Flyover Closed: रातभर भटकते रहे ट्रक चालक, RTO फ्लाईओवर की लीपापोती करते रहे अधिकारी

Nagpur RTO Flyover: नागपुर में आरटीओ फ्लाईओवर चर्चा का विषय बन गया है। उद्घाटन के 20 घंटों में ही फ्लाईओवर को बंद कर दिया गया। इसके कारण भारी वाहनों ने रात भर रास्ता खोजने में दिक्कतों का सामना किया।
Nagpur RTO Flyover: नागपुर में आरटीओ फ्लाईओवर चर्चा का विषय बन गया है। उद्घाटन के 20 घंटों में ही फ्लाईओवर को बंद कर दिया गया।
रातभर भटकते रहे ट्रक चालक (सौजन्य-नवभारत)
Updated on

RTO Flyover Closed: नागपुर शहर में आरटीओ फ्लाईओवर को लेकर नागरिकों की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही। ताज्जुब है कि बीते शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में इसका उद्घाटन किया गया था। इसके अगले ही दिन मामूली सड़क हादसे के चलते फ्लाईओवर को बंद कर दिया गया।

आरटीओ फ्लाईओवर और एक तरफ का सर्विस रोड बंद होने के कारण ट्रक चालक रातभर भटकते रहे। गौरतलब है कि फ्लाईओवर को लेकर अधिकारियों की ओर से कई वादे और दावे किए गए थे लेकिन यह सब लीपापोती नजर आ रही है। फ्लाईओवर बंद करने के बाद रविवार को जिम्मेदारों की ओर से इसे खोले जाने की जानकारी दी गई।

20 घंटों में हो गया बंद

हालांकि, फ्लाईओवर को सुबह ही खोला जाना था लेकिन सूत्रों ने बताया कि देर से जागे प्रशासन द्वारा इसे दोपहर में खोला गया। यातायात को बूस्ट देने के लिए अमरावती रोड पर बनाया गया यह फ्लाईओवर ही अब जनता के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। कड़ी मशक्कत के बाद खोले गए इस फ्लाईओवर को 20 घंटों के भीतर बंद किए जाने से हजारों नागरिक दुविधा में पड़ गए।

लगाना पड़ा लंबा चक्कर, चालक कंफ्यूज

बताते चलें कि शनिवार को आरटीओ फ्लाईओवर अचानक बंद कर दिए जाने के कारण हजारों नागरिक कंफ्यूज हो गए। बोले पेट्रोल पंप के छोर पर बैरिकेड लगाकर फ्लाईओवर पर प्रवेश बंद कर दिया गया था। बोले पेट्रोल पंप से लॉ कॉलेज की ओर जाने वाला सर्विस रोड भी बंद था। इस कारण चालकों को लंबा चक्कर लगाना पड़ा। सैकड़ों चालकों को बोले पेट्रोल पंप से देशपांडे हॉल होते हुए लॉ कॉलेज की ओर जाना पड़ा। वहां से आगे का सफर तय किया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com