-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sanjay Raut Said Raj And Uddhav Thackeray Will Protest Together Hindi
राज और उद्धव आएंगे एकसाथ, संजय राउत ने कर दिया ऐलान, बदलेगी सियासत की तस्वीर
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र की राजनीति में कई सालों बाद बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिलेगा। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक मंच पर नजर आएंगे। इसकी घोषणा संजय राउत ने कर दी है।

उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे व संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में कई सालों बाद ऐसा होने जा रहा है कि दोनों ठाकरे भाई एक साथ एक मंच पर नजर आएंगे। खास बात यह है कि यह कोई पारिवारिक समारोह नहीं बल्कि एक बड़ा राजनीतिक कदम है। राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के स्कूलों में हिंदी पढ़ाए जाने के खिलाफ मिलकर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं। इसकी जानकारी शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दी है।
अब राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है। दोनों ही पार्टियां पहले अलग-अलग विरोध प्रदर्शन करने वाली थीं, लेकिन अब एकसाथ करेंगी।
संजय राउत का पोस्ट
संजय राउत ने सोशल मीडिया मंच पर एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि राज-उद्धव साथ मिलकर हिंदी भाषा के विरोध में रैली निकालेंगे। दो अलग-अलग विरोध प्रदर्शन नहीं होंगे।” संजय राउत ने पुष्टि की है कि पहले राज ठाकरे 5 जुलाई को और फिर उद्धव ठाकरे 6 जुलाई को रैली निकालने वाले थे, लेकिन अब यह विरोध एक ही दिन होगा।
सम्बंधित ख़बरें
रेपिस्ट का समर्थन करने वाले को बनाया शिक्षा मंत्री! खोट PM की अक्ल में है, संजय राउत का तीखा हमला
3 साल में 1.21 लाख MSME बंद, लाखों नौकरियां खत्म; सामना में शिवसेना UBT का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
Kangana Ranaut: ‘टू मच प्रोटीन मेक्स यू डम्ब’, क्या सच में ज्यादा प्रोटीन नुकसानदायक है? क्या कहता है विज्ञान
Navabharat Nishanebaaz: क्यों याद आने लगा पुराना गाना, बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना
महाराष्ट्रतील शाळांत हिंदी सक्ती विरोधात एकच आणि एकत्र मोर्चा निघेल!
जय महाराष्ट्र! pic.twitter.com/A8ATq2ra0k — Sanjay Raut (@rautsanjay61) June 27, 2025
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने किया सरकार का विरोध
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने हिंदी के मुद्दे पर राज्य की फडणवीस सरकार की आलोचना की है। उन्होंने सवाल किया कि हिंदी कोई राष्ट्रभाषा नहीं है। यह भी भारत की अन्य भाषाओं में से एक ही है, तो फिर इसे पहली कक्षा से अनिवार्य क्यों किया जा रहा है? बच्चों को एक साथ तीन भाषाएं क्यों पढ़ाई जा रही हैं? सरकार किस दबाव में ये निर्णय ले रही है?
क्या बोले उद्धव ठाकरे?
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर प्रदेश में जबरन हिंदी भाषा थोपने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य पर ‘हिंदी थोपने’ की कोशिश कर रही है। उद्धव का कहना है कि उनका किसी भाषा से कोई विरोध नहीं है। वह सिर्फ किसी भी भाषा को जबरन थोपने के खिलाफ हैं।
महाराष्ट्र: फिर अटका कक्षा 11वीं में प्रवेश, अब 30 जून को आएगी कॉलेज आवंटन लिस्ट
मराठी के मुद्दे पर एकजुट होने की बात
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ आने का उद्देश्य मराठी मानुष का उद्धार है। राज ठाकरे ने घोषणा की थी कि वह मराठी लोगों और मराठी समुदाय की भलाई के लिए काम करने वाली पार्टी के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं। इसके लिए उन्होंने उद्धव ठाकरे की पार्टी की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। साथ ही उद्धव ठाकरे ने यह भी घोषणा की थी कि वह मराठी समुदाय के लिए पुराने गिले-शिकवे भुलाकर साथ आने के लिए तैयार हैं।
Sanjay raut said raj and uddhav thackeray will protest together hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
Jul 29, 2026 | 08:21 PMBurj Khalifa UPI Booking: बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा
Jul 29, 2026 | 08:21 PM‘पेपर लीक दुखद, लेकिन आंदोलन में मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए’, NEET पेपर लीक पर महिला आयोग का बयान
Jul 29, 2026 | 08:08 PMBatwara 1947 Promotion: जयपुर में सनी देओल का दमदार रोड शो, हवा महल में ‘बंटवारा 1947’ का किया भव्य प्रमोशन
Jul 29, 2026 | 07:59 PMरायगड के क्रशर संचालकों को बड़ी राहत, बंद ट्रेडिंग लाइसेंस फिर से शुरू करने का राजस्व मंत्री का निर्देश
Jul 29, 2026 | 07:52 PMब्रज में गुरु पूर्णिमा की धूम: राधे बाबा टीला पहुंचे मंत्री लक्ष्मी नारायण, गुरु-शिष्य परंपरा का बताया महत्व
Jul 29, 2026 | 07:46 PMजंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र…दिल्ली पुलिस के फूले हाथ-पांव! प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी इंतजाम
Jul 29, 2026 | 07:31 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














