Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उद्धव-राज ठाकरे साथ आए तो क्या बदलेगा समीकरण? शिवसेना नेता का दावा- ‘महायुति’ मजबूत

Maharashtra News: बीएमसी चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के संभावित गठबंधन ने हलचल मचाई है। वहीं शिवसेना शिंदे गुट के सांसद नरेश म्हास्के का दावा है कि महायुति की जीत पर इसका कोई असर नहीं होगा।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Aug 17, 2025 | 05:21 PM

उद्धव ठाकरे राज ठाकरे (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में होने वाले मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। इसी बीच शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के सांसद नरेश म्हास्के ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि अगर उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच गठबंधन होता भी है, तो इसका असर महायुति की जीत पर नहीं पड़ेगा।

शनिवार रात पत्रकारों से बातचीत में नरेश म्हास्के ने कहा कि महायुति पूरी तरह चुनावी मुकाबले के लिए तैयार है। उन्होंने तंज कसते हुए याद दिलाया कि पहले शिवसेना (यूबीटी) कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी – शरदचंद्र पवार गुट) के साथ गठबंधन में थी, लेकिन इसके बावजूद पिछले साल लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महायुति विजयी रही। लिहाज़ा, उद्धव-राज गठबंधन से इस बार भी कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा।

उद्धव-राज की नज़दीकियों से राजनीति में हलचल

पिछले कई वर्षों से राजनीतिक रूप से अलग राह पर चल रहे उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे हाल ही में मराठी भाषा के मुद्दे पर एक मंच पर दिखे थे। इसी के बाद से दोनों भाइयों के संभावित गठबंधन की चर्चा तेज़ हो गई। हालांकि अभी तक शिवसेना (यूबीटी) और मनसे की तरफ से कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि अंतिम निर्णय Maharashtra Politics,चुनाव नज़दीक आने पर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- उद्धव-राज आए साथ, संजय राउत ने किया बड़ा ऐलान, इन चुनावी क्षेत्रों में मिलकर लड़ेंगे निकाय चुनाव

उद्धव ठाकरे इस मुद्दे पर पहले ही खुलकर बोल चुके हैं और उन्होंने संकेत दिए हैं कि मनसे के साथ हाथ मिलाने की संभावना मज़बूत है। दूसरी ओर, राज ठाकरे इस पर अब तक चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे राजनीतिक गलियारों में और अटकलें लग रही हैं।

महायुति का दावा – जीत पक्की

नरेश म्हास्के ने कहा कि महायुति का गठबंधन मज़बूत है और उसका जनाधार पहले से अधिक बढ़ा है। उनका मानना है कि उद्धव-राज ठाकरे की नज़दीकियां केवल चुनाव से पहले का राजनीतिक शोर है, लेकिन जमीन पर इसका कोई बड़ा असर नहीं होगा।

बीएमसी चुनाव को महाराष्ट्र की राजनीति में बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि मुंबई नगर निगम एशिया की सबसे अमीर स्थानीय निकाय है। ऐसे में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के संभावित गठबंधन ने विपक्ष को उत्साहित किया है, जबकि सत्ता पक्ष आत्मविश्वास से भरा हुआ है।

अब देखना होगा कि क्या ठाकरे भाइयों का यह समीकरण वास्तव में साकार होता है या फिर यह महज चुनावी अफवाह बनकर रह जाता है।

Shiv sena eknath shinde naresh mhaske on coming together of uddhav thackeray raj thackeray mns in bmc elections mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 17, 2025 | 05:04 PM

Topics:  

  • BMC
  • BMC Elections
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Mahayuti
  • Raj Thackeray
  • Uddhav Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

17 अगस्त 1666: शिवाजी महाराज का पलायन, जब मराठा शेर की दहाड़ से हिली मुगल सल्तनत की नींव

2

राहुल गांधी के सपोर्ट में उतरेगा महाराष्ट्र! पूर्व मंत्री ने किया आह्वान, वोट चोरी पर होगा घमासान

3

मैंने जिसकी गिराई सरकार, उसी ने बनाया मुख्यमंत्री, शरद पवार का बड़ा खुलासा, बोले- अब और चर्चा नहीं

4

Nagpur Weather: कभी तेज धूप तो कभी धुआंधार बारिश, नागपुर पल-पल बदल रहा मौसम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.