Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल

Fake Birth Certificate Scam News: भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मीरा-भाईंदर में 3000 कथित फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की फोरेंसिक ऑडिट और विस्तृत जांच की मांग की है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 21, 2026 | 10:36 AM

किरीट सोमैया ने पेश किए नकली प्रमाणपत्र (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Mira Bhayandar Fake Birth Certificate Scam: भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मीरा-भाईंदर शहर में कथित तौर पर बनाए गए 3000 बोगस जन्म प्रमाणपत्रों के मामले में फोरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की है। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने मनपा प्रशासन और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मामले की गंभीर जांच की आवश्यकता जताई।

बुधवार को सोमैया मीरा-भाईंदर महानगरपालिका पहुंचे, जहां उन्होंने मनपा आयुक्त राधाबिनोद शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नाम सुधारने के नाम पर हजारों फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं।

दूसरे धर्म के लोगों के नाम पर नए प्रमाणपत्र किए तैयार

उनके अनुसार, मूल जन्म प्रमाणपत्र किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर थे, लेकिन उसी सीरियल नंबर का उपयोग कर दूसरे धर्म के लोगों के नाम पर नए प्रमाणपत्र तैयार किए गए। सोमैया ने दावा किया कि इस मामले की शिकायत पहले ही पुलिस थाने में की जा चुकी है और मनपा आयुक्त ने भी इस अनियमितता को स्वीकार किया है।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत

IITM Pune ने लक्षद्वीप में लगाया हाईटेक Lightning Detection System, मौसम अलर्ट होगा और तेज

पुणे में आवारा कुत्तों की दहशत, 5 साल में 1 लाख लोगों को लगवानी पड़ी रेबीज वैक्सीन

महाराष्ट्र में 30 जून से पहले लागू होगी किसान कर्जमाफी योजना, कृषि मंत्री का बड़ा बयान

ये भी पढ़ें :- ठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत

फर्जी दस्तावेजों के जरिए घुसपैठियों के बने आधार कार्ड

  • उन्होंने महापौर डिंपल मेहता, उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटील और भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप जैन से सभी संदिग्ध जन्म प्रमाणपत्रों की फोरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की। सोमैया ने आरोप लगाया कि मुंबई, ठाणे, भिवंडी, वसई और मीरा-भाईंदर समेत कई शहरों में बड़े पैमाने पर जन्म प्रमाणपत्र घोटाला हुआ है।
  • उन्होंने कहा कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपात्र बांग्लादेशी घुसपैठियों ने आधार कार्ड, डोमिसाइल प्रमाणपत्र और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के नाम विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से हटाए जाएंगे।

Mira bhayandar fake birth certificate scam kirit somaiya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2026 | 10:36 AM

Topics:  

  • Kirit Somaiya
  • Maharashtra
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.