-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sanjay Raut Accused Amit Shah Of Splitting Shiv Sena And Ncp
शाह ने तोड़ी शिवसेना और रांका! राज ठाकरे और नारायण राणे ने नहीं चुराई किसी की पार्टी… अमित शाह पर फिर भड़के संजय राऊत
- Written By: सोनाली चावरे
संजय राऊत ने अमित शाह पर शिवसेना और राकां को तोड़ने का आरोप लगाते हुए जोरदार हमला बोला। लेकिन उन्होंने राज ठाकरे के साथ बीजेपी के सांसद नारायण राणे को लेकर सॉफ्ट कार्नर दिखाया।

अमित शाह पर फिर भड़के संजय राऊत
नासिक: भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद से सांसद संजय राऊत बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की लगातार आलोचना कर रहे हैं। संजय राऊत ने अमित शाह पर शिवसेना और राकां को तोड़ने का आरोप लगाते हुए जोरदार हमला बोला। लेकिन इस दौरान राऊत ने राज ठाकरे के साथ-साथ बीजेपी के सांसद नारायण राणे को लेकर सॉफ्ट कार्नर दिखाया।
महानगर पालिका व अन्य निकायों के चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी की बैठक बुधवार को नासिक में आयोजित की गई थी। इसी सिलसिले नासिक पहुंचे संजय राऊत ने यूबीट के पदाधिकारियों के साथ उत्तर महाराष्ट्र में धुले, नंदुरबार और जलगांव नगर निगमों के चुनावों पर चर्चा की। इससे पहले राऊत ने राज की पार्टी मनसे के साथ शिवसेना और दोनों राकां के गठबंधन, मनपा चुनाव सहित विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार खुलकर व्यक्त किए।
राज ठाकरे और नारायण राणे के लिए सॉफ्ट कॉर्नर
सम्बंधित ख़बरें
CM मोहन यादव ने अमित शाह समेत केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, नर्मदा परियोजनाओं को गति देने पर हुआ मंथन
महाराष्ट्र में सियासी भूचाल: उद्धव ठाकरे ने ‘मातोश्री’ में बुलाई आपात बैठक, विधायकों के टूटने का मंडराया खतरा
दिल्ली में हरियाली का महाअभियान, अमित शाह करेंगे 70 लाख पौधरोपण मिशन का शुभारंभ
आमिर खान की शादी में राज ठाकरे को देख बिदके सोशल मीडिया यूजर्स, पूछ रहे सवाल, कैसे हिंदू हो?
राऊत ने कहा कि अमित शाह की शह पर एकनाथ शिंदे ने शिवसेना तो वहीं अजीत पवार ने राकां छीन ली। लेकिन इस मामले में राज ठाकरे और नारायण राणे की हमेशा तारीफ करता हूं। उन्होंने किसी की पार्टी नहीं चुराई। राणे ने अपनी पार्टी बनाई। भले ही वह पार्टी चला नहीं पाए और बाद में दूसरी पार्टी में शामिल हो गए। लेकिन उन्होंने कभी भी शिवसेना पर अपना दावा नहीं ठोका था। इसी तरह से राज ने भी अपनी पार्टी बनाई। अजीत, एकनाथ शिंदे तथा नारायण राणे और राज ठाकरे के बीच यही अंतर है।
अनैतिक संबंध खत्म करने होंगे
अजीत पवार और शरद पवार के एक साथ आने का विरोध करने, जबकि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के एक साथ आने का स्वागत करने की दोहरी नीति पर सवाल उठाए जाने पर राऊत ने कहा कि राज ठाकरे एक ओपन यूनिवर्सिटी है। जहां कोई भी वहां जाकर डिग्री प्राप्त कर सकता है। लेकिन उनके मामले में भी हम यही अपेक्षा रखते हैं कि हमारे साथ आने के बाद उन्हें अनैतिक संबंध अर्थात बीजेपी शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं से संबंध खत्म करने चाहिए। ऐसे शब्दों में राऊत ने राज और उदय सामंत की मंगलवार को हुई मुलाकात पर ऐतराज जताया। राकां के मामले में उन्होंने कहा कि सुप्रिया सुले दिल्ली में रहेंगी और अजीत महाराष्ट्र में। यह फार्मूला पहले से ही तय था। लेकिन अजीत ने शाह की मदद से राकां तोड़ दी। हालांकि उन्होंने दावा किया कि मूल राकां शरद वार की है और मूल शिवसेना भी उद्धव ठाकरे की ही है।
बीजेपी चुनाव आयोग पर निशाना
चार महीने में निकाय चुनावों कराने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के संदर्भ में पूछे जाने पर राऊत ने कहा कि महाविकास आघाड़ी एक बार फिर से गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। हम चुनाव के लिए तैयार हैं लेकिन निकाय चुनाव की बीजेपी की तैयार अभी पूरी नहीं हुई है। चुनाव आयोग की ईवीएम भी तैयारी भी अभी पूरी नहीं हुई है। जब बीजेपी और चुनाव आयोग की तैयारी पूरी हो जाएगी तो चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिए जाएंगे।
Sanjay raut accused amit shah of splitting shiv sena and ncp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बद्रीनाथ मंदिर घोटाला: पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल सस्पेंड, हाई-लेवल कमेटी तैयार, आनंद स्वरूप करेंगे जांच
Jul 08, 2026 | 08:04 AMएक AI पोस्ट और सीधी गिरफ्तारी! ओडिशा में सोशल मीडिया यूजर पर पुलिस का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 07:57 AMओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
Jul 08, 2026 | 07:50 AMSheetalashtami 2026: आज शीतलाष्टमी पर करें ये खास उपाय, मां शीतला की कृपा से दूर होंगे सभी कष्ट
Jul 08, 2026 | 07:42 AMपश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
Jul 08, 2026 | 07:41 AMकम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
Jul 08, 2026 | 07:39 AMमहाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
Jul 08, 2026 | 07:32 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














