- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sonegaon Lake Waterlogging Nagpur High Court Drainage Management Hearing
नागपुर सोनेगांव जलभराव पर HC सख्त, नागरिकों की परेशानी पर मांगा जवाब, जल निकासी व्यवस्था सुधारने के निर्देश
Nagpur Waterlogging Issue: सोनेगांव तालाब क्षेत्र में जलभराव की समस्या पर हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। अदालत ने अधिकारियों से स्थायी समाधान और जल स्तर प्रबंधन पर जवाब मांगा है।
- Written By: अंकिता पटेल

जलभराव समस्या पर हाई कोर्ट सख्त,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Waterlogging Issue Municipal Action: नागपुर जल निकासी और सोनेगांव तालाब के जल स्तर प्रबंधन की समस्या को लेकर हाल ही में हुई सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में जलभराव की जो स्थिति है उसे और बिगड़ने नहीं दिया जा सकता तथा जनता की सुविधाओं को सर्वोपरि रखा जाना चाहिए। इस दौरान पानी की जांच रिपोर्ट और सोनेगांव तालाच के जल स्तर के रिकॉर्ड को भी आधिकारिक रूप से दर्ज करने का सुझाव दिया गया।
हाई कोर्ट ने तालाब के आसपास के इलाकों में जलभराव और निवासियों को हो रही भारी परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए मामले पर स्वतः संज्ञान लिया, संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर इस जलभराव की समस्या को दोबारा उत्पन्न होने से रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी मांगी थी। अदालत मित्र अधि, मराठे तथा मनपा के अधि, कासट ने पैरवी की।
स्टॉर्म वाटर ड्रेन प्रोजेक्ट की स्थिति
बुधवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि जलभराव की समस्या से निपटने के लिए स्टॉर्म वाटर ड्रेन का एक प्रमुख कार्य हाथ में लिया गया है। संबंधित एजेंसी ने बताया कि इस कार्य के लिए वर्क ऑर्डर (कार्यदिश) पहले ही जारी किया जा चुका है लेकिन एक पूर्व मौखिक आदेश के कारण आंतरिक लाइनों पर काम शुरू नहीं किया जा सका है।
सम्बंधित ख़बरें
गर्मी में गहराया जल संकट: संभाजीनगर में साढ़े 4 लाख ग्रामीण टैंकरों के भरोसे, 82 गांवों में पानी के लिए संघर्ष
संभाजीनगर ZP कृषि समिति की बैठक में बड़े सुझाव: समर्थन मूल्य खरीद की शर्तें हों सरल; सरकार को दिए अहम प्रस्ताव
संभाजीनगर में गैरेज बिजनेस का सपना पड़ा महंगा, फर्जी बिल बनाकर 2 भाइयों से 11.79 लाख की ठगी
नासिक धर्मांतरण मामला: मीडिया ट्रायल से न्याय प्रभावित, ओवैसी ने कहा- अदालत से पहले दोषी ठहराना गलत
एजेंसी ने एक अंडरटेकिंग दी है कि जब तक उन्हें विधिवत अनुमति नहीं मिल जाती वे अंदरूनी हिस्सों में काम शुरू नहीं करेंगे। हालांकि पानी की निकासी सुनिश्चित करने के लिए बाहरी क्षेत्रों में काम शुरू कर दिया गया है। ताकि जो भी पानी जमा हो उसे बाहर निकाला जा सके। अधिकारियों के अनुसार अब तक केवल 14 प्रतिशत पर ही काम हुआ है और आगे के कार्य के लिए अनुमति मांगी जा रही है।
विशेषज्ञों की राय और समाधान पर जोर
सुनवाई के दौरान यह चिंता जाहिर की गई कि कोई भी नया कदम समस्या को और गंभीर न करें, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हमें इस समस्या का ठोस समाधान चाहिए, हमारी मुख्य चिता यह है कि आम लोगों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें:-नागपुर मध्य रेल ने वसूला 3.56 लाख का जुर्माना, विदेशी पर्यटक टिकट पर यात्रा करने वालों पर शिकंजा
प्रशासन ने यह भी निर्णय लिया है कि यदि विशेषज्ञों की रिपोर्ट में इस समस्या का कोई व्यावहारिक समाधान सुझाया गया है और उन्होंने किसी योजना का खाका तैयार किया है तो उस योजना को लागू करने की छूट दी जानी चाहिए, फिलहाल लिखित आदेश के अभाव में केवल मौखिक निर्देशों के आधार पर काम रुका हुआ बा जिस पर अब विशेषज्ञों की राय से आगे का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।
Sonegaon lake waterlogging nagpur high court drainage management hearing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गर्मी में गहराया जल संकट: संभाजीनगर में साढ़े 4 लाख ग्रामीण टैंकरों के भरोसे, 82 गांवों में पानी के लिए संघर्ष
May 10, 2026 | 01:24 PM6 दलों का साथ और कांटों भरा ताज! CM जोसेफ विजय के सामने खड़ी हैं ये 5 सबसे बड़ी चुनौतियां, 13 मई को अग्निपरीक्षा
May 10, 2026 | 01:19 PMसंभाजीनगर ZP कृषि समिति की बैठक में बड़े सुझाव: समर्थन मूल्य खरीद की शर्तें हों सरल; सरकार को दिए अहम प्रस्ताव
May 10, 2026 | 01:14 PMमॉर्गन स्टेनली ने की बड़ी भविष्यवाणी, परमाणु ऊर्जा बनेगा भारत का ‘गेम चेंजर’, 2047 तक के लिए तैयार है प्लान
May 10, 2026 | 01:03 PMMP Weather Update: बारिश के बाद ‘लू’ का अलर्ट; 12 मई से तपेगा मध्य प्रदेश और 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा
May 10, 2026 | 01:01 PMसंभाजीनगर में गैरेज बिजनेस का सपना पड़ा महंगा, फर्जी बिल बनाकर 2 भाइयों से 11.79 लाख की ठगी
May 10, 2026 | 01:00 PMबेंगलुरु में गरजे पीएम मोदी, बंगाल की जीत जनता को किया समर्पित, बताया क्यों बदल रही है देश की राजनीति
May 10, 2026 | 01:00 PMवीडियो गैलरी

सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM











