सकुशल मुंबई पहुंचा दुबई में फंसा गड़चिरोली का बुरेवार परिवार, फरिश्ता बनकर विलास चांदेकर ने बढ़ाया मदद का हाथ
US-Israel-Iran War Tension: खाड़ी देशों में युद्ध के तनाव के बीच दुबई में फंसा गड़चिरोली का बुरेवार परिवार सकुशल भारत लौटा। उदय धकाते और विलास चांदेकर के प्रयासों को मिली सफलता।
- Written By: प्रिया जैस
सुनील बुरेवार परिवार पहुंचा मुंबई (सौजन्य-नवभारत)
Vilas Chandekar Dubai: खाड़ी देश के तनाव के चलते दुबई में फंसे गड़चिरोली शहर का बुरेवार परिवार अंतत: का अपने देश भारत में आगमन हुआ है। समाज सेवक उदय धकाते के प्रयासों से दुबई के भारतीय नागरिक विलास चांदेकर ने बुरेवार परिवार की मदद करते हुए उनकी विमान से रवानगी करते हुए व्यापक राहत दी है।
वर्तमान स्थिति में बुरेवार परिवार मुंबई में है। शुक्रवार को वे गड़चिरोली के लिए रवाना होंगे। शहर के सुनील बुरेवार परिवार के साथ पर्यटन के लिए दुबई में गए थे। इस दौरान अमेरिका-इजरायल-ईरान में युद्ध की स्थिति के चलते अंतरराष्ट्रीय विमानसेवा प्रभावित होने से वे वहीं फंस गए थे। बुरेवार परिवार ने अपने देश लौटने के लिए जिला प्रशासन से विनती की थी।
दुबई के निवासी ने बढ़ाया मदद का हाथ
इसकी जानकारी समाज माध्यमों द्वारा गड़चिरोली में फैलते ही उदय धकाते ने तत्काल हलचल करते हुए विगत 20 वर्षों से दुबई में निवासरत रहने वाले विलास चांदेकर से संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी। विलास चांदेकर ने स्वयं बुरेवार परिवार से संपर्क कर उनकी भेंट ली।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli: 15 करोड़ की लागत से बना पुल 5 वर्ष में जर्जर, लोगों की शिकायतों के बाद भी नहीं उठाए ठोस कदम
गड़चिरोली के ग्रामीण-आदिवासी छात्रों को कम खर्च में मिलेंगी बेहतर हॉस्टल सुविधाएँ, 500 विद्यार्थियों की जगह
गड़चिरोली में अवैध रेत खनन के दौरान बड़ा हादसा, सिंड्राई घाट पर मशीन के नीचे दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत
खामगांव में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट और प्रताड़ना, पति और ससुराल पक्ष पर केस दर्ज
यह भी पढ़ें – सुखोई क्रैश में नागपुर का जवान पूर्वेश दुरगकर शहीद, पिता का छलका दर्द; बोले- काम के लिए समर्पित था मेरा बेटा
मदद के लिए जताया विशेष आभार
उन्होंने बुरेवार परिवार को मानसिक सहारा देते हुए उनकी वापसी के लिए प्रयास शुरू किए। अंतत: विमानसेवा उपलब्ध होते ही बुरेवार परिवार सकुशल अपने देश लौटे है। शुक्रवार को दोपहर तक वे गड़चिरोली में पहुंचने वाले है। संकट के समय आगे आकर मदद करने वाले उदय धकाते व प्रत्यक्ष मदद के लिए आगे आने वाले दुबई के विलास चांदेकर का बुरेवार परिवार द्वारा विशेष आभार व्यक्त किया है।
