-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Income Tax Department Canteen Attendant Recruitment 2026 7 Posts 10th Pass Salary 56900 Apply Online
Income Tax Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए आयकर विभाग में नौकरी, 7 पदों पर भर्ती
- Written By: हितेश तिवारी
Income Tax Vacancy : आयकर विभाग ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ क्षेत्र में कैंटीन अटेंडेंट के 7 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास उम्मीदवार 11 से 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आयकर विभाग (फोटो - गूगल इमेज)
Canteen Attendant Recruitment : आयकर विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ क्षेत्र के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय ने कैंटीन अटेंडेंट के 7 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती ग्रुप-C के तहत की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू होगी और योग्य उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
आयकर विभाग में 7 कैंटीन अटेंडेंट पदों पर भर्ती
कैंटीन अटेंडेंट पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। आयु की गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर होगी और सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
RRB Group D Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! रेलवे में 30 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी
AIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
HP High Court Recruitment 2026: हाईकोर्ट में 388 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास से ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
छत्तीसगढ़ में शिक्षक के 1654 पदों पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी
ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष और पात्र दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमानुसार अतिरिक्त छूट दी जाएगी। आयकर विभाग भर्ती में चयनित उम्मीदवार को केंद्र सरकार के 7वें वेतन आयोग के Pay Level-1 के तहत वेतन मिलेगा। इसका वेतनमान ₹18,000 से ₹56,900 है। इसके अलावा केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार लागू भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
ये खबर भी पढ़ें : RRB Group D Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! रेलवे में 30 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी
11 से 31 अगस्त 2026 तक आवेदन करें
उम्मीदवारों का चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर शुरुआती शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के जरिए किया जाएगा। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार 280 उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। लिखित परीक्षा में अंग्रेजी समझ, हिंदी बोध, भोजन एवं पोषण, गणित और स्वच्छता-सफाई से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
इसके बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का कौशल परीक्षण कराया जाएगा, जिसमें भोजन तैयार करने, पेय पदार्थ बनाने, भोजन संभालने और साफ-सफाई जैसी गतिविधियों में दक्षता देखी जाएगी। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आयकर विभाग के मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और 11 अगस्त से ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 रात 11 बजे है।
Income tax department canteen attendant recruitment 2026 7 posts 10th pass salary 56900 apply online
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Income Tax Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए आयकर विभाग में नौकरी, 7 पदों पर भर्ती
Aug 09, 2026 | 08:01 PMJPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, 10 अगस्त से CID करेगी पूछताछ; झारखंड छात्र आंदोलन तेज
Aug 09, 2026 | 07:59 PMMoney Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
Aug 09, 2026 | 07:59 PMटॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट
Aug 09, 2026 | 07:58 PMमध्य रेल ने कबाड़ बेचकर कमाए 202.55 करोड़ रुपये! जानें क्या है जीरो स्क्रैप मिशन
Aug 09, 2026 | 07:49 PMबेंगलुरु के फुटपाथ पर खंभे, दुकानें और बाइक… पैदल चलने वाला जाए तो जाए कहां? वायरल वीडियो ने उठाए बड़े सवाल
Aug 09, 2026 | 07:46 PMराम मंदिर के पास मिली 20 लाख की हीरे जड़ी चेन, सेवादार ने लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल
Aug 09, 2026 | 07:35 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














