-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Shiv Sena Ubt Insistence On Holding Simultaneous Elections Is An Attempt To Disenfranchise Other Religions
One Nation One Election: एक ही रास्ते पर चल रहे ट्रंप और मोदी, एक साथ चुनाव को लेकर संजय राउत ने ‘सामना’ से साधा निशाना
- Written By: आकाश मसने
मोदी सरकार के प्रमुख एजेंडे में शामिल एक देश एक चुनाव देश में बहस जारी है। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) ने एक साथ चुनाव कराने पर जोर देने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप और संजय राउत (डिजाइन फोटो)
मुंबई: मोदी सरकार के प्रमुख एजेंडे में शामिल एक देश एक चुनाव देश में बहस जारी है। विपक्षी दल लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) ने एक साथ चुनाव कराने पर जोर देने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर शनिवार को निशाना साधते हुए दावा किया कि चुनावी सुधार की आड़ में अन्य धर्मों के लोगों को मतदाता सूची से अंततः बाहर करके मतदान कराया जाएगा।
शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में दावा किया गया कि भाजपा चाहती है कि देश में केवल एक ही पार्टी रहे और ‘एक पार्टी एक चुनाव’ ही उसका अंतिम लक्ष्य है।
इस संपादकीय में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि जिस तरह अमेरिकी राष्ट्रपति लैटिन अमेरिकियों, अश्वेत अमेरिकियों और प्रवासियों को मतदान करने से रोकना चाहते हैं, उसी तरह भारत में अन्य धर्मों के लोगों को मतदाता सूची से बाहर करके मतदान कराया जाएगा और इसे चुनाव सुधार का नाम दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
ट्रंप ने अमेरिका में किया ये बदलाव
संपादकीय में ट्रंप द्वारा मंगलवार को हस्ताक्षरित उस कार्यकारी आदेश का भी उल्लेख किया गया, जिसमें संघीय चुनावों में मतदान के लिए पंजीकरण हेतु नागरिकता संबंधी दस्तावेजी प्रमाण को आवश्यक बनाया गया है तथा प्रावधान किया गया है कि चुनाव के दिन तक सभी मतपत्र प्राप्त हो जाएं।
शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और अमेरिका सबसे मजबूत लोकतंत्र है। हालांकि, यह स्पष्ट है कि लोकतंत्र की जड़ें बहुत कमजोर हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर विश्वास नहीं करते।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
संपादकीय में ट्रंप को ‘‘व्हाइट मोदी” करार देते हुए कहा गया है कि यह कदम डेमोक्रेटिक पार्टी के ‘वोट बैंक’ के लिए बड़ा झटका है क्योंकि इससे लैटिन अमेरिकियों, अश्वेत अमेरिकियों और प्रवासियों को मतदाता सूची से बाहर कर दिया जाएगा।
ट्रंप ने ईवीएम का विरोध
सामना में कहा गया कि डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावी सुधार किए। उन्होंने ईवीएम से चुनाव का विरोध किया। ट्रंप, एलॉन मस्क, और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का मानना है कि चुनाव वॉटरमार्क बैलेट पेपर पर ही होना चाहिए ईवीएम सही नहीं है। सामना में कहा गया कि भारत में भी चुनावी सुधारों की जरूरत है लेकिन ईवीएम से चुनाव नहीं होना चाहिए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Shiv sena ubt insistence on holding simultaneous elections is an attempt to disenfranchise other religions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













