-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Shinde Faction Heartbeat Fast Bjp Defeat Shocked The Leaders
शिंदे गुट की धड़कने तेज, बीजेपी की करारी हार से सकपकाए नेता
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्रा

मुंबई: कर्नाटक चुनाव (Karnataka Elections) में बीजेपी की हार (BJP Defeat) से महाराष्ट्र (Maharashtra) में जहां एमवीए (MVA) के नेता गदगद हैं, वहीं राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट (Eknath Shinde Faction) की धड़कने तेज हो गईं हैं। दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के निर्णय से राज्य की 10 महीने पुरानी शिंदे-फडणवीस सरकार तो बच गई, परंतु अब शिंदे गुट के लोगों को अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता सताने लगी है। शनिवार को जिस तरह कर्नाटक विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया उससे साफ नजर आ रहा था कि जनता धीरे-धीरे बीजेपी (BJP) के रिजेक्शन का मन बना रही है।
10 माह पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नेतृत्व वाली शिवसेना से बगावत कर एकनाथ शिंदे ने पार्टी के 40 विधायकों को अपने साथ लेकर बीजेपी के साथ सरकार बनाई। उस समय बगावत करने वाले सभी विधायकों को पूरा विश्वास था कि आगामी चुनाओं में बीजेपी के साथ उनकी नैया पार हो जाएगी।
कांग्रेस के 15 बागी विधायक हारे
अब तक अपराजेय मानी जाने वाली बीजेपी को कर्नाटक में कांग्रेस ने चारो खाने चित कर दिया है। यही नहीं बल्कि कर्नाटक में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जाने वाले कांग्रेस के 17 विधायकों में से 15 चुनाव हार गए हैं। राज्य में उद्धव गुट ने भी बगावत करने वाले विधायकों को गद्दार की संज्ञा देते हुए उनके खिलाफ अभियान चला रखा है उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने यहां तक कहा कि बीजेपी ने अपनी हार को देखते हुए बजरंगबली को मैदान में उतारा, लेकिन उनकी गदा भाजपा पर ही पड़ गई है,यही स्थिति महाराष्ट्र में भी होने वाली है।
सम्बंधित ख़बरें
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
छत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
WhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
चीन के शिनजियांग में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग… जिंदा जले 28 लोग, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
शिंदे गुट के नेता भी रिजल्ट से डरे
कर्नाटक में बीजेपी की पराजय से शिंदे गुट के विधायक भी सकपकाए हुए हैं। उन्हें डर है कि यदि उनके सामने एमवीए एकजुट हुई तो वे बीजेपी के साथ होकर भी उनका मुकाबला नहीं कर पाएंगे। कर्नाटक चुनाव परिणाम से महाराष्ट्र के सीएम और उनकी पार्टी के विधायकों के कान खड़े हो गए हैं। उन्हें लग रहा है कि सिर्फ पीएम मोदी और अमित शाह के बल पर अगला चुनाव नहीं जीत पाएंगे। राज्य के विपक्षी दल भी कर्नाटक में कांग्रेस की जीत को पीएम मोदी और अमित शाह की हार बता रही है।
Shinde faction heartbeat fast bjp defeat shocked the leaders
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMWhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
Jul 09, 2026 | 09:08 PMचीन के शिनजियांग में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग… जिंदा जले 28 लोग, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:03 PMवन्यजीव तस्करी पर CBI-DRI का बड़ा एक्शन; 53 संरक्षित जीव बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार
Jul 09, 2026 | 09:02 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा के अधिकार में आएगी 8.78 लाख वर्गफुट खुली जमीन, सातारा-देवलाई का राजस्व रिकॉर्ड बदलेगा
Jul 09, 2026 | 08:49 PMप्रभास ने याद किए ट्रेनिंग के दिन, बताया कैसे राजामौली ने परफेक्ट बाहुबली बनने के लिए करवाई थी कड़ी तैयारी
Jul 09, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM










