-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sharad Pawar Faction Nominated Shashikant Shinde As Candidate From Satara Lok Sabha Seat
शरद पवार गुट ने सतारा लोकसभा सीट से शशिकांत शिंदे को बनाया उम्मीदवार
- Written By: वैष्णवी वंजारी

शशिकांत शिंदे- शरद पवार (डिजाइन फोटो)
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने बुधवार को महाराष्ट्र में सतारा लोकसभा सीट (Satara Lok Sabha seat) के लिए विधान परिषद सदस्य शशिकांत शिंदे (Shashikant Shinde) और रावेर संसदीय क्षेत्र के लिए श्रीराम पाटिल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पहले सतारा के मौजूदा सांसद श्रीनिवास पाटिल द्वारा स्वास्थ्य कारणों से दोबारा चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के नाम पर चर्चा हो रही थी। चव्हाण ने शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।
उन्होंने उस सीट का प्रतिनिधित्व किया था, जिसे पहले कराड कहा जाता था लेकिन 1999 में पवार के कांग्रेस से अलग होने और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) बनाने के बाद पाटिल से हार गए थे। पृथ्वीराज चव्हाण के माता-पिता आनंदराव और प्रेमला चव्हाण भी कराड निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रहे थे। कराड सीट का अस्तित्व 2009 के परिसीमन के बाद समाप्त हो गया क्योंकि इसके कुछ हिस्सों को सतारा और सांगली के संसदीय क्षेत्रों में मिला दिया गया। राकांपा (एसपी) ने बुधवार को श्रीराम पाटिल को रावेर से अपना उम्मीदवार घोषित किया जहां उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार रक्षा खडसे से है जो तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं।
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन ने अभी तक सतारा से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इस गठबंधन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल है। राकांपा (एसपी) ने 10 में से नौ सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, जिन पर वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। अभी माढा लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा होना बाकी है।
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर की राजनीति में एंट्री? शरद पवार-सुप्रिया सुले से मुलाकात के बाद अटकलें तेज
Explainer: क्या NDA में होगी शरद पवार की एंट्री? अंजलि दमानिया ने किया अमित शाह से डील का दावा, जानिए पूरा सच
अमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
विलय की संभावनाओं से इनकार, PM मोदी को बारामती का न्योता; शरद पवार के दो दांव से महाराष्ट्र राजनीति गर्माई
विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी के चुनावी समझौते के तहत महाराष्ट्र में शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) को 10 लोकसभा सीटें, कांग्रेस को 17 और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को 21 सीटें मिली हैं। राकांपा (एसपी) पहले ही बारामती निर्वाचन क्षेत्र से सुप्रिया सुले, शिरूर से अमोल कोल्हे, वर्धा से अमर काले, डिंढोरी से भास्कर भागरे, अहमदनगर से निलेश लंके, बीड से बजरंग सोनावणे और भिवंडी से सुरेश म्हात्रे के नामों की घोषणा कर चुकी है। राज्य की 48 लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में मतदान होगा।
(एजेंसी)
Sharad pawar faction nominated shashikant shinde as candidate from satara lok sabha seat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
विजेता को हार्दिक हार्दिक बधाई, प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट; भाई तेजस्वी को दिखाया आईना!
Aug 03, 2026 | 06:20 PMUP: अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार; ई-नोटिस से कसा शिकंजा, 1.53 लाख वाहनों की हो रही ऑनलाइन ट्रैकिंग
Aug 03, 2026 | 06:15 PM300 अवैध गर्भपात कराने वाले कोल्हापुर के डॉक्टर के कारनामे उजागर, लड़का होने का दावा कर चला रहा था रैकेट
Aug 03, 2026 | 06:14 PMनई चमचमाती पीली थार के साथ नजर आईं मलाइका अरोड़ा, सावन के पहले सोमवार पर किया खास पूजन
Aug 03, 2026 | 06:13 PMनवलपरासी में भारतीय जवानों पर नेपाल ने लगाया बांध तोड़ने का बड़ा आरोप, India-Nepal संबंधों में बढ़ा तनाव
Aug 03, 2026 | 06:08 PMपिछले साल नहीं मिला था एक भी फ्रेंडशिप बैंड, इस बार नन्ही बच्ची की मुस्कान जीत रही दिल; VIDEO वायरल
Aug 03, 2026 | 06:07 PM‘मराठी PM बने तो होगी खुशी’, देवेंद्र फडणवीस के चाचा के दावे पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का तंज
Aug 03, 2026 | 05:58 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














