- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sharad Pawar Appreciate Nitin Gadkari Work Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue
शरद पवार ने नितिन गडकरी के ‘इस’ बयान को लेकर की तारीफ, बांधे तारीफों के पुल
- Written By: किर्तेश ढोबले
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि समुद्र तट पर कोई भी निर्मान करने से पहले स्टेनलेस स्टील उपयोग करना आवश्यक है। स्टेनलेस स्टील को जंग नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की मुर्ति बनाते समय अगर स्टेनलेस स्टील का इस्ते

शरद पवार ने की नितिन गडकरी की तारीफ (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने का मामला और बदलापुर केस ने सबको हिलाकर रख दिया है। दोनों मामलों को लेकर विपक्ष अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है और शिंदे सरकार पर इन मामलों को लेकर हमलावार है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने कोल्हापुर में दोनों मामलों को लेकर प्रतिक्रिया दी। इस दौरान पवार ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तारिफ भी की। हाल में नितिन गडकरी ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज की मुर्ति बनाते समय अगर स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया होता तो प्रतिमा नहीं नहीं गिरती। जिसे लेकर पवार ने गडकरी के लिए तारिफों के पुल बांधे।
जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज की मुर्ति बनाते समय अगर स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया होता तो प्रतिमा नहीं नहीं गिरती। गडकरी के इस बयान को लेकर शरद पवार से सवाल किया गया। जिस पर बोलते हुए एनसीपी-एसपी अध्यक्ष ने कहा कि गडकरी केंद्र सरकार के मंत्रियों में से एक है। वह कौनसा काम करते तो पुरी शिद्दत के साथ करते है। उस काम में खुद को न्योछावर कर देते है। वे इस बात का ध्यान रखते है कि काम की गुणवत्ता बनी रहे।
यह भी पढ़ें:- नितिन गडकरी का छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने को लेकर बड़ा बयान, कहा- ‘…तो नहीं गिरती मुर्ति’
सम्बंधित ख़बरें
शरद पवार की पार्टी का कांग्रेस में होगा विलय? हाईकमान के प्रस्ताव से महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: हाई-एथेनॉल पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी हटाई, समझें इससे क्या होगा फायदा?
PM मोदी के रिकॉर्ड पर शरद पवार का बड़ा बयान, नेहरू और मोदी की तुलना पर कह दी ये बात
‘जब हमारी सरकार आएगी…’ शरद पवार गुट की नेता सक्षणा सलगर ने भरी हुंकार, विपक्ष पर किया तीखा वार
शरद पवार ने कहा कि पुणे कोल्हापुर, काल्हापुर बेलगाव की सड़कों के बारें में बात ना ही की जाए तो अच्छा है इनके अलावा अन्य स्थानों पर सड़कें बनाने में गडकरी का महत्वपूर्ण योगदान है। और यह बात हम संसद में भा कहते है।यहां कोई राजनीति करने की वजह भी नहीं है।
शरद पवार ने कहा कि सिंधुदुर्ग के मालवण में बनाई गई प्रतिमा पर काम करने वालों को इस क्षेत्र में बहुत सिमित अनुभव था। ऐसा लगता है कि उन्होंने इसके पहले उतना बड़ा काम नहीं किया है। ऐसे में उन पर जिम्मेदारी डालने से उस जगह पर दुर्घटना होना स्वाभाविक है।
एनसीपी-एसपी अध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना के लिए जोरदार हवाओं को जिम्मेदार ठहराया। लेकिन कई जगह छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं है। मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा है, जिसे राज्य के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण ने साठ साल पहले स्थापित किया था और वह प्रतिमा आज भी मजबूती से खड़ी है। ऐसे कई उदाहरण दिए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मालवण में शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने से लोगों को गहरा आघात पहुंचा है।
Sharad pawar appreciate nitin gadkari work chhatrapati shivaji maharaj statue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: साउथ एशिया का नया बैटलग्राउंड बन रहा स्पेस, पाक ने लॉन्च की 6 जासूसी सैटेलाइट; भारत कितना तैयार?
Jun 12, 2026 | 10:01 PMमुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना अंतर्गत वैष्णो देवी जाएंगे; श्रद्धालु मंत्री सारंग ने वितरित किए यात्रा टिकट
Jun 12, 2026 | 09:57 PMमिलावटखोरों का खेल खल्लास! महाराष्ट्र में अब लगेगा मकोका; आईएएस तुकाराम मुंढे का माफियाओं को आखिरी अल्टीमेटम
Jun 12, 2026 | 09:56 PMसंजय कपूर की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं Karisma Kapoor, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छू लेने वाली बात
Jun 12, 2026 | 09:53 PMTMC में बड़ा विस्फोट: 64 विधायकों के साथ बागी खेमे ने ठोकी ताल, ऋतब्रत बनर्जी ने कहा- फ्लोर टेस्ट का दें आदेश
Jun 12, 2026 | 09:46 PMKharbuja Seeds Benefits: खरबूजे के बीज खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, आज़मा कर भी देखिए
Jun 12, 2026 | 09:44 PMचांदनी चौक का रिक्शावाला बना इंटरनेट स्टार, विदेशी पर्यटकों से स्पेनिश में बात कर जीत रहा दिल
Jun 12, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














