Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Solapur Crime: धाराशिव के उपलाई पाटी में ‘टाइगर गेम’ के नाम पर ट्रक ड्राइवरों से ठगी

Tiger Game Scam: धाराशिव के उपलाई पाटी में ‘टाइगर गेम’ के नाम पर ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट का मामला सामने आया है, जहां RTO जांच का डर दिखाकर गैंग ड्राइवरों से नकदी ऐंठ रहा है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Mar 06, 2026 | 04:14 PM

Truck Drivers Robber (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dharashiv Highway Loot: धाराशिव जिले के उपलाई पाटी इलाके में ‘टाइगर गेम’ के नाम पर ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ट्रक ड्राइवरों के बीच चर्चा है कि यह गतिविधि पिछले करीब छह महीनों से चल रही है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले ड्राइवरों में डर का माहौल बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, उपलाई पाटी के पास सड़क किनारे एक आयशर टेम्पो और एक पिकअप गाड़ी खड़ी रहती है। कुछ लोग इन गाड़ियों के पास खड़े होकर हाईवे से गुजरने वाले ट्रकों को हाथ देकर रोकते हैं। जब ट्रक ड्राइवर रुकते हैं, तो उन्हें बताया जाता है कि आगे RTO की जांच चल रही है। “हम भी RTO के डर से यहां रुके हैं,” ऐसा कहकर ड्राइवरों को कुछ देर वहीं रुकने के लिए कहा जाता है।

क्या है टाइगर गेम

इसके बाद समय बिताने के बहाने ड्राइवरों को ‘टाइगर गेम’ खेलने का प्रस्ताव दिया जाता है। शुरुआत में ट्रक ड्राइवरों को एक-दो गेम जिताया जाता है, जिससे उनका भरोसा बन जाता है। इसके बाद उनसे ज्यादा पैसे की शर्त लगाकर गेम खेलने के लिए कहा जाता है। हालांकि आगे के गेम में ड्राइवर एक भी गेम नहीं जीत पाता। इस तरह गेम के बहाने उनसे धीरे-धीरे नकदी ऐंठ ली जाती है। कुछ मामलों में यह भी चर्चा है कि ड्राइवरों के पास मौजूद पूरी नकदी तक दबाव बनाकर या डरा-धमकाकर ले ली जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

दिव्यांगों से लेकर महिलाओं तक के लिए महाराष्ट्र बजट में हुए ये पांच बड़े ऐलान, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

लाडकी बहिन योजना नहीं होगी बंद, महाराष्ट्र बजट में सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान

जब इरादा बना लिया है ऊंची उड़ान…, फडणवीस का बजट में ऐलान, महाराष्ट्र को 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य

सकुशल मुंबई पहुंचा दुबई में फंसा गड़चिरोली का बुरेवार परिवार, फरिश्ता बनकर विलास चांदेकर ने बढ़ाया मदद का हाथ

अब विशेष सावधानी बरत रहे ड्राइवर

ड्राइवरों के अनुसार, उपलाई पाटी इलाके में पिछले छह महीनों से इस तरह की गतिविधियां जारी हैं। इसलिए इस मार्ग से गुजरने वाले कई ट्रक ड्राइवर अब विशेष सावधानी बरत रहे हैं। इस मामले को लेकर यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या येरमाला पुलिस को इस गतिविधि की जानकारी है। कुछ नागरिकों का कहना है कि इस मामले में पुलिस की लापरवाही या मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़े: लाडकी बहिन योजना नहीं होगी बंद, महाराष्ट्र बजट में सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान

वीडियो शेयर कर दी चेतावनी

एक ट्रक ड्राइवर ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है और अन्य ट्रक ड्राइवरों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। ट्रक ड्राइवरों और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर इस तरह ट्रक चालकों को ठगने और लूटने वाले गिरोह के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।

Uplai pati dharashiv tiger game truck drivers loot highway scam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 06, 2026 | 04:14 PM

Topics:  

  • Crime
  • Maharashtra
  • Scam Alert
  • Solapur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.