Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘किसानों की दिवाली काली…’, शरद पवार की पार्टी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, किया एक दिनी अनशन

Maharashtra News: कांग्रेस और एनसीपी ने महाराष्ट्र सरकार पर किसानों को पर्याप्त मदद न देने का आरोप लगाते हुए इस दिवाली को ‘काली दिवाली’ बताया। किसानों को बाढ़ और बारिश से नुकसान का सामना।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 17, 2025 | 07:08 PM

सातारा में अनशन पर बैठे शरद पवार गुट के कार्यकर्ता और पदाधिकारी (सोर्स: एक्स@shindespeaks)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sharad Pawar Faction Protests: महाराष्ट्र के विपक्षी दल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने दावा किया कि महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ से फसलों के नुकसान के कारण संकट का सामना कर रहे किसानों के लिए यह ‘काली’ दिवाली होगी। उन्होंने ‘भ्रष्ट’ महायुति सरकार पर किसानों की बेहद ‘मामूली’ सहायता देने और झूठे वादों के लिए निशाना साधा।

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने झूठे आश्वासनों से किसानों की आशाओं और आकांक्षाओं को खाक में मिला दिया और बाढ़ और बारिश से प्रभावित इन लोगों को इस साल ‘काली’ दिवाली मनाने के लिए मजबूर किया।

शशिकांत शिंदे ने महायुति पर साधा निशाना

शशिकांत शिंदे ने कहा कि ‘सत्ता के नशे में चूर’ महायुति गठबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने और शासकों को किसानों की दुर्दशा से अवगत कराने और उनकी मांगों को उजागर करने के लिए शरद पवार गुट के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हर जिले में कलेक्टर कार्यालय के बाहर दिनभर की भूख हड़ताल की।

सातारा में की भूख हड़ताल

शिंदे ने पश्चिमी महाराष्ट्र के सातारा जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल में भाग लिया। इस दौरान उन्हाेंने कहा कि राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य किसानों की उपेक्षा के लिए महायुति सरकार की निंदा करना था।

अतिवृष्टीच्या संकटामुळे आणि नतभ्रष्ट सरकारच्या खोट्या आश्वासनांमुळे यंदाच्या दिवाळीवर संकटाचे सावट आहे. खोटी आश्वासने देत शेतकऱ्यांच्या आशा-आकांक्षांची होळी करणाऱ्या या सरकारने बळीराजाच्या आणि पूरग्रस्त जनतेच्या वाट्याला ‘काळी दिवाळी’ आणली आहे. सत्ताधुंद महायुतीचा निषेध… pic.twitter.com/iPagiDdSAP — Shashikant Shinde (@shindespeaks) October 17, 2025

कांग्रेस विधायक वडेट्टीवार ने भी लगाए आरोप

कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों के लिए 31,000 करोड़ रुपये से अधिक के राहत पैकेज की घोषणा की है, लेकिन वास्तविक राहत 1,800 करोड़ रुपये तक ही सीमित है। पूर्व मंत्री ने दावा किया कि इसका मतलब है कि प्रति हेक्टेयर केवल 10,000 रुपये की सहायता राशि निर्धारित की गई।

नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि सरकार ने बड़े राहत पैकेज का वादा करने के बाद ‘मामूली’ वित्तीय सहायता देकर किसानों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कृषि उपज मंडी समितियों (एपीएमसी) को राज्य के विपणन मंत्री के सीधे नियंत्रण में रखने के सरकार के फैसले की आलोचना की।

यह भी पढ़ें:-  भूपति के आत्मसमर्पण से खुली ‘लाल आतंक’ की पोल, नक्सलियों में आपस में बढ़ रहे मतभेद

वडेट्टीवार ने कहा कि इस कदम से मंत्री व्यवस्था का फायदा उठा सकेंगे। एपीएमसी करोड़ों रुपये के लेन-देन का प्रबंधन करती है और निर्वाचित बोर्डों को हटाकर सरकार घोर अन्याय कर रही है।

ठाणे में भी हुआ विराेध प्रदर्शन

राज्यव्यापी आंदोलन के तहत ठाणे जिला कलेक्ट्रेट के बाहर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व राकांपा (शरदचंद्र) के जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान ने पार्टी महासचिव जितेंद्र आव्हाड के मार्गदर्शन में किया।

दर्शनकारियों ने काले कपड़े पहनकर महायुति सरकार के खिलाफ नारे लगाए और उस पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। प्रधान ने कहा कि राहत पैकेज के नाम पर, इस सरकार ने बारिश से प्रभावित किसानों को धोखा दिया है। दिवाली पर जिस सहायता का वादा किया गया था, वह राशि भी नहीं मिली है। कर्ज माफी को लेकर भी एक शब्द नहीं कहा गया है।

विपक्षी दल ने कहा कि सोयाबीन, अरहर, कपास, गन्ना, मूंग और उड़द जैसी फसलें नष्ट हो गईं और बाढ़ में पशुधन की भी हानि हुई, लेकिन नुकसान का सर्वेक्षण लंबित है और कोई उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। राकांपा (शरदचंद्र) ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार अपने वादों पर अमल नहीं करती है तो वह उग्र आंदोलन करेगी।

(एजेंसी नइपुट के साथ)

Maharashtra farmers bad diwali congress sharad pawar party criticism

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 17, 2025 | 07:07 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Government
  • NCP (SP)
  • Sharad Pawar

सम्बंधित ख़बरें

1

झारखंड के नक्सली ठाणे में ट्रकों में लूट की योजना बना रहे थे, पुलिस ने 6 को दबोचा

2

भूपति के आत्मसमर्पण से खुली ‘लाल आतंक’ की पोल, नक्सलियों में आपस में बढ़ रहे मतभेद

3

पटसंख्या के आधार पर स्कूल बंद करने का विरोध, शिक्षा बचाओ समन्वय समिति ने आपत्ति जताई

4

नशेड़ियों का अड्डा बन रहा गोरेगांव का जीव गांधी पार्क, मनपा नहीं दे रही ध्यान, लोगों हो रहे परेशान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.