महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पूर्व BJP को झटका, विदर्भ में महायुति को केवल 25 सीटें

विधानसभा चुनाव के पूर्व सभी पार्टियों का अपना अंदरूनी सर्वे चल रहा है। हाल ही में लोकपोल के सर्वे सामने आए थे जिसमें मविआ को झुकता माप दिया गया था। शुक्रवार को भाजपा के एक गोपनीय सर्वे के लीक होने की खबर चलती रही जिस पर अधिकृत रूप से पार्टी के किसी पदाधिकारी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
BJP, Maharashtra assembly elections, Mahayuti will get 25 seats in Vidarbha
भाजपा कोर कमेटी
Published on: 
Updated on: 

नागपुर. विधानसभा चुनाव के पूर्व सभी पार्टियों का अपना अंदरूनी सर्वे चल रहा है। हाल ही में लोकपोल के सर्वे सामने आए थे जिसमें मविआ को झुकता माप दिया गया था। शुक्रवार को भाजपा के एक गोपनीय सर्वे के लीक होने की खबर चलती रही जिस पर अधिकृत रूप से पार्टी के किसी पदाधिकारी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

सर्वे में विदर्भ में महायुति खासकर बीजेपी को तगड़ा झटका बताया गया है। एक चैनल पर दिखाए जा रहे चैनल ने दावा किया कि बीजेपी के सर्वे में विदर्भ की 62 सीटों में से महायुति को महज 25 सीटें और उसमें भाजपा को सिर्फ 18 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। शिंदे शिवसेना को 5 और राकां अजीत पवार गुट को 2 सीटें मिलना दिखाया गया है।

भीतरखाने की मानें तो इस सर्वे से बीजेपी में हड़कंप मचा हुआ है। विदर्भ की जनता ने बीते लोकसभा चुनाव में विदर्भ की 10 सीटों में से 9 बीजेपी को दी थी लेकिन इस लोस चुनाव में मविआ को 8 सीटें देकर मामला उलट कर दिया। हालांकि कहा जा रहा है कि लाडली बहन व अन्य जनहित योजनाओं से स्थिति में सुधार भी हो सकता है।

जिले में सिर्फ 4 पर जीत

वर्ष 2014 के चुनाव में जिले की 12 विस सीटों में से 11 पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। उसके बाद 2019 के चुनाव में उसे 7 सीटों से ही संतुष्ट रहना पड़ा। आगामी विस चुनाव में स्थिति और भी गंभीर बताई जा रही है। सर्वे में जिले की 4 सीटें ही बीजेपी के हिस्से में आती दिखाई गई हैं और 8 सीटों में मविआ को बताया गया है। इस संदर्भ में नागपुर के पार्टी पदाधिकारी कुछ कहने में सावधानी बरत रहे हैं। कुछ का कहना है कि इतनी कम सीटें मिलना संभव ही नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com