-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Maharashtra Class 11th Admission College Allotment List 30 June
महाराष्ट्र: फिर अटका कक्षा 11वीं में प्रवेश, अब 30 जून को आएगी कॉलेज आवंटन लिस्ट
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र में 11वीं में प्रवेश का इंतजार कर रहे छात्रों को आवंटित कॉलेजों की सूची गुरुवार को जारी होनी थी लेकिन शिक्षा विभाग की वेबसाइट में तकनीकी खराबी आने से प्रक्रिया फिर रोक दी गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: Grok)
नागपुर: महाराष्ट्र में 10वीं उत्तीर्ण करने के बाद पिछले डेढ़ महीने से 11वीं में प्रवेश का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग से एक और झटका लगा है। विद्यार्थियों को आवंटित कॉलेजों की सूची गुरुवार को जारी होनी थी लेकिन शिक्षा विभाग की वेबसाइट में छठवीं बार तकनीकी खराबी आने से प्रक्रिया फिर रोक दी गई। इसके कारण सूची का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को दिनभर काफी मायूसी झेलनी पड़ी। अब केंद्रीय प्रवेश समिति ने घोषणा की है कि यह सूची 30 जून को जारी की जाएगी।
गुरुवार को प्राप्त कॉलेजों की सूची के लिए विद्यार्थी और अभिभावक सुबह से ही तैयारी में जुटे थे। वहीं जूनियर कॉलेजों के प्राचार्य और शिक्षक भी सूची का इंतजार कर रहे थे। शिक्षा विभाग की वेबसाइट को बार-बार चेक किया जा रहा था।
नागपु जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से विद्यार्थी भी अपने अभिभावकों के साथ सूची देखने के लिए सुबह से ही नागपुर शहर में डेरा डाले हुए थे। कई कॉलेजों के कर्मचारी भी शिक्षा उपसंचालक कार्यालय में इंतजार कर रहे थे। हालांकि दिनभर कॉलेजों की सूची जारी नहीं हुई। दिनभर की परेशानी झेलने के बाद शाम 6 बजे सभी वापस चल दिए।
सम्बंधित ख़बरें
स्कूल कैंटीनों में अब चॉकलेट, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक नहीं मिलेंगे! तुकाराम मुंढे का आदेश- क्वालिटी बोर्ड अनिवार्य
मराठवाड़ा की जीवनरेखा जायकवाड़ी बांध में बढ़ा पानी, 67% हुआ जल भंडारण; किसान और उद्योग हुए निहाल
संभाजीनगर में खंभे से टकराई कार, डिक्की से मिला 400 किग्रा गोमांस; एक गिरफ्तार, चालक फरार
रायगड के क्रशर संचालकों को बड़ी राहत, बंद ट्रेडिंग लाइसेंस फिर से शुरू करने का राजस्व मंत्री का निर्देश
छठवीं बार बदला शेड्यूल
10वीं कक्षा का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया गया था। घोषणा के अनुसार 11वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया 19 मई से शुरू होनी थी। पंजीकरण के बाद वास्तविक पंजीकरण 21 मई से शुरू होना था लेकिन पहले ही दिन शिक्षा विभाग की वेबसाइट क्रैश हो गई और प्रक्रिया बाधित हो गई। बाद में 26 मई से पंजीकरण फिर से शुरू किया गया।
3 जून तक की अंतिम तिथि को बाद में बढ़ाकर 5 जून और फिर 8 जून कर दिया गया। 11 और 12 जून को कॉलेज कोटे के प्रवेश लिए गए। 14 जून से सामान्य प्रवेश शुरू होने थे लेकिन शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया 10-12 दिन के लिए टाल दी।
यानी 10वीं के रिजल्ट के डेढ़ महीने बाद 11वीं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होनी थी लेकिन अब फिर से की प्रक्रिया में देरी हो गई है। अब 30 जून को सूची जारी करने की घोषणा की गई है। तकनीकी गड़बड़ी के कारण छठवीं बार शेड्यूल बदला गया है।
खामियों को रोकने पुख्ता इंतजाम नहीं
प्रक्रिया शुरू होने से पहले शिक्षा संस्था संचालकों ने ऑनलाइन प्रक्रिया का विरोध किया था। सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने किसी के विरोध पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके विपरीत ऑनलाइन प्रवेश जो पहले महानगरपालिका सीमा के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में लागू किया जा रहा था, इस साल पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है।
CBSE का ऐतिहासिक फैसला, 2026 से साल में दो बार होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा
सरकार ने पूर्व नियोजन नहीं किया; साथ ही तकनीकी गड़बड़ी रोकने के लिए व्यापक स्तर पर मैकेनिज्म भी तैयार नहीं किया गया। यही वजह है कि बार-बार प्रक्रिया को रोकना पड़ रहा है। इससे छात्रों के साथ ही अभिभावक भी त्रस्त हो गये हैं।
Maharashtra class 11th admission college allotment list 30 june
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PMकृपया मुझे माफ कर दें…संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोर्ट में मांगते हैं माफी
Jul 29, 2026 | 09:14 PMस्कूल कैंटीनों में अब चॉकलेट, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक नहीं मिलेंगे! तुकाराम मुंढे का आदेश- क्वालिटी बोर्ड अनिवार्य
Jul 29, 2026 | 09:12 PMसावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Jul 29, 2026 | 09:11 PMDilip Ram Murder Case: TMC नेता दिलीप राम हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने 7 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
Jul 29, 2026 | 08:57 PMपुराना PF खाता भूल गए? सरकार का नया E-PRAAPTI पोर्टल करेगा मिनटों में काम, ऐसे मिलेगा फंसा हुआ पैसा
Jul 29, 2026 | 08:55 PMमराठवाड़ा की जीवनरेखा जायकवाड़ी बांध में बढ़ा पानी, 67% हुआ जल भंडारण; किसान और उद्योग हुए निहाल
Jul 29, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM












