Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबईकरों को बड़ी राहत, एक क्लिक पर मिलेगी मनपा अस्पतालों की पूरी जानकारी, खत्म होगी भागदौड़

Mumbai News: मुंबईकरों को अब अस्पतालों में बेड, दवा, जांच और रक्त भंडार की जानकारी एक क्लिक पर मिलेगी। मनपा प्रशासन पोर्टल और चैटबॉट लॉन्च करने जा रहा है, जिससे मरीजों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 30, 2025 | 06:48 AM

मुंबई मनपा अस्पताल (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Municipal Corporation Hospitals: अब मनपा अस्पतालों के चक्कर लगाने की मजबूरी खत्म होने वाली है। मरीजों और उनके परिजनों को जिस सबसे बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। किस अस्पताल में बेड खाली है, कौन-सी जांच उपलब्ध है, दवाइयां हैं या नहीं, उसका हल मनपा प्रशासन ने निकाल लिया है।

जल्द ही एक ऐसा ऑनलाइन पोर्टल और चैटबॉट शुरू किया जाएगा, जिस पर क्लिक करते ही मरीजों को अस्पतालों की पूरी जानकारी मिल जाएगी। यानी अब मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही वहां की सुविधाओं का पूर्वावलोकन कर सकेंगे।

अभी तक मरीजों को भर्ती कराने के लिए परिजनों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भेजा जाता है। कई बार जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध नहीं होतीं और मरीजों को मजबूरी में बाहर से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं। बेड की कमी, जांच सुविधाओं का अभाव और रक्त भंडार की समस्या आम बात रही है। लेकिन पोर्टल शुरू होने के बाद यह स्थिति बदलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें- BMC का बड़ा बजट संकट? 16,000 करोड़ आरक्षित फंड का उपयोग विकास के लिए किया गया

किस तरह की मिलेगी जानकारी?

  • पोर्टल और डैशबोर्ड पर यह जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी
  • ओपीडी की टाइमिंग
  • अस्पताल में खाली और भरे हुए बेड की संख्या
  • कौन-सी मेडिकल जांच उपलब्ध है
  • दवाइयों की उपलब्धता
  • रक्त भंडार की स्थिति

अन्य प्रमुख सुविधाएं

इतना ही नहीं, चैटबॉट यह भी बताएगा कि आपके नजदीक कौन सा अस्पताल, मेडिकल कॉलेज या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। लंबी कतारों से मुक्ति दिलाने के लिए टोकन पद्धति भी लागू की जाएगी।

कूपर अस्पताल से होगी शुरुआत

मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने कूपर अस्पताल में इस प्रोजेक्ट को पायलट आधार पर शुरू करने का निर्णय लिया है। वहां से मिली प्रतिक्रिया के बाद इसे केईएम, सायन, नायर और अन्य बड़े अस्पतालों में लागू किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त शरद उघड़े ने कहा कि “इस पोर्टल और चैटबॉट से मरीजों को अस्पतालों में होने वाली असुविधा कम होगी। यह सेवा मनपा की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी और इसका उपयोग बेहद आसान होगा।”

मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस सेवा से सबसे बड़ा फायदा आम लोगों को होगा। अब अस्पताल का रुख करने से पहले ही मरीज जान पाएंगे कि वहां बेड है या नहीं, खून उपलब्ध है या नहीं, दवाइयां और जांचें मिलेंगी या नहीं। इससे न सिर्फ समय बचेगा बल्कि अनावश्यक भागदौड़ और परेशानियां भी खत्म होंगी।

मुंबई जैसे महानगर में जहां रोजाना हजारों लोग इलाज के लिए मनपा अस्पतालों की ओर रुख करते हैं, उनके लिए यह कदम किसी बड़ी राहत से कम नहीं माना जा रहा है।

 

 

Complete information about mumbai municipal corporation hospitals will be available in one click

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 30, 2025 | 06:48 AM

Topics:  

  • BMC
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

निकाय चुनाव से पहले महायुति में घमासान, अजित पवार गुट बोला- जहां दम है, वहां अकेले लड़ेंगे चुनाव

2

बाबा साहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर परिसर की अवस्था पर बसपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश

3

Maharashtra Politics: अजित पवार ने शरद पवार की तारीफ में पढ़े कसीदे, चाचा-भतीजे में क्या चल रहा है?

4

भंडारा जिले के 4,367 किसान प्रभावित, 1,692 हेक्टेयर क्षेत्र जलमग्न, 292 गांवों की फसलें क्षतिग्रस्त

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.