- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Uddhav Raj Thackeray Alliance Sanjay Raut Maharashtra Local Body Elections
उद्धव-राज आए साथ, संजय राउत ने किया बड़ा ऐलान, इन चुनावी क्षेत्रों में मिलकर लड़ेंगे निकाय चुनाव
Maharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के लिए ठाकरे बंधुओं ने एक आने का फैसला कर दिया है। इस बात की जानकारी खुद यूबीटी सांसद संजय राउत ने दी है।
- Written By: प्रिया जैस

ठाकरे बंधु गठबंधन पर संजय राउत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Thackeray Brothers Alliance: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव नजदीक है। इस बार निकाय चुनाव में मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ आने के कयास लगाए जा रहे थे, जिस पर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है। दोनों भाइयों के गठबंधन को लेकर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने बड़ा ऐलान कर दिया है।
संजय राउत ने बीएमसी और अन्य निकाय चुनाव के लिए राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के गठबंधन का ऐलान कर दिया है। संजय राउत का यह बयान 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर सामने आया। संजय राउत ने कहा कि आगामी महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव में राज ठाकरे की मनसे और उद्धव ठाकरे की यूबीटी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी।
इन 4 क्षेत्रों में मिलकर लड़ेंगे चुनाव
उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि ठाकरे बंधुओं का यह गठबंधन केवल बीएमसी चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्रों की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों ही पार्टियां नासिक, ठाणे के साथ-साथ कल्याण डोंबिवली में एक साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। दोनों पार्टियों के साथ आने का कारण बताते हुए राउत ने कहा कि इस गठबंधन के पीछे का उद्देश्य मराठी मतदाताओं को एकजुट करना है।
सम्बंधित ख़बरें
‘परजीवी’ टिप्पणी पर सीजेआई सूर्यकांत की सफाई, बोले- बयान को गलत तरीके से किया गया पेश
अजीत पवार की तस्वीर पर ‘श्री चक्र’ क्यों? नागपुर कार्यालय में वायरल तस्वीर पर सवाल, सोशल मीडिया पर अटकलें तेज
PM मोदी की अपील के बाद CM फडणवीस का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में 6 महीने तक नहीं होंगे बड़े सरकारी कार्यक्रम
नागपुर में सियासत गरमाई, NCP की नई सूची से बढ़ीं चर्चाएं, प्रफुल पटेल-तटकरे पर क्यों उठे सवाल?
इस बीच राउत ने महायुति पर भी निशाना साधने का मौका नहीं चूका। उन्होंने महाराष्ट्र की सत्ताधारी गठबंधन महायुति की तीनों पार्टी भारतीय जनता पार्टी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी पर भी तंज कसा और कहा कि ठाकरे बंधु की संयुक्त ताकत मराठी लोगों की एकता को दर्शाती है और उसका प्रतिनिधित्व करती है। यूबीटी सांसद ने दावा किया कि महायुति की दुष्ट ताकत उस गठबंधन को नहीं तोड़ सकती। साथ ही उन्होंने आगामी बीएमसी चुनाव में जीत का बड़ा दावा भी कर दिया है।
राउत को गंभीरता से न लें – गिरीश महाजन
संजय राउत के इस दावे को भाजपा के मंत्री गिरीश महाजन ने खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता कि संजय राउत के दावे को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। वैसे राजनीतिक गलियारों में जारी इन अटकलों के बीच यह भी कहा जा रहा है कि ठाकरे बंधुओं के गठबंधन की सफलता पूरी तरह से मराठी वोटों की एकजुटता और भाजपा-शिवसेना के प्रभाव की क्षमता पर निर्भर करेगी।
यह भी पढ़ें – मीट बैन विवाद पर भड़के राज ठाकरे, बोले- ये सरकार होती कौन है?
निकाय चुनाव में ठाकरे बंधुओं की स्थिति
अगर बीएमसी की बात करे तो इसमें कुल 227 सीटें है। इन सीटों में शिवसेना के 90 पार्षद हैं और मनसे का एक। ठीक ऐसे ही ठाणे की बात करें तो इस नगर निकाय की कुल 131 सीटों में से 67 सीटें शिवसेना के पास हैं और मनसे के पास एक भी नहीं। कल्याण डोंबिवली की कुल 122 सदस्यों वाली नगर निकाय में शिवसेना के 52 पार्षद हैं और मनसे के पास 9 सीटें हैं। तो वहीं नासिक में कुल 122 सीटें हैं, जिसमें से शिवसेना के पास 35 तो मनसे के 5 पांच सीटें हैं।
Uddhav raj thackeray alliance sanjay raut maharashtra local body elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMनवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
May 17, 2026 | 09:28 PMईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
May 17, 2026 | 09:24 PMरहस्य, रोमांच और इतिहास का खजाना…India के ये 5 मंदिर, ट्रैवल लवर्स जरूर करें एक्सप्लोर
May 17, 2026 | 08:58 PMलाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
May 17, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














