात 10 बजे के दौरान जरीपटका से अपना निजी काम निपटाकर कार से घर लौट रहे थे। मार्टिननगर के पास 7-8 मोटरसाइकिलों पर सवार आरोपी सड़क के बीच जिगजैग वाहन चला रहे थे और स्टंटबाजी कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
गोंडिया: बिना सरकारी बजट के नवेगांव जलाशयकी 2 साल में बढ़ी 2.80 करोड़ लीटर क्षमता, ‘नवेगांव पैटर्न’ बना मिसाल
अमरावती में MPSC छात्रों का आंदोलन, ऑनलाइन परीक्षा प्रस्ताव वापस लेने की मांग
नागपुर RTO में चोरी के ट्रकों का फर्जी रजिस्ट्रेशन, अरुणाचल प्रदेश के रास्ते हुआ खेल, 3 पर केस दर्ज
गोंदिया में लगातार 3 दिन बारिश: सूखे के संकट के बीच कृषि कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत
साइड नहीं मिलने के कारण कुणाल ने लगातार हॉर्न बजाया। इससे आरोपी बौखला गए। साइड मिलने पर कुणाल अपने घर की ओर निकल गए। मानकापुर की मकबूल मस्जिद के समीप कुणाल ने वाहन रोका। इसी दौरान सभी आरोपी उनके पीछे वहां पहुंच गए।
यह भी पढ़ें:- नागपुर RTO में चोरी के ट्रकों का फर्जी रजिस्ट्रेशन, अरुणाचल प्रदेश के रास्ते हुआ खेल, 3 पर केस दर्ज
आरोपियों ने पुलिस के साथ की गालीगलौज
कार से उतरते ही आरोपियों ने गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान 1 आरोपी ने उन पर पत्थर से वार किया। कार के शीशे भी फोड़ दिए, अकेले कुणाल को सभी आरोपी मिलकर लगातार पीटते रहे और परिसर में उत्पात मचाकर भाग निकले। कुणाल को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।
उपचार के दौरान उन्होंने मानकापुर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। खबरी के जरिए पता चला कि आरोपी पांचपावली के लालगंज परिसर के रहने वाले हैं। एक-एक कर सभी 14 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्हें सूचनापत्र देकर छोड़ा गया और बाद में प्रतिबंधक कार्रवाई भी की गई।
Stunt bikers attack traffic cop kunal singh mankapur nagpur news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में ट्रैफिक कांस्टेबल पर स्टंटबाजों का खूनी हमला, हॉर्न पर कार रोककर पीटा, CCTV से 14 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 03:24 PM1454 फीट की ऊंचाई पर रूसी कपल का हाई-वोल्टेज प्रपोजल, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर चढ़कर किया Kiss
Jul 03, 2026 | 03:22 PMगोंडिया: बिना सरकारी बजट के नवेगांव जलाशयकी 2 साल में बढ़ी 2.80 करोड़ लीटर क्षमता, ‘नवेगांव पैटर्न’ बना मिसाल
Jul 03, 2026 | 03:19 PMविटामिन B12 की कमी के 8 ऐसे लक्षण जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।
Jul 03, 2026 | 03:16 PMअमरावती में MPSC छात्रों का आंदोलन, ऑनलाइन परीक्षा प्रस्ताव वापस लेने की मांग
Jul 03, 2026 | 03:11 PMHappy Birthday Harbhajan Singh: टेस्ट क्रिकेट से लेकर T20 के पिच तक, हरभजन ने कैसे किया फैंस के दिलों पर राज
Jul 03, 2026 | 03:07 PMनागपुर RTO में चोरी के ट्रकों का फर्जी रजिस्ट्रेशन, अरुणाचल प्रदेश के रास्ते हुआ खेल, 3 पर केस दर्ज
Jul 03, 2026 | 03:06 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM











