- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Maharashtra Pune Gbs Cases Outbreak Update Guillain Barre Syndrome Toll
महाराष्ट्र में GB सिंड्रोम का कोहराम, सोलापुर में 9 नए केस, अब तक 111 मरीज, वेंटिलेटर पर 17 पेशेंट्स
महाराष्ट्र के सोलापुर में बीते सोमवार को गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) के 9 और केस सामने आए हैं। वहीं इससे मरीजों की संख्या अब बढ़कर 111 हो गई है। 17 मरीज फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
- Written By: राहुल गोस्वामी

सोलापुर में GB सिंड्रोम
सोलापुर: महाराष्ट्र से मिली खबर के अनुसार यहां के सोलापुर में बीते सोमवार को गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) के 9 और केस सामने आए हैं। वहीं इससे मरीजों की संख्या अब बढ़कर 111 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इन मरीजों में 73 पुरुष और 37 महिलाएं शामिल हैं। जबकि 17 मरीज फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
जानकारी दें कि, इससे पहले बीते 26 जनवरी को सोलापुर के रहने वाले 40 साल के शख्स की मौत इसी GB सिंड्रोम से पीड़ित होने के कारण हुई थी, इसकी पुष्टि खुद राज्य स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश अबितकर ने भी की थी। इस बाबत सोलापुर सरकारी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजीव ठाकुर के मुताबिक मरीज को सांस फूलने, निचले अंगों में कमजोरी और दस्त जैसे प्रमुख लक्षण थे। उसे बीते 18 जनवरी से लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर था।
महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Guillain-Barre syndrome: महाराष्ट्र में मिले जीबीएस के 224 मामले, 12 की मौत, स्वास्थ्य राज्य मंत्री जाधव ने किया खुलासा
महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ा गुलियन-बैरे सिंड्रोम का कहर, सामने आए 225 मामले, 12 लोगों ने गंवाई जान
Nagpur News: गुइलेन-बैरे सिंड्रोम का मचा आतंक, नागपुर के मेडिकल में ‘GBS’ के 2रे मरीज की हुई मौत
Guillain-Barre syndrome : जीबीएस से मुंबई में पहली मौत, महाराष्ट्र में बढ़ता जा रहा कहर, अब तक 8 लोग गंवा चुके जान
यह भी बताया गया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए क्लिनिकल पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें वजह GB सिंड्रोम बताई गई। जांच के लिए ब्लड सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) भी भेजा जा चुका है।
क्या है जीबी सिंड्रोम
जानकारी दें कि, यह दुर्लभ ऑटोइम्यून स्थिति है। इसमें प्रतिरक्षा प्रणाली मस्तिष्क व रीढ़ की हड्डी से निकलकर शरीर के बाकी हिस्सों में फैली हुई नसों पर सीधे हमला करती है। मामले में चिकित्सकों की मानें तो गुलियन-बैरे सिंड्रोम एक दुर्लभ विकार है, जिसमें अचानक सुन्नता और मांसपेशियों में कमजोरी हो जाती है। इसके साथ ही इस बीमारी में हाथ पैरों में गंभीर कमजोरी जैसे लक्षण भी होते हैं। चिकित्सकों की मानें तो इस विकार में जीवाणु और वायरल संक्रमण आम तौर पर जीबीएस का कारण बनते हैं क्योंकि वे रोगियों की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करते हैं।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
क्या होते हैं लक्षण
बता दें कि, इसमें सुन्नता, झुनझुनी, दस्त, मांसपेशियों में कमजोरी जैसे लक्षण होते हैं, जो पक्षाघात (मस्तिष्क में रक्त प्रवाह कम होना) तक बी बढ़ सकते हैं। हर 3 में से एक पीड़ित को सांस लेने में भी मुश्किल होती है। बोलने और निगलने में कठिनाई। आंखों को हिलाने में भी बहुत दिक्कत होती हैं।
यह बच्चों और युवाओं दोनों आयु वर्ग को हो सकता है। हालांकि, जीबीएस महामारी या वैश्विक महामारी का कारण नहीं बनेगा। उपचार के जरिये अधिकांश लोग इस स्थिति से पूरी तरह ठीक हो जाते हैं. एक रिसर्च में देखें तो अधिकांश संदिग्ध मरीजों की उम्र 12 से 30 वर्ष की बीच ही रही है। हालांकि 59 वर्षीय एक मरीज का मामला भी सामने आ चुका है।
Maharashtra pune gbs cases outbreak update guillain barre syndrome toll
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
May 23, 2026 | 09:25 PMFitkari Upay : आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया हो, तो घर के इन जगहों में रख दें फिटकरी, फिर देखिए बैंक बैलेंस
May 23, 2026 | 09:24 PMLSG vs PBKS: इकाना में पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीत के लिए बनाने होंगे 197 रन
May 23, 2026 | 09:21 PMक्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
May 23, 2026 | 08:57 PMBhanu Saptami 2026: पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी पर कर लें ये अचूक उपाय, करियर मिलेगी कामयाबी
May 23, 2026 | 08:53 PM₹20 लाख की मेंबरशिप और 30 साल की वेटिंग…रसूखदारों के जिमखाना क्लब पर चला हंटर, सरकार ने खत्म किया साम्राज्य
May 23, 2026 | 08:45 PMU23 Asian Wrestling Championships में भारत की शानदार शुरुआत, फाइनल में पहुंचे सागर और सूरज
May 23, 2026 | 08:33 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














