-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ajit Pawar Now Speaks The Language Of The Agency Jayant Patil
एजेंसी की जुबान बोलते हैं अब अजीत दादा-राकां शरद पवार के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल ने ली चिमटी
- Written By: राहुल गोस्वामी
राकां शरद पवार पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल ने अजीत पवार पर उक्त टिप्पणी करते हुए चिमटी ली। उन्होंने कहा कि, अजीत दादा अब पहले जैसे नहीं रहे हैं। उनके स्वभाव में काफी बदलाव आ गया है। एजेंसी और सलाहकार की जुबान बोलते हैं।

Pic: Twitter
नागपुर : अजीत दादा अब पहले जैसे नहीं रहे हैं। उनके स्वभाव में काफी बदलाव आ गया है। असली दादा कैसे हैं यह पूरा महाराष्ट्र जानता है। वे एक बार जो कह गए उससे कभी पीछे नहीं हटते। किसी को जबान दी तो उसे पूरा करते हैं लेकिन अब उन्हें अपना मूल स्वभाव दिखाने पर बंदी लगा दी गई है। अब दादा एजेंसी और सलाहकार की जुबान बोलते हैं। राकां शरद पवार पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल ने अजीत पवार पर उक्त टिप्पणी करते हुए चिमटी ली।
वे भंडारा-गोंदिया जिले में आयोजित शिवराज्य यात्रा में शामिल होने नागपुर आए थे। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि अरोरा नाम की सलाहकार कंपनी अब दादा पर सवार हो गई है। एजेंसी जैसा कहती है वैसा दादा कहते हैं। पाटिल ने बताया कि नागपुर की शिवराज्य यात्रा फिलहाल रद्द कर दी गई है। अजीत पवार द्वारा मुख्यमंत्री पद की मांग के संदर्भ में पाटिल ने कहा कि उन्होंने ऐसी मांग की हो लगता नहीं। चुनाव होने वाला है, बीजेपी बड़ी पार्टी है इसलिए वे ऐसा नहीं करेंगे। अजीत पवार द्वारा आत्राम परिवार में फूट के संदर्भ व्यक्त की गई भावनाओं के संदर्भ में पाटिल ने कहा कि उन्होंने अपना अनुभव बताया। तब वे किस मूड में था यह नहीं मालूम।
यहां पढ़ें – नागपुर में सना खान की तरह एक और युवती की हत्या, 16 अगस्त से थी लापता
सम्बंधित ख़बरें
उद्धव ठाकरे के बाद शरद पवार की बारी! 5 सांसद NDA के संपर्क में, महाराष्ट्र में बढ़ी सियासी हलचल
पुणे-दौंड रूट पर लोकल ट्रेन चलाने की मांग! सांसद पार्थ पवार ने रेलवे को लिखा पत्र, बुनियादी ढांचे में सुधार की
पुणे मनपा में दरगाह विवाद पर बवाल, ‘हेलमेट आंदोलन’ कर विपक्ष ने सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा
मुंबई: महिला-किसानों के सशक्तिकरण का संकल्प, इस मानसून सत्र में 10 बिल पेश करेगी राज्य सरकार
युवाओं को मिलेगा विस में मौका
राकां अजीत पवार गुट में गए और महायुति सरकार में मंत्री धर्मरावबाबा आत्राम की बेटी भारती आत्राम के शरद पवार गुट में प्रवेश के संदर्भ में पाटिल ने कहा कि 12 सितंबर के गड़चिरोली में शिवराज्य यात्रा है। वहां भारती से मुलाकात होगी। चुनाव लड़ने के संदर्भ में अभी निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अनेक युवा कार्यकर्ताओं ने विस चुनाव की उम्मीदवारी मांगी है। अनेकों ने पार्टी के लिए कार्य किया है और कुछ तो चुनकर भी आ सकते हैं। ऐसे युवाओं को जरूर अवसर दिया जा सकता है।
मविआ में नागपुर से कोई सीट मिली तो अच्छा उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे। एक दिन पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के बेटे की गाड़ी से हुई दुर्घटना के संदर्भ में उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में मुझे कोई जानकारी नहीं है। देवेन्द्र फडणवीस के विरोध पर उन्होंने कुछ कहने से इनकार कर दिया।
यहां पढ़ें – महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष के बेटे की ऑडी कार का आतंक, देवेंद्र फडणवीस बोले- बावनकुले पर निशाना साधना ठीक नहीं
विदर्भ के सभी जिलों में तैयारी
पाटिल ने कहा कि हम विदर्भ के सभी जिलों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। अनेक लोग भाजपा से वापस आ रहे हैं इसे देखते हुए महायुति नेताओं ने 25 सीटों पर मैत्रीपूर्ण चुनाव लड़ने का प्रस्ताव अमित शाह के सामने रखा है, इस पर पाटिल ने कहा कि ऐसा हुआ तो मविआ अभी ही 25 सीटों पर जीत जाएगी। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री मविआ का होगा। (निज संवाददाता)
Ajit pawar now speaks the language of the agency jayant patil
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब मचेगी कल्पना से परे तबाही! किम जोंग-उन ने उतारा 5,000 टन का खूंखार विध्वंसक, दुश्मनों के छूटेंगे पसीने
Jun 24, 2026 | 01:41 PMMonsoon Snake Tips: सावधान! बारिश में कहीं आपके घर में घुस न जाएं सांप, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
Jun 24, 2026 | 01:38 PMPappu Yadav Statement: भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बड़ी मछलियों को बचाने की साजिश
Jun 24, 2026 | 01:35 PMअमरावती में आरटीओ की सख्त कार्रवाई, 14 हजार से अधिक वाहन चालकों पर जुर्माना
Jun 24, 2026 | 01:31 PM‘चलती लोकल ट्रेन में हत्या’, सहम गई मुंबई, बारिश में दरवाजा बंद करने को लेकर हुई थी बहस
Jun 24, 2026 | 01:30 PMग्वालियर के थाटीपुर में दर्दनाक हादसा: कमरे में जिंदा जलकर युवक की मौत, शराब पीते समय लगी आग
Jun 24, 2026 | 01:27 PMनागपुर जिला समिति का बड़ा फैसला: काटोल नगराध्यक्ष का कुनबी जाति का दावा खारिज, 3 लोगों ने की थी शिकायत
Jun 24, 2026 | 01:21 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














