-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Pandharpur Nana Virkar Fraud Black Magic Case Tembhurni Police
मनोहर भोसले के बाद अब सोलापुर में ‘गुरुमाऊली’ का काला खेल, जादू-टोने के नाम पर लाखों की ठगी
- Written By: आंचल लोखंडे
Pandharpur Fraud Case: पंढरपुर में नाना वीरकर उर्फ गुरुमाऊली पर भक्तों से लाखों रुपये की ठगी और जादू-टोने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Gurumauli (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Solapur Crime News: कुछ दिन पहले सोलापुर जिले में भविष्य बदलने और बिजनेस में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने खुद को आध्यात्मिक गुरु बताने वाले मनोहर भोसले उर्फ मनोहर मामा को गिरफ्तार किया था। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सोलापुर जिले में पैसे की ठगी और जादू-टोने से जुड़ा एक और नया मामला सामने आ गया। माढ़ा तालुका के अडेगांव निवासी नाना वीरकर उर्फ ‘गुरुमाऊली’ के खिलाफ पंढरपुर में भक्तों से ठगी करने के आरोप में टेंभुर्णी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, नाना वीरकर ने ठगी का जाल बिछाकर कई लोगों को अपने जाल में फंसाया। पंढरपुर के यशवंत जाधव और नीलेश भोइते ने इस संबंध में टेंभुर्णी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि नाना वीरकर ने ‘पैसों की बारिश’ कराने का लालच देकर तीन लाख रुपये में कछुआ बेचा। इतना ही नहीं, घर में धन आने का दावा करते हुए उसने कई तरह के जादू-टोने और कथित धार्मिक उपायों के नाम पर भक्तों से ठगी की।
चला रहा खुलेआम अपना काला धंधा
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, यह आरोपी किसी से नहीं डरता था। वह लोगों से कहता था कि तेजस्विनी सातपुते उसकी भक्त हैं और कई विधायक तथा सांसद उसके परिचित हैं। साथ ही वह यह धमकी भी देता था कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। बताया जा रहा है कि वह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और नेताओं के नाम का इस्तेमाल कर खुलेआम अपना काला धंधा चला रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया: आत्महत्या मामले में कार्रवाई न होने से नाराज परिजन, एसपी से लगाई गुहार, दी आत्मदाह की चेतावनी
ग्वालियर में सनसनी: पेट्रोल देने से मना करने पर चौकीदार को जिंदा जलाया, बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे
France Music Festival में खौफनाक हरकत: महिलाओं पर सिरिंज अटैक और रेप से मचा हड़कंप, जश्न बदला दहशत में
नीरव मोदी को लंदन हाई कोर्ट का झटका, 14 साल पुराने मामले में सुनाया फैसला, इस बैंक को चुकाने होंगे 100 करोड़
ये भी पढ़े: Gondia: खाद की ब्लैक मार्केटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई; पालकमंत्री इंद्रनील नाइक ने दिए निर्देश
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया
मामला दर्ज होते ही टेंभुर्णी पुलिस ने तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए आश्रम में छापा मारा। उस समय नाना वीरकर अपने भाई के साथ सो रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन एवं काला जादू विरोधी कानून के साथ-साथ वित्तीय धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Pandharpur nana virkar fraud black magic case tembhurni police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एअर इंडिया का बड़ा कदम: वाराणसी से लॉन्च हुई ‘ईज़ी कनेक्ट’ सेवा, अंतरराष्ट्रीय यात्रा होगी और आसान
Jun 25, 2026 | 12:43 PMब्राजील FIFA World Cup के नॉकआउट में, विनीसियस के डबल गोल से स्कॉटलैंड ढेर, चोट के बाद लौटे नेमार
Jun 25, 2026 | 12:42 PMधार में मोहर्रम के दौरान हंगामा, 13 नामजद समेत 100 लोगों पर केस दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार
Jun 25, 2026 | 12:31 PMइंदौर गैस पाइपलाइन ब्लास्ट: घायल इंफ्लुएंसर जिनी झाला ने जारी किया वीडियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
Jun 25, 2026 | 11:50 AMअमरावती में 3 घंटे की मुसलधार बारिश; अस्पताल में घुसा पानी, अगले 5 दिनों तक बारिश की सम्भावना
Jun 25, 2026 | 11:46 AMनागपुर में डिजिटल डकैती: न ओटीपी मांगा, न लिंक भेजा…बस ‘डायरेक्टर साहब’ का नाम लेकर खाली कर दी तिजोरी!
Jun 25, 2026 | 11:40 AMMumbai Metro: महा मुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 3.58 लाख यात्रियों ने किया सफर
Jun 25, 2026 | 11:30 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














