- Hindi News »
- Maharashtra »
- Shahganj Assault Case 4 Accused Arrested Atrocity Fir Sambhajinagar
युवक व गर्भवती महिला से मारपीट का मामला, एट्रोसिटी के तहत दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Shahganj Assault Case: छत्रपति संभाजीनगर के शाहगंज में युवक और गर्भवती महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने एट्रोसिटी एक्ट के तहत 10 आरोपियों पर केस दर्ज कर 4 को गिरफ्तार किया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

pregnant woman assault (सोर्सः सोशल मीडिया)
Sambhajinagar Atrocity FIR: शाहगंज क्षेत्र में ठेलागाड़ी पर फल खरीदने गए युवक और उसकी गर्भवती पत्नी के साथ फल विक्रेताओं द्वारा मारपीट की घटना किराना चावड़ी पुलिस चौकी के सामने घटी। पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ एट्रोसिटी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियोंशेख सोहेल शेख बशीर, आदिल कय्यूम शेख, इमरान बशीर शेख और शेख शाहबाज को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों को अदालत में पेश करने पर एक दिन की रिमांड पर भेजा गया। सहायक पुलिस आयुक्त सागर देशमुख ने बताया कि इस संबंध में 23 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने कहा कि वह अपने पति और तीन वर्षीय बेटी के साथ फल खरीदने के लिए शाहगंज क्षेत्र में गई थी।
धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार
बाइक खड़ी करने को लेकर फल विक्रेता और उसके पति के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके पति का कॉलर पकड़कर उसे नीचे उतारा और बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता के देवर ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी उस पर भी टूट पड़े। पीड़िता ने गर्भवती होने की जानकारी देने के बावजूद आरोपियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की और अभद्र व्यवहार किया।
सम्बंधित ख़बरें
स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन, बचत समूह मिलकर करें मार्केटिंग: शिरसाट
महाराष्ट्र में 8,497 करोड़ की कपास खरीद, क्या फेल हुआ ‘कपास किसान’ ऐप? मंत्री जयकुमार रावल ने दिया ये जवाब
महाराष्ट्र में हर 3 घंटे में एक किसान की आत्महत्या, जानिए फडणवीस सरकार इसके लिए क्या उठा रही कदम
शाहगंज हुआ ठेला मुक्त, मनपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम, 35 अवैध ढांचे हटाए, 30 ठेले किए गए जब्त
पीड़िता के पति और देवर को चोटें आईं
इस मारपीट में पीड़िता के पति और देवर को चोटें आईं। जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत दोपहिया वाहन खड़ा करने को लेकर हुई थी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Shahganj assault case 4 accused arrested atrocity fir sambhajinagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार’
Feb 27, 2026 | 07:32 PMहोली खेलने से पहले कर लें ये 3 काम, पूरा साल रहेगा मंगलमय
Feb 27, 2026 | 07:23 PMइस्लाम की आलोचना करना पड़ा महंगा…गाजियाबाद के एक्स मुस्लिम सलीम पर खूनी हमला, ऑफिस में घुसकर रेता गला
Feb 27, 2026 | 07:20 PMवर्धा में दर्दनाक हादसा: सहेली के घर पढ़ाई करने गई 13 वर्षीय छात्रा की करंट लगने से मौत
Feb 27, 2026 | 07:17 PMIPL 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया बड़ा बदलाव, LOGO के बाद नई जर्सी की लॉन्च
Feb 27, 2026 | 07:16 PMT20 World Cup: सेमीफाइनल के लिए जंग लड़ेगा न्यूजीलैंड, टॉस जीतकर चुनी बैटिंग; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Feb 27, 2026 | 06:49 PMभारत-कनाडा रिश्तों में नई मिठास! PM मार्क कार्नी का मुंबई दौरा शुरू, मोदी के साथ ऐतिहासिक मुलाकात पर नजरें
Feb 27, 2026 | 06:46 PMवीडियो गैलरी

मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM
वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर मसान होली पर विवाद: डोम राजा परिवार ने दी दाह संस्कार रोकने की चेतावनी
Feb 26, 2026 | 01:28 PM














