- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur Pune Highway Kondi Accident Family Going To Akkalkot Dies
अक्कलकोट दर्शन के लिए निकले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हादसे में डेढ़ साल के मासूम समेत तीन लोगों की मौत
Solapur Accident News: सोलापुर-पुणे हाईवे पर कोंडी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में अक्कलकोट दर्शन के लिए जा रहे परिवार के डेढ़ साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Solapur accident (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akkalkot Darshan News: सोलापुर-पुणे हाईवे पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कोंडी के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल के मासूम बच्चे समेत दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पुणे से अक्कलकोट में स्वामी समर्थ के दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
तेज रफ्तार वाहन से हुआ हादसा
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को इलाज के लिए सोलापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुणे के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
पुणे जिले के देहूरोड निवासी रवि खंडागले का परिवार अक्कलकोट दर्शन के लिए निकला था। हादसे में सिंधु रवि खंडागले (42), उनकी बहन नंदा भाऊराव नाथकाकर (45) और डेढ़ वर्षीय रुद्राक्ष मोरे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रुद्राक्ष के पिता उमेश प्रकाश मोरे (32) और मां साक्षी मोरे गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। घटना की शिकायत सोलापुर सिविल पुलिस चौकी में दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
ठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
IITM Pune ने लक्षद्वीप में लगाया हाईटेक Lightning Detection System, मौसम अलर्ट होगा और तेज
पुणे में आवारा कुत्तों की दहशत, 5 साल में 1 लाख लोगों को लगवानी पड़ी रेबीज वैक्सीन
ये भी पढ़े: नागपुर विश्वविद्यालय में BJYM का हंगामा: कुलगुरु ने दी सफाई, बोलीं-चर्चा को तैयार थी, आंदोलनकारियों ने नहीं…
मासूम रुद्राक्ष की मौत से हर आंख नम
इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जो परिवार खुशी-खुशी दर्शन के लिए निकला था, वह कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। डेढ़ साल के रुद्राक्ष की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घायल माता-पिता बार-बार अपने बच्चे को देखने की जिद कर रहे थे, जबकि परिवार के लोग उन्हें संभालने की कोशिश करते नजर आए।
Solapur pune highway kondi accident family going to akkalkot dies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM












