-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Ajit Pawar Prediction Solapur Told Maharashtra Elections Announced
सोलापुर में अजित पवार ने की भविष्यवाणी, बता दिया कब होगा महाराष्ट्र चुनाव का ऐलान
- Written By: आकाश मसने
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की 'जन सम्मान यात्रा' के लिए सोलापुर पहुंचे अजित पवार ने जिले के मोहोल कस्बे में महिला संवाद सम्मेलन में आई महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 15 दिनों में राज्य में आचार संहिता लग जाएगी और फिर चुनाव होंगे।

सोलापुर जिले के मोहोल में सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार (सोर्स: एक्स@AjitPawarSpeaks)
सोलापुर: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कब होगा, इसका इंतजार सभी लोग बेसब्री से कर रहे हैं। इस बीच ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि हाल ही ‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब विधानसभा चुनाव में देरी हो सकती है। इस दरम्यान राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है। लेकिन उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने इन तमाम अटकलों को खारिज करते हुए विधानसभा चुनाव के संबंध में बड़ी भविष्यवाणी की है। पवार ने कहा है कि अगले 15 दिन में राज्य में चुनावी आचार संहिता लग जाएगी।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ‘जन सम्मान यात्रा’ के लिए सोलापुर पहुंचे अजित पवार ने जिले के मोहोल कस्बे में महिला संवाद सम्मेलन में आई महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 15 दिनों में राज्य में आचार संहिता लग जाएगी और फिर चुनाव होंगे। पहले की तरह सोलापुर जिले से ज्यादा से ज्यादा विधायक चुने जाने चाहिए।
अजित पवार ने कहा है कि अब मैं माढ़ा जाऊंगा और वहां भी यही बातें कहूंगा। इस मौके पर एनसीपी के सांसद व प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर सहित स्थानीय नेता मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे मनपा के मुख्य भवन में लगेगा अजीत पवार का तैलचित्र, पक्ष नेताओं की बैठक में मिली प्रस्ताव को मंजूरी
नासिक विधान परिषद चुनाव: राकांपा विधायक खोसकर का अपनी ही महायुति के उम्मीदवार दराडे पर हमला, लेटर-वॉर तेज
मुंबईः छांव फाउंडेशन का ज्ञापन, एसिड बिक्री पर सख्ती की मांग, सुनेत्रा पवार ने दिया आश्वासन
सुनेत्रा पवार का पहला जनता दरबार: अनुशासन और संवेदनशीलता का संगम, दिखी अजित पवार की झलक
यह भी पढ़ें:– मराठा आरक्षण पर मंत्री देसाई की दो टूक, बोले- किसी की थाली से छीनकर दूसरों को नहीं परोसेंगे
विचारधारा नहीं छोड़ी
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि हम लोगों से झूठ नहीं बोलना चाहते हैं, धोखा नहीं देना चाहते। मैं सरकार में काम करने गया हूं। हमने अपनी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा नहीं छोड़ी है। जब ढाई साल तक उद्धव ठाकरे सरकार में थे, तब भी सेकुलर विचार रखते थे और आज भी हम उसी विचारधारा के साथ काम करते हैं।
ऐसा कहते हुए अजित पवार ने सभी जाति और धर्म के लोगों से आव्हान करते हुए कहा कि कोई भी जाति या मजहब किसी से नफरत करना नहीं सिखाता है। लेकिन महाराष्ट्र में कुछ लोग गलतफहमी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव से पहले टूटेगी महाविकास अघाड़ी! संजय राउत बोले- 288 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के लिए तैयार
मोहोल के विकास का वादा
एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने वादा किया कि मोहोल के विकास के लिए अब धन कोई कमी नहीं होने देंगे। सभी ने हमे समर्थन और आशीर्वाद दिया है। हमें जो पद और अवसर दिया है, हम उसका सदुपयोग करेंगे। हम लोगों का विकास करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि गरीबों को डेढ़ हजार की कीमत पता है। जो मुंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा हुआ उन्हें क्या पता। जो बर्तन धोते हैं, झुग्गियों में काम करते हैं वो जानते हैं। इस योजना का विरोध करने वालों को कोर्ट ने फटकार लगाई। विपक्ष सत्ता में आया तो इस योजना को बंद कर देगा।
अपने ही प्रवक्ता को फटकारा
इस बीच अजित ने ‘दादा आपसे बैर नहीं, राजन पाटिल तेरी खैर नहीं’ का नारा देने वाले अपने ही प्रवक्ता उमेश पाटिल को उनका नाम लिए बिना सार्वजनिक तौर पर फटकारा। उन्होंने कहा कि किसी ने कहा था कि मैंने अजित पवार का दौरा रद्द करवा दिया, लेकिन अजित पवार का दौरा रद्द करने वाला शख्स अभी तक पैदा नहीं हुआ है। चिंता मत करो, मैं बिल्कुल स्पष्ट हूं। उन्होंने कहा कि कुत्ता कार के नीचे चलता है तो सोचता है कि कार मैं ही चला रहा हूं।
इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने भी उमेश पाटिल को कड़े शब्दों में फटकारते हुए कहा कि पार्टी अनुशासन से चलेगी और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुशासन तोड़ने वाले को उसकी हैसियत दिखा देंगे।
Ajit pawar prediction solapur told maharashtra elections announced
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: वकील ने की हैवानियत की सभी हदें पार, 14 साल की नहाती बच्ची का बनाया वीडियो; ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म
Jul 10, 2026 | 07:26 PMपालघर और भिवंडी में शुरू होगा ट्रॉमा केयर अस्पताल, विधायक रविंद्र फाटक के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का जवाब
Jul 10, 2026 | 07:22 PMयवतमाल में सुरक्षित कृषि की पहल, कृषि विभाग ने शुरू किया छिड़काव जागरूकता अभियान
Jul 10, 2026 | 07:20 PMफारूक अब्दुल्ला के पूर्ण राज्य आंदोलन पर बीजेपी का पलटवार, कहा- देशहित में होगा सही समय पर फैसला
Jul 10, 2026 | 07:11 PMकार्य में लापरवाही पर डिंडौरी नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई; 8 दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Jul 10, 2026 | 07:05 PMकौन हैं 32 साल के नीरज सिन्हा? जिन्हें BJP ने बांकीपुर से बनाया प्रत्याशी, अभिषेक की जगह लड़ेंगे चुनाव
Jul 10, 2026 | 07:04 PMमानसून में हेयर ड्रायर बन सकता है बालों का दुश्मन! भीगे बालों को सुखाने का सही तरीका जान लीजिए
Jul 10, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM














