महायुति में ‘तीन-तिगाड़ा काम बिगाड़ा’, वडेट्टीवार ने बोला हमला, कहा- BJP ने दिखा दी संकुचित मानसिकता

Vijay Wadettiwar: मुंबई स्थित नेहरू साइंस सेंटर को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। मेट्रो रेल स्टेशन का नाम सिर्फ ‘साइंस सेंटर’ रखे जाने पर कांग्रेस ने महायुति पर हमला बोला है।
Vijay Wadettiwar: मुंबई स्थित नेहरू साइंस सेंटर को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। मेट्रो रेल स्टेशन का नाम सिर्फ ‘साइंस सेंटर’ रखे जाने पर कांग्रेस ने महायुति पर हमला बोला है।
विजय वडेट्टीवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur News: मुंबई स्थित नेहरू साइंस सेंटर के समीप बने मेट्रो रेल स्टेशन का नाम सिर्फ ‘साइंस सेंटर’ रखे जाने पर कांग्रेस उखड़ी हुई है। कांग्रेस की ओर से स्टेशन का नाम ‘नेहरू साइंस सेंटर’ रखने की मांग की जा रही है। इस पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुंबई स्थित नेहरू साइंट सेंटर की पहचान देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम से थी जो भाजपा को खटक रहा था।

अब उन्हें अवसर मिला तो वहां स्थित मेट्रो स्टेशन का नाम ‘साइंस सेंटर’ रखा है। उन्होंने कहा कि सूर्य को ढंकने का प्रयास किया तो भी कभी रात नहीं होती और मुर्गे ने बांग नहीं दी सूर्यादय नहीं थमता। वे नागपुर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा जिन्हें खुद का कार्य दिखाना नहीं आता वे दूसरों के नाम मिटाने में धन्यता मानते हैं।

कांग्रेस ने की ये मांग

भाजपा ने अपनी संकुचित मानसिकता और वैचारिक दिवालियापन दिखा दिया है। नेहरू का योगदान कोई मिटा नहीं सकता क्योंकि उन्होंने कभी नाली से गैस नहीं खोजा वरन वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखकर इसरो की स्थापना की जो हर भारतीय का अभिमान है, इसलिए ही मेट्रो स्टेशन का नाम नेहरू साइंस सेंटर करने की मांग हम कर रहे हैं।

महायुति में ‘तीन-तिगाड़ा काम बिगाड़ा’

वडेट्टीवार ने महायुति सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार में कोई योजना की घोषणा करता है और दूसरी पार्टी के वित्त मंत्री उसे निधि नहीं देते। यह सरकार जनता के लिए योजना घोषित करती है या किसी मित्र दल के लिए, समझ में नहीं आता। तत्कालीन सीएम एकनाथ शिंदे द्वारा घोषित सारी योजनाएं एक-एक कर बंद की जा रही हैं। तीर्थ दर्शन योजना, आनंदाचा शिधा और माझी शाला सुंदर शाला योजना भी बंद की जा रही हैं। महायुति के शीत युद्ध का फटका जनता को लग रहा है। ‘तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा’ चल रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com