सोलापुर नगर निगम के अतिक्रमण विभाग में स्क्रैप चोरी, विभाग प्रमुख समेत कर्मचारी आरोपी, 8 पर केस दर्ज
Solapur Encroachment Department: सोलापुर नगर निगम के अतिक्रमण विभाग में दिनदहाड़े स्क्रैप मेटल चोरी का मामला सामने आया। विभाग प्रमुख समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस जांच जारी।
- Written By: आंचल लोखंडे
Solapur Municipal Corporation (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Solapur Municipal Corporation:सोलापुर नगर निगम के अतिक्रमण विभाग में दिनदहाड़े स्क्रैप मेटल चोरी का मामला सामने आया है। इस मामले में अतिक्रमण विभाग के प्रमुख, कर्मचारियों और ड्राइवर समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के सामने आने से नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जगन्नाथ बंसोडे, सचिन गाडे, दीपक कुंभार, जमीर हैदर इनामदार, मेंटेनेंस स्टाफ और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद नगर निगम के कुछ कर्मचारी मौके से फरार हो गए। अतिक्रमण विभाग के प्रमुख के खिलाफ भी मामला दर्ज होने से प्रशासन में खलबली मच गई है।
सोलापुर नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण विभाग का एक गोदाम है, जहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जब्त किया गया सामान रखा जाता है। पिछले कुछ दिनों से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा था और जब्त किया गया सामान इसी गोदाम में जमा किया गया था। सुरक्षा और निगरानी के लिए कर्मचारियों की भी नियुक्ति की गई थी।
कुछ अज्ञात लोग मौके से फरार
दोपहर के समय जब्त किया गया सामान चोरी कर एक निजी वाहन में लोड किया जा रहा था। इसी दौरान समूह नेता अमोल शिंदे ने एक निजी वाहन को पकड़ लिया और अतिरिक्त आयुक्त संदीप करंज, सिटी इंजीनियर अकुलवार तथा अन्य अधिकारियों को चोरी की जानकारी दी। इस बीच नगर निगम के कर्मचारी और कुछ अज्ञात लोग मौके से फरार हो गए। भाजपा गटनेते नरेंद्र काले और कांग्रेस गटनेते चेतन नरोटे भी मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल केस दर्ज करने की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
ठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
IITM Pune ने लक्षद्वीप में लगाया हाईटेक Lightning Detection System, मौसम अलर्ट होगा और तेज
कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई
इस प्रकरण में सदर बाजार पुलिस स्टेशन में अतिक्रमण विभाग के प्रमुख जगन्नाथ बंसोडे, अधिकारी सचिन गाडे, दीपक कुंभार, ड्राइवर जमीर हैदर इनामदार, मेंटेनेंस स्टाफ और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रोजेक्ट डिप्टी इंजीनियर अविनाश अशोक वाघमारे ने शिकायत दर्ज कराई है।
ये भी पढ़े: NEET के बाद MH-CET परीक्षा में गड़बड़झाला! 12वीं में 39% लाने वाले छात्रों को 100 पर्सेंटाइल कैसे?
चोरी किए जा रहे लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये के मुद्देमाल में लोहे का स्क्रैप और एक छोटा हाथी टेम्पो शामिल है। पुलिस निरीक्षक पाटील मामले की जांच कर रहे हैं। घटनास्थल पर गटनेताओं और अधिकारियों के बीच तीखी बहस होने से कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी।
