- Hindi News »
- Maharashtra »
- Satara »
- Maharashtra Government Build Memorial Honour Of Tukaram Omble 26 11 Attack Kedambe Satara
26/11 अटैक के हीरो के सम्मान में बनेगा स्मारक, महाराष्ट्र सरकार ने किया ऐलान, यहां पढ़ें इनकी बहादुरी की कहानी
Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ने 26/11 के आतंकी हमले में शहीद हुए मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर अशोक चक्र विजेता तुकाराम ओंबले के सम्मान में एक स्मारक बनाने का फैसला किया है।
- Written By: प्रिया जैस

शहीद सब-इंस्पेक्टर तुकाराम ओंबले के सम्मान में स्मारक (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: मुंबई में 26/11 आतंकवादी हमले को आज भी देश भूल नहीं पाया है। इस आतंकी हमले में मुंबई के कई पुलिस अफसरों ने अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों की सुरक्षा की है। इन्हीं में से एक बहादुर शहीद सब-इंस्पेक्टर रहे अशोक चक्र विजेता तुकाराम ओंबले। महाराष्ट्र सरकार ने अब शहीद सब-इंस्पेक्टर तुकाराम ओंबले के सम्मान में स्मारक बनाने का फैसला किया है।
महाराष्ट्र सरकार ने आज 26/11 के आतंकी हमले में शहीद हुए मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर अशोक चक्र विजेता तुकाराम ओंबले के सम्मान में एक स्मारक बनाने का फैसला किया है। महाराष्ट्र सरकार ने फैसला लिया है कि शहीद तुकाराम ओंबले का स्मारक सातारा में उनके पैतृक गांव केदांबे में बनाया जाएगा। सरकार ने इसके लिए आज फंड को भी मंजूरी दे दी है।
महाराष्ट्र सरकार ने किया ऐलान
यह स्मारक सतारा जिले में तुकाराम ओंबले के पैतृक गांव केदांबे में बनाया जाएगा। उनका स्मारक बनाने के लिए सरकार ने कुल 13.46 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं और इस स्वीकृत राशि की पहली किस्त 2.70 करोड़ रुपये (20%) शुक्रवार को जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है। इससे साफ है कि जल्द ही शहीद सब-इंस्पेक्टर तुकाराम ओंबले का स्मारक बनकर तैयार हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में पशुओं की ईयर टैगिंग अनिवार्य, बिना टैग नहीं होगी खरीदी-बिक्री
नवी मुंबई: 22 हजार की रिश्वत लेते शिक्षा मंडल के विभागीय अध्यक्ष राजेंद्र आहिरे गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
शिवसेना में बड़े बदलाव की तैयारी! एकनाथ शिंदे ने कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी, बोले- काम करो या पद छोड़ो
अब सिर्फ 200 रुपए में होगी खेत की पैमाइश, जमीन के पारिवारिक विवादों से मिलेगा छुटकारा, जानें पूरी प्रक्रिया
Maharashtra government has decided to build a memorial in honour of Ashok Chakra Awardee Tukaram Omble, a sub-inspector in Mumbai police who fell to the bullets during the 26/11 terror attack. The memorial will be built in Tukaram Omble’s native village, Kedambe, in Satara… pic.twitter.com/0NvwpSufcp — ANI (@ANI) March 29, 2025
कौन है शहीद सब-इंस्पेक्टर तुकाराम ओंबले?
शहीद सब-इंस्पेक्टर तुकाराम ओंबले ने 26/11 हमले में अपनी जान की बाजी लगाते हुए कसाब को पकड़वाने में बहुत बड़ा रोल निभाया था। 26 नवंबर 2008 को 10 आतंकवादी समुद्र के रास्ते पाकिस्तान से मुंबई पहुंचे थे जो आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे और उन्हें बकायदा प्रशिक्षण दिया गया था। सारे आतंकवादियों के पास अत्याधुनिक हथियार थे। मुंबई पहुंचकर इन आतंकवादियों ने पहले छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और लियोपोल्ड कैफे में लोगों की अंधाधुंध जानें ली। इस घटना में 160 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
आतंकी हमले को जब लगभग काबू में कर लिया गया था। तब दूसरी ओर आतंकी कसाब अपने एक साथी के साथ अपने एक साथी के कार से कहीं दूसरी जगह जाकर आतंक फैलाने निकला था। एक चेकपोस्ट पर पहुंचने के बाद आतंकियों और पुलिस के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इसी चेकपोस्ट की रखवाली में तैनात थे तुकाराम ओंबले। पुलिस की गोलीबारी में एक आतंकी तो मारा गया लेकिन कसाब ने आत्मसमर्पण करने का झूठा इशारा किया। क्योंकि जैसे ही पुलिसकर्मी उसके नजदीक पहुंचे उसने पुलिस बल पर गोलीबारी शुरू कर दी।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
कसाब को जकड़कर रखा
आतंकी हमलों के बीच तुकाराम ओंबले ने अपनी जान की परवाह किए बगैर कसाब को पकड़कर अपनी बाजुओं में जकड़ा था लिया। हथियार की नली दूसरे पुलिसकर्मियों की ओर थी उसे पकड़कर तुकाराम ने मोड़ दिया। कसाब ने तुकाराम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। भारत के सपूत तुकाराम ने लेकिन उसे छोड़ा नहीं। इसी की वजह से मुंबई आतंकी हमले के इकलौते जीवित आतंकी को पकड़ा जा सका। हालांकि, तुकाराम ओंबले को बचाया नहीं जा सका और वे कसाब को पकड़ाकर शहीद हो गए। उनकी इस बहादुरी के लिए उन्हे मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया और अब उनके पैतृक निवास स्थान पर उनका स्मारक बनाया जाएगा।
Maharashtra government build memorial honour of tukaram omble 26 11 attack kedambe satara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
न घर के अंदर सुरक्षित न बाहर! कराची में 3 दिन से जारी ‘रैंडम फायरिंग’ ने उड़ाया चैन, अब तक 9 लोग घायल
Apr 08, 2026 | 06:35 PMमेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में कनेक्टिविटी बनी बड़ी चुनौती! बस, पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग
Apr 08, 2026 | 06:35 PMIPL 2026 के दूसरे हफ्ते होंगे ये रोमांचक मुकाबले, यहां देखें 6 से 12 अप्रैल तक के मैचों का शेड्यूल
Apr 08, 2026 | 06:26 PMPune Crime: चरित्र पर शक में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मारा, फिर रची एक्सीडेंट की झूठी कहानी
Apr 08, 2026 | 06:24 PMLove and War के सेट पर सख्त रूल, संजय लीला भंसाली ने फोन तक किए बैन, लीक रोकने के लिए उठाए बड़े कदम
Apr 08, 2026 | 06:23 PMआखिर क्यों CJI सूर्यकांत को मोबाइल लेकर पहुंचना पड़ा सुप्रीम कोर्ट, बोले- जिंदगी में पहले कभी ऐसा नहीं किया
Apr 08, 2026 | 06:22 PMभोंदुबाबा के बाद एक और मामले से हिल गया नासिक! बहुराष्ट्रीय कंपनी में महिलाओं पर अत्याचार की खुली फाइल
Apr 08, 2026 | 06:21 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














