- Hindi News »
- Maharashtra »
- Shiv Sena Mlas Do Not Want To Give Extra Votes To Allies
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव : सहयोगी दलों को अतिरिक्त वोट नहीं देना चाहते शिवसेना विधायक
- Written By: दामिनी सिंह

गडचिरोली लोकसभा चुनाव 2024 (फाइल फोटो)
मुंबई : महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव (Maharashtra Legislative Council Elections ) के लिए सोमवार को होने वाले मतदान से पहले जारी राजनीतिक बैठकों के बीच, सत्तारूढ़ शिवसेना के विधायकों ने अपने नेतृत्व से स्पष्ट रूप से कहा है कि वे अपने अतिरिक्त वोट सहयोगी दलों कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उम्मीदवारों को हस्तांतरित नहीं करना चाहते। पार्टी के एक विधायक ने अपना नाम गोपनीय रखे जाने की शर्त पर मीडिया से रविवार को कहा, ‘यह शिवसेना विधायकों की राय है। देखते हैं कि नेतृत्व क्या फैसला करता है। शिवसेना के पास छह-सात अतिरिक्त वोट हैं।’
विधायक ने कहा कि शिवसेना के विधायक 10 जून को राज्यसभा चुनाव में झटका लगने के मद्देनजर कोई जोखिम मोल नहीं लेना चाहते। राज्यसभा चुनाव की मतगणना में पहले दौर में आगे चल रहे पार्टी के दूसरे उम्मीदवार संजय पवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के धनंजय महाडिक ने हरा दिया था। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के सामने अब विधान परिषद चुनाव में अपने सभी छह उम्मीदवारों को जिताने की चुनौती है। तीनों सत्तारूढ दलों और भाजपा के विधायक चुनाव से पहले मुंबई पहुंच गए हैं। उन्हें शहर के विभिन्न स्थानों में होटलों में ठहराया गया है। एमवीए के सहयोगी दल और भाजपा चुनाव जीतने के लिए अपनी रणनीति तैयार करने के मकसद से विचार-विमर्श कर रहे हैं तथा ये दल छोटे दलों और निर्दलीय नेताओं से बात कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के वोटरों के लिए जरूरी खबर, मतदाता सूची में नाम रखना है तो भरना होगा फॉर्म, चुनाव आयोग की बड़ी घोषणा
शिवसेना विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, CJI सूर्यकांत ने ठाकरे गुट को क्यों लगाई फटकार? जानें पूरा मामला
भंडारा: सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाओ और प्रॉपर्टी-पानी टैक्स में 100% छूट पाओ! शिवसेना की अनोखी मांग
एकनाथ शिंदे ने हिमंता बिस्वा सरमा को दी शुभकामनाएं, बोले- अमित शाह की रणनीति और PM मोदी के जादू ने रचा इतिहास
सत्तारूढ़ सहयोगी दलों के नेता मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से शाम को मुलाकात करेंगे। विधान परिषद के नौ सदस्यों का कार्यकाल सात जुलाई को समाप्त होने वाला है जबकि 10वीं सीट पर इस साल की शुरुआत में भाजपा के एक सदस्य के निधन के कारण चुनाव कराया जा रहा है। इन सीटों के लिये सोमवार को मतदान होना है। इन 10 सीटों के लिये कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। एमवीए में शामिल शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस ने दो-दो उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि भाजपा ने पांच उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इससे पहले 10 जून को राज्यसभा की छह सीटों के लिये हुए चुनाव में देवेंद्र फड़णवीस के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और संख्याबल एमवीए के पक्ष में होने के बावजूद पार्टी ने तीनों सीटें जीत ली थीं। अगले सप्ताह होने वाले विधान परिषद चुनाव के इसलिये और दिलचस्प होने की उम्मीद है क्योंकि इसमें गुप्त मतपत्रों के जरिये मतदान किया जाएगा।
राज्यसभा चुनाव में सदस्यों को अपनी-अपनी पार्टी द्वारा अधिकृत प्रतिनिधि को अपना मतपत्र दिखाना होता है, लेकिन विधान परिषद चुनाव में मतपत्र को गुप्त रखा जाएगा, जिसके चलते ‘क्रॉस वोटिंग’ की आशंका बढ़ गई है। साथ ही इस बात को लेकर भी संशय बढ़ गया है कि निर्दलीय सदस्य किसे अपना वोट देंगे। महाराष्ट्र विधानसभा में विधायकों की संख्या फिलहाल 285 है। छोटे दलों और निर्दलीय के खाते में 25 विधायक हैं। विधान परिषद चुनाव में किसी उम्मीदवार को जीत के लिये प्रथम प्राथमिकता के 26 वोट की जरूरत होगी। भाजपा के पास 106, शिवसेना के पास 55, कांग्रेस के पास 44 और राकांपा के पास 52 विधायक हैं। भाजपा ने चुनाव में पांच उम्मीदवार उतारे हैं और वह अपने संख्या बल के दम पर चार सीटों पर जीत हासिल कर सकती है जबकि दो-दो उम्मीदवार उतारने वालीं शिवसेना और राकांपा को दो-दो सीटों पर जीत मिल सकती है। हालांकि दो उम्मीदवार उतारने वाली कांग्रेस अपने संख्या बल के दम पर केवल एक सीट जीत सकती है। दूसरी सीट पर जीत हासिल करने के लिये उसे निर्दलीय सदस्यों और छोटे दलों का समर्थन हासिल करना होगा। (एजेंसी)
Shiv sena mlas do not want to give extra votes to allies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
May 18, 2026 | 07:21 PMशुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
May 18, 2026 | 07:17 PMपरिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
May 18, 2026 | 07:17 PMMP के आदिवासी अंचलों में शुरू हुआ ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान; एक ही जगह मिलेंगी 25 सरकारी सुविधाएं
May 18, 2026 | 07:15 PM‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
May 18, 2026 | 07:01 PMकावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
May 18, 2026 | 06:57 PM100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
May 18, 2026 | 06:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














